एक रिश्ता जिसमें प्यार हो, भरोसा हो और थोड़ी सी नोकझोंक भी हो। लेकिन जब किसी स्टार वाइफ से बॉलीवुड की तीन बड़े हीरो को लेकर रैपिड फायर सवाल पूछा जाए, तो जवाब सुर्खियां बनना तय ही है। दरअसल कुछ ऐसा ही हुआ है सुनीता हूजा के साथ। जिनका एक बेबाक जवाब अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि इस बातचीत में सुनीता ने गोविंदा को लेकर कुछ ऐसी बात कह दी जिसने उनके रिश्ते में चल रही बातों को एक नया एंगल दे दिया है। दरअसल सुनीता ऊजा हाल ही में ही एक शो में पहुंची थी।
जहां उनसे मजेदार रैपिड फायर राउंडर बॉलीवुड के तीन एक्ट्रेस यानी कि शाहरुख खान, शाहिद कपूर और हर्षवर्धन राणे में से एक को चुनना था। सवाल एक काल्पनिक सिचुएशन पर था और सुनीता ने बिना ज्यादा सोचे शाहरुख खान का नाम ले लिया। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी सवाल में उनकी फर्स्ट प्योरिटी शाहरुख खान ही रहेंगे। अब सुनीता के इस जवाब ने फैंस के अटेंशन को ग्रैब किया है। आखिर शाहरुख खान को ही उन्होंने क्यों चुना और उनकी पसंद कोई नई बात तो नहीं है।
सुनीता पहले भी किंग खान की तारीफ कर चुके हैं और उनकी पर्सनालिटी को लेकर कई बार उन्होंने बहुत कुछ कहा है। इसलिए रैपिड फायर में एसआरके का नाम लेना उनके लिए शायद इतना ज्यादा सरप्राइजिंग नहीं था। लेकिन जिस बेबाक अंदाज में उन्होंने जवाब दिया अब वही गॉसिप की वजह बन रहा है। लेकिन कहानी सिर्फ शाहरुख खान तक सीमित नहीं है। इस इंटरव्यू में सुनीता ने अपने पति गोविंदा को लेकर भी खुलकर बात की।
उन्होंने कहा कि उन्हें गोविंदा से शादी करने के लिए कोई अफसोस नहीं है। सुनीता की मानें तो जब वह गोविंदा से मिली थी तब वह एक अच्छी और ईमानदार इंसान थे। उन्होंने यह भी कहा कि वह दिल से बात करती हैं और लोग अक्सर उनकी पर्सनालिटी को गलत तरीके से समझ लेते हैं। पिछले कुछ वक्त से सुनीता और गोविंदा की पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार बातें चल रही हैं। ऐसे में सुनीता का यह बयान अब लोगों की अटेंशन को ग्रैब कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि हर किसी को अपनी जिंदगी जीने का हक है और दूसरे को भी अपनी जिंदगी जीने देनी चाहिए।
यानी उनके शब्दों से यह तो साफ हो गया कि वो अपनी लाइफ अपने तरीके से जीना चाहती हैं और आगे बढ़ने की बात कर रही हैं। वहीं सुनीता अब सिर्फ गोविंदा की वाइफ के तौर पर नहीं बल्कि अपनी एक अलग पहचान बनाने के लिए अगली दिशा में आगे बढ़ रही हैं। हाल ही में उन्होंने रियलिटी और एंटरटेनमेंट के कई शो किए हैं। अपने बेबाक अंदाज से ऑडियंस के बीच काफी पॉपुलर भी हुई हैं। तो एक तरफ शाहरुख खान को लेकर सुनीता का मजेदार रैपिड फायर जवाब है जो कि वायरल है। तो दूसरी तरफ गोविंदा को लेकर एक पॉजिटिव स्टेटमेंट खूब गसिप में है। यानी कि सुनीता ओझा ने एक ही बातचीत में यानी कि शाहरुख खान वाला फन और गोविंदा वाला इमोशनल एंगल दोनों ही सामने रख दिए हैं। अब उनका यह बयान खूब वायरल हो रहा है।