Cli

पति के निधन के दो महीने बाद काम पर लौटी अरुणा ईरानी, बोलीं- मेरी जिंदगी की आखिरी सांस…

Uncategorized

एक्ट्रेस अरुणा ईरानी अपने पति कुकू कोहली के निधन के 2 महीने बाद काम पर लौट आई हैं। उन्होंने अपने फैंस के साथ एक इमोशनल वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने फैंस को उनके साथ खड़े रहने और उन्हें सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया कहा है। अरुणा ईरानी ने Instagram पर एक वीडियो पोस्ट किया है।

इस वीडियो में एक्ट्रेस कहती हैं, कुकू जी के निधन के बाद आपने जो प्यार मुझे दिया और मेरा साथ दिया, उसके लिए मैं सच में बहुत आभारी हूं। मुझे यकीन ही नहीं हो रहा था कि मेरे मुश्किल समय में आप लोग मेरे साथ खड़े रहेंगे। आपके इसी प्यार और समर्थन की वजह से मैं आज आपके सामने खड़ी हूं और फिर से अपना काम शुरू कर पा रही हूं। आशा कर रही हूं कि आप सभी मेरी जिंदगी की आखिरी सांस तक इसी तरह मेरे साथ रहेंगे।

कुकू कोहली ने 77 साल की उम्र में आखिरी सांस ली थी। कुकू कोहली की बात करें तो वह एक फिल्म मेकर, प्रोड्यूसर और स्क्रीन राइटर थे। साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म फूल और कांटे में कुकू कोहली ने ही अजय देवगन को ब्रेक दिया था। इसके अलावा कुकू कोहली को कोहराम, सुहाग, हकीकत,

अनाड़ी नंबर वन, यह दिल आशिकाना और वो तेरा नाम था जैसे फिल्मों के डायरेक्शन के लिए जाना जाता है। कुकू कोहली और अरुणा ईरानी की बात करें तो दोनों ने साल 1990 में शादी रचाई थी। कपल के कोई बच्चे नहीं है। यह कुकू कोहली की दूसरी शादी थी। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है, कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया की तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *