सनराइज़र्स हैदराबाद के काव्या मारन और संगीतकार अनिरुद्ध रविचंद्र की शादी की खबर चर्चा में है। लेकिन अनिरुद्ध आखिर है कौन? उन्होंने कौन से मशहूर गाने बनाए हैं और दोनों में ज्यादा अमीर कौन है? चलिए पूरी बात समझते हैं। पहले शादी की खबर का अपडेट जान लीजिए। तेलंगाना मुख्यमंत्री कार्यालय की पोस्ट के मुताबिक काव्या के माता-पिता ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को बेटी के वेडिंग रिसेप्शन का निमंत्रण दिया है।
पोस्ट में काव्या और अनिरुद्ध के रिसेप्शन की तारीख 21 नवंबर और जगह चेन्नई बताई गई है। हालांकि 11 नवंबर को ग्रीस में शादी होने की जो खबरें हैं उन तारीख और जगह की पुष्टि खुद इस जोड़ी ने नहीं की है। अब अनिरुद्ध को पहचानिए। अगर आपने वाई दिस कोलेवरी डी सुना है तो आप उनके संगीत से पहले ही परिचित हैं।
धनुष के इस गाने ने उन्हें जबरदस्त पहचान दिलाई थी। इसके बाद उन्होंने विक्रम, लियो, जेलर और शाहरुख खान की जवान जैसी फिल्मों का संगीत दिया। गानों के साथ उनके बैकग्राउंड म्यूजिक की भी खूब चर्चा होती है। वहीं काव्या मारन सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी और सनराइज़र्स हैदराबाद की सीईओ है। आईपीएल मैचों में टीम की जीत पर उनकी खुशी और हार पर मायूसी वाले रिएक्शन अक्सर लोगों का ध्यान खींचते हैं।
अब आते हैं सबसे ज्यादा पूछे जा रहे सवाल पर। दोनों में ज्यादा अमीर कौन है? ईटी नाऊ की रिपोर्ट में अनिरुद्ध की अनुमानित नेटवर्थ करीब ₹50 करोड़ बताई गई है। वहीं काव्या की व्यक्तिगत संपत्ति का अनुमान करीब ₹49 करोड़ दिया गया है। इन अनुमानों के हिसाब से काव्या आगे है। लेकिन यह मीडिया में बताए गए आंकड़े हैं। इन्हें दोनों की आधिकारिक सत्यापित संपत्ति का हिसाब नहीं समझना चाहिए। और एक फर्क याद रखिए काव्या के पिता की संपत्ति, पूरे सन ग्रुप की कीमत और काव्या की अपनी नेटवर्थ अलग-अलग चीजें हैं। इन्हें जोड़कर उनकी व्यक्तिगत दौलत बताना सही नहीं होगा। फिलहाल रिसेप्शन के निमंत्रण की जानकारी सामने आ चुकी है।
कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर?अनिरुद्ध रविचंदर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक कंपोजर, प्लेबैक सिंगर और म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं, जिन्होंने कई बड़ी फिल्मों के लिए म्यूजिक दिया है। अनिरुद्ध को ‘Kolaveri Di’ से दुनियाभर में पहचान मिली थी और इस गाने को खूब लोकप्रियता मिली थी। इस गाने की सफलता के साथ ही अनिरुद्ध भी रातों-रात मशहूर हो गए। हाल ही में रजनीकांत स्टारर ‘जेलर 2’ में भी अनिरुद्ध रविचंदर ने म्यूजिक दिया है, जिसे लेकर उनकी काफी तारीफ हो रही है। वह ‘मास्टर’, ‘विक्रम’, ‘जवान’, ‘लियो’, ‘जेलर’ और ‘कथ्थी’ जैसी फिल्मों में भी संगीत दिया है। अनिरुद्ध के पिता राघवेंद्र खुद एक एक्टर हैं और सुपरस्टार रजनीकांत के रिश्तेदार भी हैं। रजनीकांत की पत्नी लता रजनीकांत, अनिरुद्ध के पिता राघवेंद्र की सगी बहन हैं। यानी रजनीकांत अनिरुद्ध के फूफा लगते हैं।