Cli

हेमा मालिनी-जितेंद्र करने वाले थे सीक्रेट शादी? फिर धर्मेंद्र ने जो किया..

Uncategorized

बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी ने जितेंद्र से शादी कर ली होती, अगर नशे में धुत धर्मेंद्र के साथ शोभा (जीतेंद्र की पत्नी) उनकी शादी रोकने चेन्नई न पहुंची होतीं. इस घटना के कुछ सालों बाद, हेमा मालिनी ने शादीशुदा धर्मेंद्र से विवाह कर लिया था. जब जितेंद्र से काफी सालों बाद पूछा गया कि उन्होंने कभी हेमा मालिनी को प्रपोज किया था, तो उनका जवाब काफी दिलचस्प और काबिलेगौर था.

हेमा मालिनी (Hema Malini) ने शादीशुदा धर्मेंद्र से 1980 में शादी की थी, पर वे उनसे पहले जितेंद्र से शादी करने को राजी हो गई थीं. इसलिए, जब भी हेमा मालिनी की चर्चा होती है, जितेंद्र का जिक्र अपने-आप आ जाता है. दरअसल, 1970 के दशक की शुरुआत में जितेंद्र (Jeetendra) की शादी हेमा मालिनी से लगभग हो गई थी, पर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.

हेमा मालिनी की बायोग्राफी ‘बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल’ में इस पूरी घटना का जिक्र है. हेमा मालिनी के माता-पिता शादीशुदा धर्मेंद्र से उनके रिश्ते के खिलाफ थे. जितेंद्र और हेमा मालिनी न सिर्फ कोस्टार थे, बल्कि उनके बीच अच्छी दोस्ती भी थी. जितेंद्र के दिल में हेमा मालिनी के लिए सॉफ्ट कॉर्नर था, हालांकि वे तब शोभा को डेट कर रहे थे. (

हेमा मालिनी जितेंद्र को पसंद जरूर करती थीं, पर उनके साथ रोमांटिक रिलेशनशिप के बारे में नहीं सोचती थीं. ऐसे हालात में एक्ट्रेस की मां ने बेटी की शादी करने की सोची. जब बात जितेंद्र के घरवालों तक पहुंची, तो वे खुशी से झूम उठे और जितेंद्र भी परिवार की खुशी के लिए राजी हो गए

हेमा मालिनी और जितेंद्र के घरवालों ने दोनों की सीक्रेट वेडिंग की योजना बनाई और चेन्नई जा पहुंचे. किसी तरह स्थानीय अखबार को इसकी भनक लग गई और उसने फ्रंट पेज पर खबर छाप दी. जितेंद्र की पत्नी शोभा जो तब उनकी गर्लफ्रेंड थीं, नशे में धुत धर्मेंद्र के साथ शादी रोकने के लिए वेडिंग वेन्यू पहुंच गईं. हेमा मालिनी ने इस पूरी घटना पर खुलकर बात की थी, वहीं जितेंद्र लंबे वक्त तक चुप ही रहे. (जितेंद्र से ‘पिंकविला’ ने एक बातचीत में पूछा कि क्या उन्होंने कभी हेमा मालिनी को प्रपोज किया है, तो वे बोले थे, ‘मैं अपनी जिंदगी के उस चैप्टर के बारे में बात नहीं करना चाहता. उनके बच्चे बड़े हो गए हैं और मेरे भी. उन चीजों के बारे में बात करने पर अब शर्मिंदगी होगी और अजीब लगेगा.’जितेंद्र ने फिर शोभा से 1974 में शादी कर ली जो ब्रिटिश एयरवेज में एक एयर हॉस्टेस थीं. कपल की एक बेटी एकता कपूर और बेटा तुषार कपूर हैं, जबकि धर्मेंद्र के साथ शादी से हेमा मालिनी की दो बेटियां हैं. 81 साल के जितेंद्र मुंबई में अब शांतिपूर्ण तरीके से जिंदगी गुजार रहे हैं. 74 साल की हेमा मालिनी और 87 साल के धर्मेंद्र भी अपनी दुनिया में मग्न हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *