एक तरफ मुंबई में गणपति बप्पा का दरबार, दूसरी तरफ कैमरों के सामने एक ऐसा बयान जिसने गोविंदा और सुनीता हूजा के रिश्ते की पूरी कहानी को फिर से सुर्खियों में ला दिया है। एक दिन पहले तक गोविंदा अपनी रमर्ड गर्लफ्रेंड और कोस्टार कोमल रानी के साथ लालबागचा राजा के दरबार में नजर आए और अगले ही दिन सुनीता आूजा ने ऐसी बात कह दी कि सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे कि क्या यह सिर्फ एक बयान था या फिर गोविंदा को लेकर उनके दिल में जमा दर्द एक बार फिर बाहर आ गया है।
आखिर सुनीता ने यह जो कहा कि इंसानों को जितना भी प्यार दे दो फायदा नहीं है। वह धोखा ही देते हैं। जानवरों से प्यार करो। वह हमेशा साथ रहते हैं। और फिर उन्होंने इसी बात को साफ शब्दों में कहा, इंसान से अच्छे तो जानवर होते हैं।
कम से कम धोखेबाज तो नहीं होते इंसानों की तरह। अब सवाल यह है कि सुनीता ने ऐसा क्यों कहा? क्योंकि इसके ठीक एक दिन पहले जो तस्वीरें सामने आई थी, उन्होंने बॉलीवुड के गलियारों में हलचल मचा दी थी। मंगलवार के दिन गोविंदा मुंबई के मशहूर लालबाग चराजा के दर्शन करने पहुंचे। लेकिन इस बार उनके साथ पत्नी सुनीता अहूजा मौजूद नहीं थी। गोविंदा के साथ थी उनकी फिल्म रूपा की कोस्टार कोमल रानी स्वर्णकार दोनों ने बप्पा के दर्शन किए, आरती में हिस्सा लिया और कैमरों के सामने भी पोज़ दिया। खास बात यह रही कि उसी दिन सुनीता आूजा भी लालबाग चराजा के दर्शन करने गई थी।
लेकिन वो अकेली थी। यानी कि एक ही जगह एक ही दिन लेकिन दोनों की एंट्री अलग-अलग थी। और यहीं से कहानी में एक और ट्विस्ट भी आया। सोशल मीडिया पर कोमल रानी की कुछ तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हुई जिसमें उनके माथे और मांग के पास सिंदूर जैसा रंग दिखाई दिया। बस फिर क्या था? इंटरनेट पर सवाल उठने लगे कि क्या गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते ने नया मोड़ ले लिया है? कुछ लोगों ने तो यहां तक सवाल कर लिया कि क्या दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है?
लेकिन इन कयासों से अलग उस वीडियो में यह भी दिखा था कि कोमल बप्पा के दर्शन के दौरान अपना सिर झुका रही थी और इसी दौरान भगवान गणेश के चरणों में रखा सिंदूर उनके सिर पर लग जाता है। यानी कि सिर्फ उस सिंदूर वाले वीडियो के आधार पर शादी का दावा सही नहीं निकला। और अब इसी पूरे मामले के अगले दिन सुनीता का बयान सामने आया है। हुआ यह कि सुनीता मुंबई एयरपोर्ट पर अपने पेट विंचर के साथ नजर आई।
पेपरा ने जब उनके डॉग का जिक्र किया तो सुनीता ने इंसानों और जानवरों के प्यार की तुलना करते हुए कहा कि इंसानों को जितना प्यार दो वो धोखा दे देते हैं। जबकि जानवर हमेशा साथ रहते हैं। हालांकि सुनीता ने गोविंदा या फिर कोमल का नाम नहीं लिया लेकिन इस बयान की टाइमिंग ही ऐसी है कि उनके बयान को लेकर अटकलेंतेज हो गई हैं। क्योंकि मामला सिर्फ लाल बागचा राजा तक सीमित नहीं है। गोविंदा और कोमल रानी की नजदीकियों को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा हो रही है।
दोनों को पहले भी साथ देखा जा चुका है और इसी वजह से उनके रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। हालांकि सबसे जरूरी बात यह है कि गोविंदा और कोमल रानी ने पब्लिकली अपने रिश्ते को रोमांटिक रिलेशनशिप के तौर पर कंफर्म नहीं किया है। दूसरी तरफ सुनीता भी पहले गोविंदा और कोमल की नजदीकियों पर रिएक्शन दे चुकी हैं।
अगस्त के महीने में उन्होंने गोविंदा के साथ कोमल को देखे जाने पर नाराजगी जताई थी। बाद में राखी सावंत से बातचीत के दौरान भी सुनीता ने यह दावा किया था कि गोविंदा और रानी शादी करने वाले हैं। लेकिन गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने इस दावे को खारिज किया था और उनका कहना था कि गोविंदा की दूसरी शादी का कोई सवाल नहीं है और उम्मीद है कि गोविंदा और सुनीता अपनी अनबन को सुलझा लेंगे। अब एक तरफ सुनीता के बयान है।
दूसरी तरफ गोविंदा और कोमल की साथ में लगातार सामने आती तस्वीरें हैं। और तीसरी तरफ है सोशल मीडिया जो हर तस्वीर और हर वीडियो में रिश्ते का नया मतलब तलाश लेता है। लेकिन इस पूरी कहानी का सबसे इमोशनल हिस्सा शायद यही है कि जिस औरत ने गोविंदा के साथ 1987 में शादी की जिसके साथ उनके दो बच्चे हैं। आज वही सुनीता अहूजा कैमरे के सामने कह रही हैं कि इंसानों से ज्यादा भरोसा जानवरों पर किया जा सकता है। अब क्या यह सिर्फ एक नॉर्मल बात थी या फिर एक ऐसा दर्द जिसे सुनीता ने सीधे नाम लिए बिना ही शब्दों में बयां कर दिया।
इसका जवाब फिलहाल सुनीता ने नहीं दिया है और गोविंदा की तरफ से भी इस ताजा बयान पर कोई सीधा जवाब सामने नहीं आया है। हां, लेकिन इतना जरूर है कि लाल बागचा राजा की वो शाम अब सिर्फ गणपति दर्शन की तस्वीरों तक सीमित नहीं रह गई है। गोविंद और कोमल रानी की साथ में मौजूदगी कोमल के सिर पर दिखाई दिया गया सिंदूर। फिर उस सिंदूर को लेकर उठे शादी के सवाल और उससे ठीक अगले दिन सुनीता का इंसान धोखेबाज होते हैं वाला बयान। इन सब ने बॉलीवुड की इस कहानी को एक बार फिर से सुर्खियों में ला दिया है।
फिलहाल अब इस रिश्ते की सच्चाई क्या है? यह सिर्फ गोविंदा, सुनीता और कोमल ही बेहतर तरीके से जानते होंगे। लेकिन बॉलीवुड की इस कहानी में अगला चैप्टर क्या होगा? क्या गोविंदा कोई सफाई देंगे? क्या सुनीता फिर से कुछ कहेंगी? या फिर कोमल, रानी और गोविंदा खुद अपने रिश्ते की सच्चाई दुनिया के सामने रख देंगे?