Cli

खुशियों के बीच अचानक बदला दीपवीर के घर का माहौल, रणवीर से जुड़ी इस खबर ने चौंकाया।

Uncategorized

रणवीर सिंह क्या किसी के पर हैं? क्या एक्टर पर कोई संकट रहा है? क्या धुरंधर की वजह से रणवीर पर कोई मुश्किल आ सकती है? खुशियों के बीच दीपवीर की फैमिली में अनहोनी की यह कैसी दस्तक?

रणवीर सिंह हाल ही में दूसरी बार पिता बने हैं। दीपिका ने हाल ही में दूसरी बेटी को जन्म दिया है। जिसने घर में खुशियों की दस्तक दी है। अब लक्ष्मी के बाद दीप वीर के घर में सरस्वती भी आ गई है। लेकिन इस बीच ऐसा लग रहा है कि उन पर संकट मंडरा रहा है। जी हां, रणवीर सिंह की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। एक्टर के फैंस चिंता में आ गए हैं और वजह है एक वायरल वीडियो।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें एक इन्वेस्टिगेशन जर्नलिस्ट विवेक अग्रवाल ने एएनआई से बात करते हुए रणवीर सिंह और उनकी फिल्म धुरंधर को लेकर एक हैरान कर देने वाला दावा किया है।

इस दावे का कनेक्शन जुड़ा हुआ है। यह तो सभी जानते हैं कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर में कथित तौर पर डी कंपनी नेटवर्क को दिखाया गया है और इस मूवी में जिसे माना गया है उसे मेकर्स ने बड़े साहब के तौर पर पेश किया था। लेकिन फिल्म में दिखाए गए बड़े साहब बेहद कमजोर, लाचार और बेड पर नजर आए। इस चीज को देखने के बाद बताया जा रहा है कि एक्टिव धुरंधर की टीम से खासा नाराज हैं।इसी विवेक अग्रवाल ने इस पर चौंकाने वाला खुलासा किया है कि धुरंधर में सीधे तौर पर दाऊद का नाम क्यों नहीं लिया गया है।

एएनआई से बात करते हुए जब उनसे पूछा गया कि हालिया रिलीज फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 में उन्हें बड़े साहब कहा गया है। जिस पर विवेक ने कहा वह पूरा नाम नहीं लेना चाहते थे वरना अंजाम क्या होता वह उनको भी पता है और आगे क्या अंजाम होगा वह भी उनको मालूम है।

इसके बाद उनसे पूछा गया कि क्या अंजाम हो सकता है और भी पिक्चरें बनेंगी। उन्होंने इस पर जवाब दिया। पिक्चर तो अब कितनी बनेगी और नहीं बनेगी। मुझे नहीं मालूम है। लेकिन किस-किस की पिक्चरों पे मालाएं टंगेगी, यह जरूर मुझे पता है।अब विवेक अग्रवाल के यही बयान इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। खासतौर से रणवीर के फैंस एक्टर के लिए अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं।

लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या धुरंधर में बड़े साहब का जिक्र आना रणवीर सिंह और धुरंधर की टीम के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है? क्या रणवीर पर वाकई कोई संकट रहा है? क्या परिवार में खुशियों के बीच अनहोनी दस्तक दे सकती है? हालांकि यह वो सवाल हैं जिनके जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है।जानकारी के लिए बता दें कि एक वक्त ऐसा था कि बॉलीवुड पर बाहरी दबाव का असर था।

यहां तक कि बॉलीवुड के कई कलाकारों पर हमला भी हो चुका है। एक दौर था जब हर दूसरे दिन किसी ना किसी एक्टर डायरेक्टर को लेकर खबर आती थी कि उन्हें धमकी मिली है। इतना ही नहीं बॉलीवुड में इस तरह के नेटवर्क से जुड़ी तमाम फिल्में बनी है। जिसमें से एक 2025 की धुरंधर भी शामिल है। जिसमें रणवीर ने भारतीय जासूस हमजा अली मजारी का रोल निभाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *