Cli

टाइगर श्रॉफ नहीं, बड़ी हस्ती थी आरोपियों का टार्गेट , खुद किया बड़ा खुलासा…

Uncategorized

और अब माइक ऑन कर रही हूं आज की एक और बड़ी खबर पर। टाइगर श्रॉफ पर हमला हुआ। तीन शूटर्स को पुलिस ने पकड़ा है। अब ये तीनों शूटर क्या लॉरेंस गैंग का पर्दाफाश करेंगे? मैं पर्दाफाश इसलिए कह रही हूं क्योंकि जिस तरह की एक प्लानिंग के साथ ये मुंबई आए थे। अब पता चल रहा है प्लानिंग तो कुछ और थी। मुंबई पुलिस ने तीनों शूटर्स को अपनी कस्टडी में ले लिया है। इन्हें कोटा के रेलवे कॉलोनी पुलिस स्टेशन में रखा गया है। जहां से पुलिस इन्हें लेकर मुंबई के लिए रवाना हुई है। तो यह तस्वीरें सामने आई जहां रेलवे कॉलोनी पुलिस स्टेशन पर पुलिस पहुंची।

अब इन्हें ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाया जा रहा है। तीनों शूटर को देख लीजिए। अब इनके चेहरे ढके हुए हैं। तीन शूटर जिनकी तस्वीरें मैंने आपको पहले भी दिखाई। बिना नकाब के भी दिखाई क्योंकि इन्होंने जाकर फायरिंग की थी। अब सवाल सबसे बड़ा यह है के ये तीनों शूटर क्या मुंबई पहुंचकर टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले थे? खबर यह आ रही है कि इनका टारगेट तो कोई और ही था। इन्हें पुलिस लेकर मुंबई पहुंच रही है। अब खुलासा हैरान करने वाला है। इनके टारगेट पर लॉरेंस बिश्नोई के टारगेट पर सीधे टाइगर श्रॉफ नहीं था। टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में यह बड़ा खुलासा हो रहा है। आरोपियों ने पूछताछ में जो जानकारी दी शूटर्स के टारगेट पर पहले टाइगर थे ही नहीं। शूटर्स के मुंबई पहुंचने का कुछ और मकसद था। किसी बड़ी हस्ती को मारने के इरादे से आए थे। पहले से तय टारगेट तक शूटर पहुंच नहीं पाए। बाद में टाइगर श्रॉफ पर हमला कर दिया। फैंस के रील्स से टाइगर की जानकारी इन्होंने जुटाई।

शूटर्स को पता चला कि पुलिस सुरक्षा नहीं रहेगी टाइगर के पास उस समय। तो टाइगर के साथ पुलिस सुरक्षा नहीं थी। ऐसा समय इन्होंने चुना। यह पता लगने के बाद टाइगर को इन्होंने टारगेट किया। बॉलीवुड में दहशत फैलाना शूटर्स का मकसद था। टाइगर को सीधे जान से मारने का प्लान बनाया। टाइगर के हर मूवमेंट को शूटर्स ने ट्रेस किया। मौका मिलते ही टाइगर पर फायरिंग की गई। अब सवाल यह है कि शूटर्स के टारगेट पर अगर टाइगर नहीं थे, तो कौन? किस स्टार को मारने के लिए मुंबई पहुंचे थे शूटर? अब इसका भी खुलासा तब होगा जब इन तीनों से मुंबई पुलिस पूछताछ करेगी। टाइगर पर हुई फायरिंग पर एक्टर सुनील शेट्टी ने बड़ा बयान दिया है। टाइगर और जैकी दादा आई थिंक से दुनिया प्यार करती है। और अगर उनके उनके साथ ऐसा कुछ हो सकता है तो किसी के साथ भी हो सकता है। नहीं होना चाहिए।

टाइगर सिर्फ स्पॉट सिर्फ एक्सरसाइज और उसमें लगा हुआ है। पता नहीं क्यों हुआ। ऐसा होना नहीं चाहिए और हमें सुरक्षित रहना बहुत बहुत जरूरी है। और फिलहाल फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ को पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक टाइगर के पास पहले कोई सुरक्षा कवच नहीं था। अब वो आराम से अपने फैंस से भी मिलते थे। यही कारण है कि आसानी से उन्हें निशाने पर ले लिया शूटर्स ने। लेकिन अब टाइगर श्रॉफ की सिक्योरिटी को बढ़ा दिया गया है।

सिर्फ टाइगर ही नहीं अभी टाइगर श्रॉफ का घर आपको दिखा रही हूं। जहां पर उनके लिए पुलिस सिक्योरिटी बढ़ाई गई है। मुंबई पुलिस ने उन्हें ये सिक्योरिटी दी। टाइगर की दोस्त दिशा पटानी के घर के बाहर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। दिशा पटानी की तस्वीरें मैंने आपको कल दिखाई कल वह उनसे मिलने पहुंची थी और दिशा पटानी के घर के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 1 साल पहले 11 और 12 सितंबर 2025 को लगातार दो दिनों तक ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई थी।

इस हमले की जिम्मेदारी रोहित गोदारा और गोल्डी बराड गैंग ने ली थी। तो अब दिशा पटानी के घर पर भी सिक्योरिटी पुलिस ने लगा दी है। यह बरेली वाला घर है जहां पर फायरिंग हुई। अब जब दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ की सिक्योरिटी बढ़ाई गई है। ऐसे में बॉलीवुड के वो कौन से सितारे हैं जिन्हें मुंबई पुलिस सिक्योरिटी दे रही है जो सबसे ज्यादा लॉरेंस गैंग के रडार पर और बाकी गैंगस्टर्स के भी रडार पर।

उनमें सबसे पहला नाम सलमान खान का आता है जिन्हें वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिली है। यह मैंने कल तस्वीर आपको दिखाई थी। उनके सिक्योरिटी कवर भी दिखाया था। हर वक्त 11 से 12 पुलिस के जवान उनके साथ रहते हैं। चार हथियार बंद कमांडोस के घेरे में रहते हैं। सलमान एडवांस हथियार चलाने वाला एक स्पेशल कांस्टेबल सलमान के साथ प्राइवेट सिक्योरिटी भी रहती है। अब इसके अलावा शाहरुख खान की सिक्योरिटी कैसी है?

व प्लस कैटेगरी की सुरक्षा उन्हें मिली है। 11 जवानों के साथ एस्कॉट गाड़ी साथ में रहती है। पठान और बेशर्म रंग गाने के बाद उनको धमकी मिली थी। तो रिपोर्ट के मुताबिक इसका खर्च वो खुद उठाते हैं जो सारी सिक्योरिटी उनके पास रहती है। कंगना रनौत जो कि सांसद भी हैं और उनको वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिली है। 24 घंटे 11 सुरक्षाकर्मी उनके साथ तैनात रहते हैं। एक से दो कमांडोज़ और दो पीएसओ भी शामिल हैं। इन्हीं के साथ बॉलीवुड का बड़ा चेहरा है अमिताभ बच्चन। अमिताभ बच्चन को एक्स कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। शिफ्ट में दो सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। लेकिन उनके एक पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर भी हैं और उनका एक पूरा पर्सनल सिक्योरिटी एंटोराज है जो उनके साथ रहता है। बॉलीवुड का एक बड़ा नाम अक्षय कुमार जिनकी एक्स कैटेगरी की सुरक्षा है। दो जवानों के साथ एक पीएसओ साथ में रहता है।

लेकिन मैं आपको बताऊं कि बॉलीवुड के इन सब बड़े चेहरों के जो मुंबई पुलिस ने सुरक्षा दी है उसके अलावा अपनी पर्सनल सिक्योरिटी भी है। अनुपम खेर के पास एक्स कैटेगरी की सुरक्षा है। दो हथियारब सुरक्षाकर्मी उनके साथ तैनात रहते हैं और एक पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर भी साथ रहता है। इसी के साथ बॉलीवुड के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री जिनको वाई कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है और 24 घंटे 8 से 11 सुरक्षाकर्मी उनके साथ तैनात रहते हैं। कुछ कंट्रोवर्शियल फिल्में बनाने के बाद यह सिक्योरिटी उनकी बढ़ाई गई है क्योंकि उनकी फिल्मों को लेकर लगातार एक तरह का बैकलैश और घमासान भी मचा रहा है। इन सबके बीच एक तरफ टाइगर फायरिंग केस में जांच है ।

तो दूसरी तरफ भजन सम्राट सलमान खान को लॉरेंस से माफी मांगने की सलाह दे रहे हैं। यह भी सुनिए। इसलिए मैंने सलमान खान को सलाह दी थी कि शांति की स्थापना करने के लिए कभी-कभी झुकना पड़ता है। आप को क्या फर्क पड़ता है यदि आप क्षमा मांग ले कि भाई भूल हो गई और बाद में खत्म हो जाएगी। कितने निर्दोष लोगों को इसमें परेशान होना पड़ रहा है। पूरे परिवार को वो तंग करेंगे। उन्होंने तो डिक्लेअ किया है। तो अनूप जलोटा कह रहे हैं कि आपके परिवार को तंग करेंगे। इसीलिए बेहतर है कि आप बिश्नोई समाज से माफी मांगे क्योंकि ये बड़ा खतरा हो सकता है। वो सलमान खान को सलाह देना है। इन सबके बीच विद्युत जामवान बॉलीवुड एक्टर जिन्होंने टाइगर के साथ फिल्म भी की है वो फायरिंग केस को लेकर टाइगर के फैंस पर भड़ गए। सवाल पूछा कि वहां इतने फैंस मौजूद थे। फिर किसी ने शूटर्स को क्यों नहीं पकड़ा? अगर वो पकड़ पाते और टाइगर की मदद कर पाते तो सही होता। मैं टाइगर श्रॉफ को कुछ बोलना चाहता हूं। तुम सबसे निडर आदमी हो। मैं जितनों को भी जानता हूं उन सबसे ज्यादा निडर हो। बट आई वांट टू टेल योर फैंस एव्री पर्सन हु गोस टू वाच यू प्ले फुटबॉल एंड चेयर फॉर यू एंड कहते हैं मैं आपका सबसे बड़ा फैन हूं। सबसे बड़ा फैन हूं। वो इतने सारे जो फैन थे ना किसी को तो भागना चाहिए था। किसी को तो पकड़ना चाहिए था। नहीं आई लव यू। आई एम योर बिगेस्ट फैन। व्हाट इज दिस गाइस? हम लोग करते हैं। आप भी तो कुछ करो यार। एंड मैं मुंबई पुलिस को बोलना चाहूंगा यस यू विल गिव हिम सिक्योरिटी। बट दिस शुड नेवर हैपन अगेन। अगर इस तरह की गलती हो भी जाए ना फिर आप ही गुनहगार हैं। विद्युत जामल कह रहे हैं कि आई लव यू।

टाइगर कहने वाले इतने थे वहां पर जो बिगेस्ट फैन बता रहे थे। लेकिन किसी ने कोई मदद क्यों नहीं की? मुंबई पुलिस से भी वह यही सवाल पूछ रहा है। लेकिन सवाल यह भी है कि लॉरेंस गैंग पर शिकंजा कब कसेगा? टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में लॉरेंस गैंग का नाम आया। पहले भी मुंबई में कई हस्तियों पर गैंग ने हमला किया। सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग हुई। बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रोहित शेट्टी के घर फायरिंग हुई। जिम्मेदारी गैंग ने ली। सवाल है कि लॉरेंस मुंबई पुलिस से कैसे बच रहा है? लॉरेंस फिलहाल गुजरात की साबरमती जेल में है। लॉरेंस का भाई अनमोल दिल्ली की तिहाड़ जेल में है। दोनों भाइयों पर कई मामलों पे आरोप लगे हैं। पुलिस दोनों को हिरासत में लेने में असमर्थ रही है। मुंबई पुलिस लॉरेंस को गुजरात की जेल से बाहर नहीं ले जा सकते हैं। यह उसकी एक बहुत बड़ी वजह है। आप बार-बार सुनते होंगे कई सवाल उठ रहे हैं कि मुंबई पुलिस ने अभी तक रिमांड में क्यों नहीं लिया? मुंबई पुलिस इन्हें लेकर गुजरात से मुंबई क्यों नहीं आई?

उसका जवाब यह है कि लॉरेंस को गुजरात की जेल से बाहर जाने की इजाजत ही नहीं है। 2023 में गृह मंत्रालय की ओर से एक आदेश आया। धारा 268 के तहत यह आदेश जारी किया गया। आदेश के मुताबिक लॉरेंस को बाहर नहीं ला सकते हैं जेल से साबरमती जेल से। किसी भी काम के लिए लॉरेंस जेल से बाहर नहीं जाएगा। 2024 में इस आदेश को एक और साल के लिए बढ़ाया था। तब से इस आदेश को हर साल आगे बढ़ाया जाता रहा है। 2025 में अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से डिपोर्ट किया गया। अनमोल के लिए 5 दिसंबर को 2025 में यह आदेश आया। अगर कोई एजेंसी इन दोनों से पूछताछ करना चाहती है। अदालत से अनुमति लेकर जेल में ही पूछताछ करनी होगी। यानी इन्हें वहां से बाहर नहीं निकाला जाएगा। आप भले ही साबरमती जेल जाकर इनसे पूछताछ कर सकते हैं और यह गृह मंत्रालय का आर्डर है और इसी वजह से अभी तक इन्हें मुंबई नहीं लाया गया। उधर विपक्ष लॉरेंस को लेकर गृह मंत्रालय पर सवाल उठा रहा है।

इस तरह की गैंग कैसी चलती है? गैंग का प्रमुख जेल में है और बाहर इस तरह के आदेश कैसे जाते हैं? ये बड़ी सीरियस बात है। कहां ना कहां हमारा होम मिनिस्ट्री ठीक ढंग से काम नहीं करती या जानबूझ के नजरअंदाज करती है। ऐसा लगता है। यह बिल्कुल गलत बात है। विपक्ष के हाथ में कुछ है नहीं। विपक्ष गंदी राजनीति करता है। विपक्ष चाहता है कि अराजकता फैल जाए। चारों तरफ अपराधी बढ़ जाए ताकि हमें बात करने का मौका मिले। लेकिन उनके मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे। बाबा सिद्दीकी के हत्यारे हो। चाहे इस समय जो गोलीबारी हुई चाहे रोहित शेट्टी की हो सभी आरोपियों को हमने धर दबोचा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *