पहली नजर में इस लड़की को देखकर शायद आपको भी यही लगा होगा कि यह लड़की रश्मिका मंदाना है। लेकिन रुकिए यह रश्मिका नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा इस लड़की का वीडियो लोगों को इसलिए भी हैरान कर रहा है क्योंकि उनका चेहरा और लुक काफी हद तक रश्मिका मंदाना से मिलताजुलता है।
अब लोग इस लड़की को रश्मिका की हमशक्ल कह रहे हैं और वीडियो पर लगातार कमेंट भी कर रहे हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़की कैमरा के सामने नजर आ रही है और उनका नेचुरल लुक लोगों को काफी ज्यादा अट्रैक्ट कर रहा है। सबसे खास बात है उनका चेहरा। उनकी आंखें चेहरे की बनावट और मुस्कुराने का अंदाज जिसे देखकर सोशल मीडिया यूज़र्स को रश्मिका मंदाना याद आ गई। वीडियो सामने आते ही लोगों ने लड़की का कंपैरिजन रश्मिका से शुरू कर दिया।
कई यूज़र्स का कहना है कि पहली नजर में उन्हें लगा कि सामने रश्मिका है। अब इस वायरल वीडियो में दिख रही लड़की का Instagram हैंडल सबीना 024 नजर आ रहा है। हालांकि सिर्फ इस वायरल वीडियो के आधार पर यह दावा नहीं किया जा सकता है कि वो रश्मिका मंदाना की ऑफिशियल तौर पर कोई डुप्लीकेट या प्रोफेशनल हमशक्ल है। फिलहाल सोशल मीडिया यूज़र्स उनके लुक की तुलना रश्मिका से कर रहे हैं और यही वजह है कि वीडियो इस टाइम पर सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का टॉपिक बन चुका है। सोशल मीडिया पर अक्सर बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के सितारों के हमशक्ल सामने आते रहते हैं। कभी किसी का चेहरा किसी स्टार से मिलता है तो कभी किसी का हेयर स्टाइल या एक्सप्रेशन लोगों को अपने फेवरेट सेलिब्रिटी की याद दिलाता है।
लेकिन रश्मिका मंदाना की बात करें तो उनकी शोहरत काफी ज्यादा है। उनकी फिल्मों और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर फैंस के बीच लगातार क्रेज देखने को मिलता है। ऐसे में जब किसी लड़की का लुक रश्मिका से मिलताजुलता नजर आता है तो लोगों का ध्यान जाना स्वाभाविक है। इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। तो लोग वीडियो को देखकर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। कोई लड़की को रश्मिका की कॉपी बता रहा है तो कोई कह रहा है कि पहली नजर में दोनों के बीच काफी सिमिलरिटीज है। हालांकि यहां ये भी ध्यान रखना जरूरी है
कि किसी के रश्मिका जैसा दिखने का मतलब यह नहीं कि वो एक्ट्रेस की हूबहू कॉपी है। कैमरा एंगल, लाइटिंग, हेयर स्टाइल और एक्सप्रेशंस भी किसी के चेहरे को काफी अलग या सेम दिखा सकते हैं। फिलहाल इस वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक सवाल जरूर छोड़ दिया है। क्या आपको भी लगता है कि पहली नजर में यह रश्मिका मंदाना है? अगर आपने भी वीडियो देखा है ध्यान से और यह आपको लग रहा है कि यह लड़की रश्मिका जैसी है तो आप खुद तय कर सकते हैं। तो रश्मिका मंदाना की हमशक्ल के नाम से वायरल हो रहा यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी चर्चाएं बटोर रहा है। लड़की का लुक लोगों को कितना रश्मिका जैसा लग रहा है इस पर सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं। फिलहाल तो आप हमें इस लड़की को देखकर बताएं क्या आपको भी लगता है यह लड़की वाकई रश्मिका मंदाना जैसी दिख रही है?