Cli

मशहूर एक्टर के बॉलीवुड छोड़ते ही आई मौ;त की खबर,अब विदेश में जी रहा जिंदगी,नाम जानकर दंग हो जाएंगे।

Uncategorized

मशहूर एक्टर ने योगा टीचर बनने के लिए बॉलीवुड छोड़ दिया। चॉकलेटी हीरो ग्लैमर छोड़कर विदेश में बस गया। सिर्फ एक फिल्म से रातों-रात स्टार बन गया था। फिर अचानक उसकी मौत की चौंकाने वाली खबर सामने आई। जानिए कौन है ये एक्टर।आपने ये चेहरा बॉलीवुड में जरूर देखा होगा। लेकिन अब, ये हीरो बॉलीवुड छोड़कर विदेश में बस गया है। जी हां, ये हैं नकुल कपूर।

एक्टिंग से दूर होकर, नकुल अब सबको योगा सिखा रहे हैं।आपको बता दें 2002 की फिल्म, “तुमसे अच्छा कौन है?” के बारे में। इसके जरिए नकुल कपूर ने बॉलीवुड में एक खास पहचान बनाई थी। इस फिल्म में उनके साथ किम शर्मा और आरती छाबड़िया नजर आई थीं। लेकिन अब, एक फिल्म से मिली रातों-रात फेम से ज्यादा, कनाडा जाकर योगा टीचर बनने की उनकी कहानी चर्चा में है।

दरअसल, बॉलीवुड से दूरी बनाने के बाद नकुल ने एकदम अलग रास्ता चुना। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो कनाडा के वैंकूवर में बस गए, जहां उन्होंने योगा को अपनी जिंदगी का हिस्सा बना लिया। कहा जाता है कि वो डिवाइन लाइट योगा से जुड़े हुए हैं और लोगों को योगा सिखाते हैं। फिल्मी सेट और कैमरों से दूर, उनकी जिंदगी अब सिर्फ योगा और शांति के इर्द-गिर्द घूमती है।हालांकि उनके सोशल मीडिया पर योगा की झलकियां देखी जा सकती हैं, लेकिन वो अब इंस्टाग्राम पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं।

इसके अलावा, एक्टर की कमाई को लेकर कोई पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं है।एक्टर की प्रोफाइल देखकर आप अब तक समझ ही गए होंगे। लेकिन फिर भी आपको बता दें कि नकुल अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखते हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे हैं। हालांकि, उन्होंने अपने परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी पब्लिकली शेयर नहीं की है।नकुल का चॉकलेटी बॉय लुक और उनका स्टाइल फैंस के बीच काफी पॉपुलर था।

अपनी पहली ही फिल्म से मिली पॉपुलैरिटी के बाद उनकी गिनती बॉलीवुड के उभरते सितारों में होने लगी थी। लेकिन बॉलीवुड छोड़ने से ज्यादा हंगामा तब मचा जब 2015 में इंटरनेट पर उनकी मौत की खबर फैल गई।कुछ ने उनकी मौत का कारण सड़क हादसा बताया, तो कुछ ने गंभीर बीमारी को वजह बताया। लंबे समय तक लाइमलाइट से दूर रहने के कारण कई लोगों ने इन रिपोर्ट्स पर विश्वास करना भी शुरू कर दिया था।

लेकिन बाद में, नकुल खुद सामने आए और इन सभी अफवाहों को गलत बताया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वो जिंदा हैं और स्वस्थ हैं।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म की सफलता के बावजूद नकुल का बॉलीवुड करियर बहुत लंबा नहीं चल पाया। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने मॉडलिंग और म्यूजिक वीडियो में काम किया था। वो शिबानी कश्यप के गाने “हो गई है मोहब्बत तुमसे” सहित कई म्यूजिक वीडियो में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में कदम रखा। तुमसे अच्छा कौन है के बाद उन्होंने कुछ प्रोजेक्ट्स में काम किया।

लेकिन इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया।किसी ने कभी नहीं सोचा था कि एक फिल्म से इतनी आलीशान जिंदगी मिलने के बावजूद कोई सब कुछ छोड़ देगा। लेकिन नकुल कपूर ने ठीक ऐसा ही किया। बॉलीवुड की शोहरत के बाद उन्होंने एक सादी जिंदगी चुनी जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। भले ही नकुल विदेश में हैं, फिर भी फैंस उन्हें आज भी उनके चॉकलेटी बॉय वाले अंदाज के लिए प्यार से याद करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *