सलमान खान के लिए कहा जाता है कि जितना उनके दिल में लोगों के लिए प्यार है उतने ही वह मुंह फट भी है और किसी को अगर ट्रोल करना होता है तो वो मुंह पर ही ट्रोल कर देते हैं। सलमान खान किसी को बेइज्जत करने के लिए पेड ट्रोलिंग करवाएंगे। यह विश्वास करना थोड़ा मुश्किल है।
लेकिन अब रिसेंटली एक म्यूजिशियन ने यह खुलासा किया है और दावा किया है कि सलमान खान भी नेगेटिव पीआर का हिस्सा है और वह भी लोगों के खिलाफ नेगेटिव पीआर करवाते हैं। यह म्यूजिशियन और कोई नहीं बल्कि यूफोरिया के फाउंडर पलाश है। पलाश ने रिसेंटली एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में नेगेटिव पीआर भी होता है। आलिया भट्ट की सड़क टू फिल्म के साथ नेगेटिव पीआर ही हुआ था। उसके लिए पैसे दिए गए थे और इस वजह से उस फिल्म के ट्रेलर को मोस्ट डिसलाइक ट्रेलर बनाया गया था।
लेकिन तब हमें पता ही नहीं था कि लोग पैसा देकर नेगेटिव पीआर भी करवाते हैं। इसी बीच जब उनसे पूछा गया कि सलमान खान ने हाल ही में पीआर के बारे में बात की, पैप्स के बारे में बात की, उन्होंने स्टैंड लिया लोगों के लिए।
इस पर आपका क्या कहना है? तो पलाश ने माना कि सलमान ने जो किया वो हिम्मत वाली चीज है। लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि सलमान खान भी उसी सिस्टम का हिस्सा है। आप याद रखिए कि फिल्म इंडस्ट्री में जब कुछ भी नया शुरू होता है तो वो नीचे के लेवल से नहीं बल्कि ऊपर के तबके के लोग शुरू करते हैं।
कलाश ने आगे कहा कि मैं किसी की तरफ पॉइंट आउट नहीं कर रहा हूं। लेकिन अगर आप तलवार के दम पर जीते हैं तो हो सकता है उसी तलवार से एक दिन आप मरे भी। इंडस्ट्री में जो लोग लंबे समय से अपनी जगह बनाए हुए हैं वो पीआर के साथ मिलकर इस तरह की चीजें करते हैं। ये हम सब जानते हैं। हां बाद में कोई भी अपने आप को संत बताने के लिए इस तरह की बातें कर सकता है। उन्होंने आगे कहा कि यह जो नेगेटिव पीआर है इसके लिए खुद सलमान भी जिम्मेदार है और यह बात हम सब जानते हैं। कुछ इस तरह से पलाश ने यह अपनी ये बात कही है।
सलमान खान के जो फैंस है वो इस स्टोरी को बाय नहीं कर रहे हैं क्योंकि उनका कहना है कि भाई डरते नहीं है। भाई को जिसको जो बोलना होता है वह सीधे बोल देते हैं। उनके तो ट्वीट्स और उनके पोस्ट ऐसे ही वायरल नहीं होते। वह दिल की बात सामने बोल देते हैं। वहीं कई लोग कह रहे हैं कि हां सलमान मुंह पर तो बोलते हैं। यह उन्होंने अपना एक बना रखा है ओरा। लेकिन यह बात भी सच है कि वो दूसरों के खिलाफ नेगेटिव कैंपेन करवाते हैं।
अभिनव कश्यप ने कुछ समय पहले जब बॉलीवुड ठिकाना को इंटरव्यू दिया था तब उन्होंने कहा था कि सलमान खान से रिश्ता बिगड़ने के बाद जब उनकी बेशर्म फिल्म आई थी तो उस फिल्म का खराब पीआर कराया गया था। बांग्लादेश और पाकिस्तान से यह लोग अभिनव कश्यप की फिल्म और अभिनव कश्यप को ट्रोल कर रहे थे और अभिनव कश्यप ने तब कहा था कि मुझे पता लगा कि सलमान और उसकी टीम ने यह करवाया। या