ऐश्वर्या राय के पति किससे इजाजत मांग रहे हैं? अभिषेक बच्चन ने अचानक ऐसा क्या कह दिया? आखिर जूनियर बच्चन क्या करने वाले हैं? आराध्या के पिता ने अपने ही परिवार को लेकर क्या कहा? अमिताभ के बेटे को इस काम के लिए क्यों चाहिए अप्रूवल? क्यों एक्टर के बयान ने सबका ध्यान खींचा है?दरअसल, अभिषेक बच्चन ने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया है जिसने उनके फैंस के बीच नई चर्चा छेड़ दी है।
अब हर कोई सोच रहा है कि मेगास्टार के बेटे को क्यों इजाजत की जरूरत पड़ गई। अभिषेक बच्चन किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। लेकिन उनका एक बयान सोशल मीडिया पर जरूर हलचल मचा रहा है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर एक्टर ने कहा क्या है। तो चलिए आपको पूरी कहानी विस्तार से बताते हैं।दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक से एक खास काम को फिर से करने के बारे में पूछा गया। इस पर एक्टर ने साफ कहा कि वह इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं और उन्हें इसे करके बहुत खुशी होगी। लेकिन हां कहने के तुरंत बाद ही उन्होंने एक ऐसी शर्त रख दी जिसने सबका ध्यान खींच लिया।जवाब में अभिषेक ने अपने पिता और ऐश्वर्या से इजाजत लेने की बात कही।
अब आप भी सोच रहे होंगे कि ऐसा कौन सा काम है जिसके लिए अभिषेक को अपने परिवार से मंजूरी लेनी पड़ रही है। तो चलिए बताते हैं कि जूनियर बच्चन ने क्या कहा।दरअसल, इंटरव्यू में अभिषेक से पूछा गया था कि क्या वह अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय के साथ सुपरहिट गाने ‘कजरा रे’ का 2.0 वर्जन करना चाहेंगे। इस पर अभिषेक ने जवाब दिया: मैं इसके लिए तैयार हूं, लेकिन आपको ऐश्वर्या और मेरे पिताजी को मनाना होगा।अभिषेक के इस बयान से साफ है कि उन्होंने ग्रीन सिग्नल दे दिया है। लेकिन अब सबकी निगाहें अमिताभ और ऐश्वर्या की सहमति पर टिकी हैं। हालांकि, इस नए वर्जन को लेकर अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
लेकिन एक्टर का यह मजेदार बयान वायरल हो रहा है।जी हां, हम बात कर रहे हैं 2005 की फिल्म बंटी और बबली के सुपरहिट गाने ‘कजरा रे’ की। बातचीत के दौरान अभिषेक ने ‘कजरा रे’ की शूटिंग से जुड़ी कई पुरानी यादें भी ताजा कीं। उन्होंने बताया:>> गाने की शूटिंग के दौरान मेरा बर्थडे था, और इसे सेट पर ही सेलिब्रेट किया गया था। डायरेक्टर शाद अली ने गाना बजाया, और देखते ही देखते पूरा सेट एक डांस पार्टी में बदल गया। हम सभी ने लगभग 4 घंटे तक जमकर डांस किया। इस गाने की शूटिंग मेरे लिए किसी बड़ी पार्टी से कम नहीं थी।आपको बता दें कि ‘कजरा रे’ को शंकर-एहसान-लॉय ने कंपोज किया था। गुलजार द्वारा लिखे गए इस गाने को अलिशा चिनॉय, शंकर महादेवन और जावेद अली ने गाया था। जबकि वैभवी मर्चेंट ने इसकी शानदार कोरियोग्राफी की थी। इस गाने में अमिताभ, अभिषेक और ऐश्वर्या की तिकड़ी ने अपने डांस से सुर्खियां बटोरी थीं।
फिल्म में अभिषेक के साथ रानी मुखर्जी लीड रोल में थीं। जबकि ऐश्वर्या सिर्फ इसी गाने में नजर आई थीं।इसके अलावा, इस गाने के लगभग दो साल बाद ही अप्रैल 2007 में अभिषेक और ऐश्वर्या ने शादी कर ली थी। इस लिहाज से कजरा रे उनके लिए सिर्फ एक हिट गाना ही नहीं, बल्कि एक खास याद भी है।
अब अभिषेक की कजरा रे 2.0 करने की इच्छा ने फैंस के बीच यह सवाल खड़ा कर दिया है: क्या यह तिकड़ी एक बार फिर साथ नजर आएगी? खैर, यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन फैंस आज भी इस गाने के आइकॉनिक स्टेप्स पर थिरकने से नहीं थकते।