राजेश खन्ना और डिंपल कापड़िया के बीच हुई अनबन रिश्ते में आई दरार के बारे में तो बहुत सारे किस्से सोशल मीडिया प्रचलित है लेकिन राजेश खन्ना की जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा ऐसा है जो शायद कम लोग जानते होंगे।
ये किस्सा उनकी बेटी से जुड़ा हुआ है।राजेश खन्ना की दो बेटियां हैं और कहा जाता है की उन्होंने पांच महीने तक बेटी का चहेरा नही देखा था।
रिपोर्ट्स की मानें तो जब रिंकी खन्ना पैदा हुईं तो राजेश खन्ना ने करीब 5 महीने तक उनकी शक्ल नहीं देखी थी. इस बात खुलासा खुद डिंपल ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में किया था. उन्होंने कहा था कि डिंपल कपाड़िया ने कहा था कि, ”राजेश खन्ना हमेशा से एक बेटा चाहते थे. इसलिए जब रिंकी हुई तो वो पांच महीने तक उससे नहीं मिल थे।
कहा जाता है कि ये भी एक वजह थी कि राजेश खन्ना और डिंपल के रिश्ते में खटास आ गई थी और वो अलग रहने लगे थे.वहीं डिंपल जब घर छोड़कर गई तो वो अपने साथ दोनों बेटियों ट्विंकल और रिंकी को भी साथ लेकर चली गई थी।
लेकिन फिर कुछ वक्त बाद राजेश खन्ना को अपनी बेटियों की याद सताने लगी और वो धीरे-धीरे उनसे मिलने लगे. जिसके बाद उनकी बॉन्डिंग स्ट्रॉन्ग हो गई.