केबीसी 18 के मंच पर पहुंचे राजकुमार राव ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे मुंबई में रिजेक्शन के बाद वह अमिताभ बच्चन के बंगले और शाहरुख खान के मन्नत के बाहर खड़े रहते थे। दोस्तों वीडियो में आगे बढ़ने से पहले प्लीज मेरे चैनल को सब्सक्राइब करके बेल आइकन को जरूर प्रेस कर दीजिएगा। तो चलिए दोस्तों वीडियो को शुरू करते हैं। Sony टीवी के क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 18 का मंच सिर्फ ज्ञान और करोड़ों के इनाम तक सीमित नहीं है बल्कि यहां कई बार सितारों के वो अनकहे दर्द और संघर्ष छलक कर सामने आ जाते हैं जो आम दर्शकों के दिलों को छू लेते हैं। केबीसी 18 के बीते एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब बॉलीवुड के मंझे हुए एक्टर राजकुमार राव अपनी आने वाली फिल्म प्रहार की स्टार कास्ट वामिका गब्बी और उज्जवल निकम के साथ हॉट सीट पर पहुंचे।
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने बैठते ही राजकुमार राव पुरानी यादों के उस दौर में चले गए जब वह माया नगरी मुंबई में सिर्फ काम पाने के लिए दर-दर भटक रहे थे। शो के दौरान जब बिग बी ने राजकुमार राव से शाहरुख खान के बारे में बात छेड़ी क्योंकि दोनों ही दिल्ली से ताल्लुक रखते हैं। इस बातचीत के दौरान राजकुमार राव ने अपने दिल का हाल बयां करते हुए एक ऐसा किस्सा सुनाया जिसे सुनकर सेट पर मौजूद हर कोई तालियां बजाने पर मजबूर हो गया। राजकुमार राव ने बिग बी की ओर मुखातिब होते हुए कहा कि एक्टिंग का कीड़ा उनके भीतर बहुत कम उम्र में ही लग चुका था।
उन्होंने उस दौर को याद करते हुए अपने शब्दों में कहा कि सर जैसे कि वह खुद दिल्ली से हैं और मैंने भी काफी कम उम्र में सोच लिया था कि मुझे एक्टिंग करनी है और एक और बात सर मेरी मम्मी के कमरे में हमेशा आपका एक पोस्टर होता था क्योंकि आप ही सबसे नंबर वन रहे हैं और आपसे हम सभी इंस्पायर हुए हैं। तो जैसे मैं कह रहा था शाहरुख सर की जर्नी से काफी इंस्पायर हुआ था मैं कि कैसे एक लड़का दिल्ली से निकला एक मिडिल क्लास फैमिली से फिर थिएटर किया और टीवी में इतने सारे सोच किए और फिर बहुत बड़ा सुपरस्टार बन गया। राजकुमार राव ने आगे बताया कि जब वो पहली बार एक्टर बनने का सपना लिए मुंबई पहुंचे थे, तो उन्हें एक शो के ऑडिशन में रिजेक्ट कर दिया गया था। उस रिजेक्शन के बाद वह मायूस होकर घर लौटने के बजाय दो जगहों पर जरूर जाते थे।
राजकुमार राव ने भावुक होकर बताया कि जब मैं पहली बार मुंबई आया था तो एक शो के लिए आया था पर वहां सिलेक्शन नहीं हुआ। लेकिन मैं हमेशा आपके बंगले के सामने और मन्नत के सामने खड़ा रहता था। राजकुमार आज भले ही इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में गिने जाते हो, लेकिन कभी वह भी उसी भीड़ का हिस्सा थे जो जलसा और मन्नत के गेट के बाहर सिर्फ अपने आदर्शों की एक झलक पाने की उम्मीद में घंटों धूप में खड़े रहते थे।
राजकुमार राव की बातें सुनकर अमिताभ बच्चन भी मुस्कुराए बिना ना रह सके। उन्होंने शाहरुख खान की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए अपना निजी अनुभव साझा किया। बिग बी ने कहा सर मैं बताता हूं मैंने उनके साथ काम किया है और वह ऐसे इंसान हैं कि वह किसी भी बात पर हार नहीं मानते। कोई भी समस्या हो वह सिर्फ बोलते हैं और सामने वाले का कॉन्फिडेंस कितना बढ़ाते हैं। तो दोस्तों, आज का यह वीडियो यहीं समाप्त करते हैं। मिलते हैं नेक्स्ट वीडियो में। तब तक के लिए आप सभी को टाटा बाय-ब टेक केयर। हम्म