Cli

इस मशहूर क्रिकेटर से शादी करने वाली थीं माधुरी दीक्षित, फिर क्यों रातों-रात तोड़ दिया रिश्ता?

Uncategorized

क्रिकेट, बॉलीवुड और अधूरी मोहब्बत। यह टॉपिक आज के टाइम पर रिलेटेबल सा फील होता है। मगर कहानी में थोड़ा पीछे चलते हैं और एक ऐसी लव स्टोरी के बारे में आपको बताते हैं जिस पर आपको भी यकीन नहीं होगा। एक तरफ क्रिकेट का मैदान तो दूसरी तरफ बॉलीवुड की चमक। यह कॉम्बिनेशन सुपरहिट है।

पर शायद इस लव स्टोरी को किसी की बुरी नजर लग गई थी। तभी तो इंडियन टीम के क्रिकेटर और हैंडसम बॉय कहे जाने वाले अजय जडेजा जब बॉलीवुड की धग-धग गर्ल माधुरी दीक्षित के प्यार में गिरफ्तार हो गए थे तो चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो उठा था। कहा जाता है कि क्रिकेट और सिनेमा की इस जोड़ी को देखकर लोगों को लगा था कि शायद यह कहानी आगे चलकर शादी का रूप ले लेगी। लेकिन फिर कहानी में एक ऐसा मोड़ आया जिसने दोनों को अलग कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दोनों एक शूट के दौरान मिले थे।

इनकी मुलाकातों का सिलसिला बढ़ चला था और दोनों एक दूसरे के करीब भी आने लग गए। माधुरी उस वक्त बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस थी जबकि जडेजा क्रिकेट में अपनी पहचान बना रहे थे। जडेजा का स्टाइल, शाही बैकग्राउंड और क्रिकेट की लोकप्रियता ने उन्हें उस दौर में खास पहचान दिला दी। वहीं माधुरी की पॉपुलैरिटी किसी इंट्रोडक्शन की मोहताज तो बिल्कुल भी नहीं है। यानी दोनों की कहानी में क्रिकेट और ग्लैमर का एक ऐसा तड़का था जो सबको बहुत पसंद आ रहा था।

लेकिन हर लव स्टोरी में हैप्पी एंडिंग नहीं होती है। लव स्टोरी कैसे ब्रेकअप स्टोरी में बदल गई यह आपको कुछ पॉइंटर्स में समझा देते हैं। तो सबसे पहले माधुरी दीक्षित और अजय जडेजा की मुलाकात एक मैगजीन के फोटोशूट के दौरान हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। माधुरी ने अजय को बॉलीवुड में आने में मदद की थी। अजय जडेजा के करियर पर माधुरी दीक्षित के नाम जुड़ने का असर पड़ चुका था।

अजय जडेजा के खेल में गिरावट आई और उनकी परफॉर्मेंस धीरे-धीरे खराब होने लगी। साल 1999 में अजय जडेजा का नाम मैच फिक्सिंग में आ गया। इस मामले में BCCI ने उन्हें 5 साल का बैन दे दिया। अजय जडेजा के इस मामले में पूरे देश में उनके पुतले जलाए गए थे। माधुरी दीक्षित के परिवार ने भी इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। माधुरी दीक्षित ने अजय जडेजा से ब्रेकअप कर लिया और अमेरिका जाकर डॉक्टर श्रीराम ने से शादी कर ली। वहीं अजय जडेजा ने पॉलिटिशियन जया जेटली की बेटी अदिति जेटली से शादी कर ली। अब इसे अजब प्रेम की गजब कहानी कहना सही होगा क्योंकि रिश्तों की कहानियां हमेशा फिल्म के स्क्रिप्ट के मुताबिक नहीं चलती। समय बदला दोनों कीिंदगियां अलग रास्तों पर आ गई और वहीं कथिक रिश्ता जो अतीत का अब बस एक हिस्सा बन चुका था। आज जब 90ज के क्रिकेट और बॉलीवुड की कहानियां फिर चर्चा में आती हैं तो अजय जडेजा और माधुरी दीक्षित का नाम भी सामने आता है। एक ऐसी कहानी जिसमें स्टारडम था, रोमांस था, खबरें थी, विवाद था और एक अधूरा मोड़, एक अधूरा प्यार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *