Cli

गोविंदा -करिश्मा के अफेयर पर एक्ट्रेस सोमी अली ने खोला बड़ा राज़,दिया चौंकाने वाला बयान।

Uncategorized

90 के दशक में गोविंदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी ने बॉलीवुड में खूब धूम मचाई। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया। लेकिन अब सालों बाद दोनों के कथित अफेयर की पुरानी चर्चाएं एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस सोमी अली ने इस मामले पर अपनी बात रखी। सोमी ने गोविंदा और करिश्मा के रिश्ते को लेकर क्या कहा? और सलमान खान के साथ करिश्मा की दोस्ती पर भी उन्होंने क्या खुलासा किया?

बॉलीवुड में कई ऐसी जोड़ियां रही जिनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को देखकर दर्शकों ने उनके असल जिंदगी में भी रिश्ते होने के खोप लगाए। गोविंदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी भी उन्हीं में से एक जोड़ी रही। 90 के दशक में दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया। उनकी कॉमिक टाइमिंग, डांस और शानदार केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई। इसी दौरान दोनों के कथित अफेयर को लेकर भी चर्चाएं होने लगी। हालांकि इन अफवाहों की कभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। अब इसी पुराने मामले पर एक्ट्रेस सोमी अली ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 12 अक्टूबर को न्यूज़ एजेंसी आईएएस के साथ बातचीत में सोमी अली से गोविंदा और करिश्मा कपूर के कथित रिश्ते के बारे में सवाल हुआ।

सोमी ने साफ कहा कि उन्होंने गोविंदा और करिश्मा के अफेयर की अफवाह कभी नहीं सुनी। उन्होंने यहां तक कहा कि उन्होंने दोनों के रिश्ते को लेकर एक बार भी ऐसी कोई चर्चा नहीं सुनी थी। यानी सोमी अली के बयान के मुताबिक उन्हें दोनों के बीच किसी रोमांटिक रिश्ते की जानकारी ही नहीं थी। लेकिन इस बातचीत में सिर्फ गोविंदा और करिश्मा का ही जिक्र नहीं हुआ। सलमान खान और करिश्मा कपूर की दोस्ती को लेकर भी सोमी ने अपनी बात रखी। सोमी ने कहा कि सलमान और करिश्मा बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने कई फिल्मों में साथ में काम किया।

लेकिन उन्होंने उनके बीच भी अफेयर की कोई चर्चा नहीं सुनी। सोमी ने यह भी कहा कि किसी की निजी जिंदगी और रिश्तों पर टिप्पणी करना उन्हें सही नहीं लगता। उनके मुताबिक किसी को किसके साथ रखना है या यह उसका निजी फैसला है और किसी को उस पर जज नहीं करना चाहिएलेकिन अब सवाल यह है कि इतने साल बाद इन पुरानी चर्चाओं की बात आखिर क्यों हो रही है? दरअसल हाल ही के दिनों में गोविंदा की निजी जिंदगी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच उनके पुराने रिश्ते और कोस्टार्स के साथ उनके संबंधों की बात भी फिर से सामने आने लगी। ऐसे में सोमी अली का बयान चर्चा में आ गया है।

लेकिन यहां यह समझना जरूरी है कि सोमी ने किसी अफेयर की पुष्टि नहीं की है। उन्होंने तो यही कहा कि उन्होंने ऐसी कोई अफवाह आज तक सुनी ही नहीं थी। इसलिए गोविंदा करिश्मा और सलमान करिश्मा के रिश्ते को लेकर पुराने कयासों को सच मानलेना सही नहीं होगा। फिलहाल सोमी अली का बयान ही इस खबर का एक मुख्य आधार है। तो यह था गोविंदा, सलमान खान और करिश्मा कपूर के रिश्तों को लेकर चल रही पुरानी चर्चाओं पर सोमी अली का जवाब।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *