अमिताभ बच्चन और जया बच्चन बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल में से एक हैं. इन दोनों का रिश्ता बेहद मजबूत है. अमिताभ और जया की शादी को 50 साल से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन आज भी दोनों साथ में बेहद खूबसूरत लगते हैं और नए कपल्स को टक्कर देते हैं. उनकी सफल शादीशुदा जिंदगी के पीछे एक शर्त को माना जा सकता है, जो अमिताभ ने जया के सामने तब रखी थी जब वह उन्हें डेट करते थे.
अमिताभ ने जया के सामने शर्त रखी थी कि वह शादी के बाद कम काम करेंगी. चुनिंदा प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगी और अच्छे लोगों के साथ करेंगी. जया ने अमिताभ के इस शर्त को माना और उन्होंने ऐसा ही किया.
शादी के बाद अमिताभ हिट पर हिट फिल्में करते रहे, लेकिन जया परिवार और बच्चों के साथ अधिक समय बिताने लगीं. हालांकि आज भी दोनों फिल्मों में एक्टिव हैं. जया बच्चन हाल ही में फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आई थीं.