करुण जौहर ने सुनाई बुरी खबर। दिल पर पत्थर रख लिया शॉकिंग फैसला। टूटेगा 22 साल पुराना सिलसिला। बैड न्यूज़ सुना टूटे करण जौहर। फैंस को लगा झटका। जी हां, अब ना सितारों की वो महफिल लगेगी और ना दोस्ती यारी दुश्मनी की बातें होंगी। क्योंकि करण जौहर ने उस सिलसिले को खत्म करने का फैसला ले लिया है जिसकी शुरुआत उन्होंने 22 साल पहले की थी।
आपको बता दें कि हम बात कर रहे हैं करण जौहर के आइकॉनिक शो कॉफी विद करण की जिसका करण परमानेंटली शटर डाउन करने जा रहे हैं। जी हां, अब ना सितारों की वो महफिल लगेगी, ना ही करण के सवालों पर स्टार्स के वो चटपटे जवाब सुनाई देंगे।
ना होंगे वो रैपिड फायर के मजेदार सवाल और ना ही कॉफी काउच पर खुलेंगे बॉलीवुड स्टार्स के सीक्रेट। क्योंकि करण जौहर ने अपने सबसे पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है। इस बात का ऐलान करण एक वीडियो शेयर करके किया है।
वीडियो में करण ने कॉफी विद करण के सीजन 9 का ऐलान करते हुए गुड और बैड न्यूज़ शेयर की है। उन्होंने जानकारी दी है कि शो का नौवां सीजन इस सिलसिले का लास्ट चैप्टर होगा। इस दौरान करण काफी इमोशनल भी हो गए। वीडियो में करण ने भारी मन से कहा कि मैं अपनी जिंदगी के ऐसे पड़ाव पर पहुंच गया हूं जहां मुझे एहसास हुआ कि हर अच्छी चीज का कभी ना कभी अंत होता ही है। भारी मन से मुझे यह कहना पड़ रहा है कि यह कॉफी विद करन का मेरा आखिरी सीजन होगा। ट्रोलिंग कमेंट्स और पोस्ट्स तो होंगे ही और मैं उनका सामना करने के लिए तैयार हूं।
लेकिन इन सबके बीच और इनके परे मैं जानता हूं कि इस कॉफी के कप के लिए अभी बहुत प्यार है। वीडियो में करन ने अपने शो के इस 22 साल के सफर के बारे में भी बात की। जब उनके शो में खोले गए राज नेशनल डिबेट का हिस्सा भी बन गए। करण ने कहा, मैंने लवर्स, दोस्तों, परिवार वालों और ऐसे लवर्स को भी बुलाया जो बाद में एक्स लवर बन गए। उनमें से बहुत की तो शादी भी हो गई। करन का यह ऐलान अब कॉफी विद करन शो के फैंस को उदास कर गया है। एक फैन ने करन से शो ना खत्म करने की गुजारिश करते हुए लिखा है यह एक दौर का अंत है और लगभग हमारे बचपन की यादों का भी अंत है।
करन प्लीज इसे अपना आखिरी कॉफी विद करन मत बनाइए। एक और ने लिखा है कि प्लीज यह मुझसे मत छीनिए। वहीं एक और ने लिखा है मैं पूरी तरह टूट गई हूं। मैं यह नहीं मान पा रही कि जिस शो को देखते हुए मैं बड़ी हुई हूं वो अब खत्म होने जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि कॉफी विद करन का आखिरी सीजन अक्टूबर में आएगा। अब फैंस की निगाहें शो के आखिरी सीजन की गेस्ट लिस्ट पर टिकी है।