Cli

एक थप्पड़ कांड से रातोरत बदल गई शम्मी कपूर की किस्मत, वजह जानकर रो पड़ेंगे।

Uncategorized

फिल्म ‘तीसरी मंजिल’ मूवी की कहानी तो लोगों को बेहद पसंद आई ही थी, लेकिन इसका सबसे पॉपुलर गाना ‘आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे’ आज भी पार्टीज की शान बना हुआ है।हालांकि, आपको ये जानकर हैरानी होगी की फिल्म के लिए शम्मी कपूर कभी पहली च्वाइस थे ही नहीं। ये फिल्म तो बस उनके खाते में देवानंद की एक गलती की वजह से चली गई थी।

फिल्म देवानंद से छीनकर शम्मी कपूर को देने वाला ये किस्सा नासिर हुसैन के भतीजे और बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने सुनाया था। मैशबेल इंडिया से खास बातचीत करते हुए आमिर खान ने बताया था कि ‘तीसरी मंजिल’ पहले देवानंद के साथ बन रही थी और उसके निर्देशन की कमान नासिर हुसैन संभाल रहे थे। वह तीसरी मंजिल के साथ-साथ बहारों के सपने भी प्रोड्यूस कर रहे थे, जिसका निर्देशन देवानंद के भाई विजय आनंद ने किया था और उसमें राजेश खन्ना थे।

तीसरी मंजिल और बहारों के सपने दोनों ही फिल्मों पर साथ-साथ काम चल रहा था, लेकिन चीजें तब बिगड़ी जब एक्ट्रेस साधना की सगाई में बात हाथापाई तक पहुंच गई। साधना की इंगेजमेंट पार्टी से जुड़ा किस्सा सुनाते हुए आमिर खान ने कहा, “नसीर साहब देवानंद के साथ तो दोस्त थे ही, लेकिन वह विजय आनंद के बहुत ही करीब थे।”

साधना की सगाई की पार्टी चल रही थी, तो बातों ही बातों में देवानंद ने नासीर हुसैन की दोनों फिल्मों ‘तीसरी मंजिल’ और ‘बहारों के सपने’ की तुलना शुरू कर दी। उन्होंने तीसरी मंजिल को बिग बजट फिल्म बताया और तीसरी राजेश खन्ना के बहारों के सपनों को छोटी मूवी। यह बात नसीर हुसैन के कानों तक पहुंची, तो वह देव साहब से बात करने पहु्ंचे और दोनों में तीखी बहस हो गई

आमिर खान ने चाचा नासिर हुसैन की बताई कहानी के आधार पर कहा, “नासिर साहब ने लड़ाई में देवानंद को कहा कि कोई भी छोटी और बड़ी फिल्में नहीं होती हैं। दोनों के बीच लड़ाई जल्द ही हाथापाई में बदल गई। खुद साधना जी ने भी ये बताया था कि दोनों दारू पीकर बहुत झगड़ रहे थे। इस लड़ाई के बाद नासिर हुसैन ने ये डिसीजन लिया कि देवानंद फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे और उन्होंने तीसरी मंजिल से सुपरस्टार को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

नासिर साहब ने देवानंद को फिल्म से बाहर करने के साथ-साथ खुद भी मूवी छोड़ने का निर्णय लिया और ये फिल्म विजय आनंद को सौंप दी, जो उनके परम मित्र थे। देवानंद के हटने के बाद फिल्म में शम्मी कपूर को लिया गया और जब एक्टर की एंट्री हुई तो कल्ट मूवी ने सिनेमा में इतिहास रच दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *