ऐश्वर्या के प्यार में हदेम भूले सलमान। आंखों में ऐसे डूबे कि गुस्ताखी कर बैठे भाईजान। सलमान की हरकत पर खूब मचा बवाल। बरसों बाद मां ने खोला इश्क में हुई गुस्ताखी का राज। ऐश्वर्या राय और सलमान खान के प्यार का सिलसिला बरसों पहले ही खत्म हो चुका है। दोनों अपनी जिंदगी में बेहद आगे बढ़ चुके हैं। हालांकि सलमान और ऐश्वर्या की नजदीकियों के किस्से जब भी सामने आते हैं तो सुर्खियों में छाए बिना नहीं रहते।
एक बार फिर ऐसा ही कुछ हुआ है। इस बार सलमान की उस हरकत का खुलासा हुआ है जब वह ऐश्वर्या के प्यार में हद भूल बैठे थे। ऐश की आंखों में ऐसा डूबे थे कि सबके सामने एक गुस्ताखी कर बैठे थे और फिर हुआ था खूब बवाल। दरअसल इस किस्से का खुलासा दिग्गज एक्ट्रेस स्मिता जयकर ने किया है। एक लेटेस्ट पॉडकास्ट में स्मिता ने फिल्म हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग के दौरान का किस्सा सुनाया है।
जब सलमान और ऐश्वर्या का प्यार तेजी से परवान चढ़ रहा था। सलमान के दिलो दिमाग पर तब ऐश्वर्या इस कदर हावी थी कि एक सीन के दौरान उन्होंने लिमिट क्रॉस कर दी थी। जिसके बाद सलमान को फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली से खूब डांट भी पड़ी थी। सबसे पहले तो आपको बता दें कि फिल्म हम दिल दे चुके सनम में स्मिता जयकर ने ऐश्वर्या की मां का रोल प्ले किया था। और यही वो फिल्म थी जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय की नजदीकियां तेजी से बढ़ी थी।
जो आगे चलकर प्यार में बदल गई थी। अब दोनों के ब्रेकअप के बरसों बाद स्मिता ने सेट पर हुए किस्से का जिक्र किया है। स्मिता ने बताया है कि आंखों की गुस्ताखियां गाने की शूटिंग के दौरान एक सीन में सलमान को टेबल के चारों तरफ घूम कर आना था और सामने खड़ी ऐश्वर्या के पास जाकर रुकना था। सीन की डिमांड बस इतनी थी कि सलमान ऐश्वर्या के सामने आकर खड़े हो और उन्हें देखें। लेकिन प्यार में डूबे सलमान से यहां एक ऐसी हरकत हो गई जो कि स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं थी। दरअसल तब सलमान ऐश्वर्या में इस कदर खोए कि उन्होंने सहज अंदाज में ऐश्वर्या के बाजू को छू लिया।
सलमान का ऐश्वर्या को यूं छूना ना तो स्क्रिप्ट का हिस्सा था और ना ही उन्हें ऐसा करने के लिए कहा गया था। जिसके बाद डायरेक्टर भंसाली भड़क गए। भंसाली ने इस बात पर उन्हें डांट भी लगाई कि जब सीन में नहीं था तो ऐसा उन्होंने क्यों किया? हालांकि स्मिता के मुताबिक सलमान ने यह सब किसी डायरेक्शन के तहत नहीं किया था बल्कि उस पल में सिर्फ अपने दिल की सुनी थी। यानी रियल लाइफ के रोमांस के बीच रियल लाइफ की मोहब्बत भी अपना रंग दिखा रही थी। स्मिता जयकर ने बताया कि उस दौर में सलमान और ऐश्वर्या के बीच प्यार धीरे-धीरे परवान चढ़ रहा था। दोनों की आंखों में एक दूसरे के लिए मोहब्बत साफ नजर आती थी और यही केमिस्ट्री फिल्म के रोमांटिक सींस में भी दिखाई देती थी। ऐश्वर्या की खूबसूरती और सलमान के साथ उनकी जोड़ी ने पर्दे पर ऐसा जादू चलाया कि दर्शक भी उनके रोमांस के कायल हो गए।
इस दौरान स्मिता ने यह खुलासा करके भी सबको चौंका दिया है कि तब उनके परवान चढ़ते प्यार का असर शूटिंग शेड्यूल पर भी पड़ता था। स्मिता ने बताया कि फिल्म की यूनिट को कई बार सलमान और ऐश्वर्या का इंतजार करना पड़ता था। सुबह 7:00 बजे की शिफ्ट होती थी। लेकिन दोनों कई बार सुबह 11:00 बजे के बाद पहुंचते थे। ऐसे में घंटों से इंतजार कर रहे बाकी लोगों की परेशानियां भी बढ़ जाती थी। हालांकि इन किस्सों पर अब वक्त की धूल चढ़ चुकी है। जिन्हें स्मिता के बयान ने फिर से लाइमलाइट में ला दिया है।