Cli

‘मुझे अफसोस है…’, सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?

Uncategorized

सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 20 के इस बार का वीकेंड का वार एपिसोड काफी चर्चा में रहा। शो के लेटेस्ट एपिसोड में सलमान खान अक्सर घर वालों को समझाने को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने हाल ही के एपिसोड में भी घर वालों की क्लास लगाई साथ ही नेशनल टेलीविज़न पर पिता सलीम खान से माफी मांगने की बात कही। साथ ही पिता को लेकर भी काफी कुछ खुलासे किए। दरअसल बिग बॉस 20 के वीकेंड के वार एपिसोड में सलमान खान ने घर वालों से परिवार वालों के साथ रिश्ते पर बात की और उनसे माफी मांगने के लिए कहा

कि अगर उनका किसी के साथ कॉन्फ्लिक्ट हुआ है तो इस दौरान सलमान खान ने खुद से शुरुआत की। बिग बॉस 20 में सलमान खान ने बताया कि कैसे उन्होंने हाल ही में अपने माता-पिता से बात की और शायद एक बेटे के तौर पर कुछ गलती की हो तो उन्होंने माफी मांगने की बात कही। उन्होंने शो में कहा, हम सभी को कुछ बातों पर पछतावा होता है और फिर हम उस पर अफसोस जताते हैं। जैसे कुछ दिन पहले मैं अपने पिता से बात कर रहा था। हम आराम से बैठे थे और मैंने उनसे कहा कि एक बेटे के तौर पर अगर मैंने कुछ भी गलत कहा हो या आपको निराश किया हो तो सच में मुझे बहुत अफसोस है। इसके साथ ही आसिफ खान ने अपने बड़े भाई से माफी मांगी है।

उन्होंने उस समय को याद किया जिसके लिए उन्हें पछतावा है। आसिफ ने बताया कि उनके शराब की लत में फंसने से पहले उनका भाई ही घर चलाता था। घर पर हुई बड़ी लड़ाई के दौरान आसिफ ने अपने बड़े भाई को थप्पड़ मार दिया था। इसके लिए उन्होंने रोते हुए नेशनल टीवी पर माफी मांगी। वहीं सलमान खान ने आसिफ को सलाह दी कि वे अपने भाई के साथ सुलह करने में देरी ना करें। सलमान ने कहा जब ऐसी बातें हो तो उन्हें तुरंत सुलझा लें। समय ना बीतने दें। अगर उन्होंने अगले ही दिन सुलझा लिया होता तो आप यह समय अपने भाई के साथ बिता सकते थे।

सलमान खान ने Big Boss 20 में आगे पिता सलीम खान को लेकर भी खुलासा किया कि सलमान खान के नाना उनके पिता से सालों तक बात नहीं किए थे। सलमान खान ने बताया कि 5 सालों तक उनके नाना ने बात नहीं की थी क्योंकि वे शादी के खिलाफ थे। उनका कहना था कि सलीम अभी बॉलीवुड में करियर शुरुआत कर रहे हैं, राइटिंग कर रहे हैं तो सेटल होने में टाइम लगेगा लेकिन फिर भी सलमान खान के माता-पिता ने शादी कर ली तो इससे नाराज होकर उन्होंने 5 साल तक बात नहीं की थी। लेकिन बाद में उन्हें पछतावा हुआ था। सलमान खान के इस खुलासे पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया की तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *