जब ‘जंजीर’ रिलीज हुई, तो बॉम्बे में इतना बुरा हाल रहा कि प्रकाश मेहरा और अमिताभ निराश हो गए। शुरू के चार दिन तो फिल्म ने ऐसा परफॉर्म किया कि लगा ये बुरी तरह फ्लॉप है।
लेकिन चार दिन बाद ऐसा कमाल हुआ कि 5 रुपये का टिकट 100 रुपये में बिकने लगा था। प्रकाश मेहरा ने बताया था कि गेएटी गैलेक्सी सिनेमा के सामने टिकट खिड़की पर लोग लंबी लाइन लगाए खड़े थे। वहां 5 रुपये का टिकट 100 रुपये में यानी 20 गुना ज्यादा दाम में बिक रहा था।
फिल्म सुपरहिट होने की राह पर थी, और अमिताभ की तारीफ होनी शुरू हो गई थी। वह रातोंरात स्टार बन गए थे, जिसे देख उन्हें 104 डिग्री बुखार आ गया था। अमिताभ बच्चन को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि वह एक स्टार बन चुके हैं और बॉलीवुड में एक नए कलेवर के स्टार का उदय हो चुका है।