Cli

“इमरान ने ही रिश्ता खत्म किया”, 18 साल के रिश्ते पर अवंतिका का खुलासा

Uncategorized

18 साल का रिश्ता, बचपन का प्यार, शादी और फिर तलाक। इमरान खान और अवंतिका मलिक की लव स्टोरी का अंत आखिर कैसे हुआ? अब अवंतिका ने खुद बताया है कि दोनों के अलग होने का फैसला सबसे पहले किसने लिया था। उनके इस बयान ने एक बार फिर पुराने रिश्ते की कहानी को लोगों की जुबान पर ला दिया। लेकिन इमरान खान की जिंदगी में इस वक्त सिर्फ उनकी पर्सनल लाइफ नहीं बल्कि और भी कुछ चर्चा में है। एक तरफ एक्स वाइफ अवंतिका ने शादी टूटने पर खुलकर बात की है तो दूसरी तरफ इमरान को भारत छोड़ने का नोटिस भी मिला हुआ है।

आखिर एक्टर की जिंदगी में क्या-क्या चल रहा है? आसान भाषा में पूरी कहानी आपको बताते हैं। सबसे पहले बात करते हैं इमरान खान और अवंतिका के रिश्ते की। दोनों एक दूसरे को तब से जानते थे जब वह काफी छोटे थे। उनका रिश्ता तकरीबन 18 साल तक चला। साल 2011 में दोनों ने शादी की और उनकी एक बेटी भी है। लेकिन साल 2019 में दोनों अलग हो गए। अब हाल ही में सोहा अली खान के साथ बातचीत में अवंतिका ने अपने रिश्ते को लेकर कई बातें बताई है। उन्होंने कहा कि अलग होने का फैसला सबसे पहले इमरान खान की तरफ से आया।

अवंतिका के मुताबिक अगर फैसला उन पर छोड़ दिया जाता तो शायद वह दोनों कभी अलग नहीं होते। अवंतिका ने यह भी बताया कि उनके रिश्ते में कोई एक बड़ी घटना नहीं हुई थी जिसकी वजह से सब खत्म हो गया। बल्कि टाइम के साथ छोटी-छोटी बातें और एक दूसरे से बहुत ज्यादा उम्मीदें रखने की वजह से रिश्ते में परेशानी बढ़ती गई। उन्होंने माना कि दोनों ने कई बार अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश की। दोनों चाहते थे चीजें ठीक हो जाए लेकिन आखिर में उन्हें लगा कि अलग होना ही बेहतर है। अवंतिका ने यह भी कहा कि रिश्ता खत्म होने के बाद उन्हें काफी दुख हुआ क्योंकि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी एक तस्वीर बना रखी थी। लेकिन आज वो अपने 18 साल के रिश्ते को पूरी तरह से असफल नहीं मानती। बात करें इमरान खान की जिंदगी के बारे में तो हाल ही में इमरान खान मुंबई में एक प्रदर्शन में शामिल हुए और यही प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ था। इसी के बाद उन्हें भारत छोड़ने का नोटिस दिया गया। रिपोर्ट्स की मानें तो इमरान अमेरिकी नागरिक हैं और उनके पास ओसीआई कार्ड है। इस मामले में शिकायत की गई कि प्रदर्शन में शामिल होकर उन्होंने विदेशी नागरिकों से जुड़े नियमों का उल्लंघन किया है।

हालांकि आरोप है कि और मामले पर कानूनी लड़ाई जारी है। इमरान खान ने इस नोटिस को चुनौती देते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अब हाईकोर्ट में 26 अक्टूबर को उनकी याचिका पर सुनवाई होनी है। ऐसे में सबकी नजरें इस बात पर टिकी हुई है कि कोर्ट इस मामले में क्या फैसला देगा। इमरान जी, व्हाई यू आर हियर? आई वाज हियर टू शो सपोर्ट फॉर ऑल ऑफ़ द सिटीजंस ऑफ़ दिस कंट्री। एवरीवन हुज आउट टुडे ah इन द स्ट्रीट्स वॉइसिंग ah यूजिंग देयर वॉइस वॉइसिंग ah देयर देयर लिस्ट गेम। आई हैव टू सपोर्ट एवरीवन। व्हाट डू यू थिंक लाइक द पुलिस हैव डिटेन। व्हाट यू हैव टू से अबाउट इट? ah आई एम आई आई एम अह बाय बाय माय इंटेंशन बाय द इंटेंशन ऑफ़ ऑल ऑफ़ द पीपल टुडे। वन इजिंग अबाउट द स्टोरीज ऑफ स्टूडेंट्स एंड ऑफ मीडिया पीपल हु आर बीइंग डिटेन ah विदाउट विदाउट क्लियर कॉज एंड दैट डस रेस अ लॉट ऑफ़ कंसर्न्स। थैंक यू।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *