मुंबई के लालबाग राजा के दरबार में मंगलवार को जब एक्टर गोविंदा पहुंचे तो कैमरों की नजर सिर्फ उन पर नहीं थी। लोग किसी और को भी ढूंढ रहे थे और वो थी उनकी पत्नी सुनीता आूजा। लेकिन सुनीता वहां गोविंदा के साथ नहीं थी बल्कि कहानी में ऐसा ट्विस्ट था कि गोविंदा उसी गणपति पंडाल में अपनी रमर गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए और बस फिर क्या था बॉलीवुड के रिश्ते की नई कहानी पर एक बार फिर से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।
दरअसल मंगलवार को गोविंदा वाइट कुर्ता पजामा पहनकर लालबागचा चौ राजा के दर्शन करने गए। उनके साथ एक्ट्रेस कोमल रानी भी मौजूद थी। दोनों ने पूरी भक्ति के साथ बप्पा के दर्शन किए, पूजा अर्चना की और माथे पर तिलक भी लगवाया। बाहर निकलते वक्त गोविंदा ने पेप्राजी और फैंस की तरफ हाथ हिलाया जबकि कोमल भी कैमरों के सामने नजर आई।
लेकिन इस पूरे वीडियो में सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हुई कि सुनीता आूजा कहां है? क्योंकि दिलचस्प बात यह है कि गोविंदा से कुछ घंटे पहले ही सुनीता भी लाल बागचा राजा के दर्शन करने पहुंची थी। लेकिन इस बार वो अकेले थी। यानी कि एक ही भगवान के दरबार में पति पत्नी पहुंचे तो लेकिन एक साथ नहीं। इतना ही नहीं एक और वीडियो इस दौरान देखने को मिला जहां कोमल रानी पहले तो बिना सिंदूर के बप्पा के दरबार में दर्शन करती हुई नजर आती हैं। लेकिन जब वह गोविंदा के साथ बप्पा के दरबार से बाहर की ओर जाती हैं। तो उनकी मांग में सिंदूर नजर आता है और यही सिंदूर अब चर्चा का विषय बन रहा है।
लोग कह रहे हैं कि क्या बप्पा के दरबार में गोविंदा और कोमल की शादी हो गई है या फिर इन्होंने पहले से सीक्रेट मैरिज कर रखी थी। हालांकि सच क्या है? अभी इसकी पुष्टि होना बाकी है। और अब यही एक तस्वीर लोगों के बीच सवाल खड़े कर रही है कि क्या गोविंदा और सुनीता के रिश्ते में पहली जैसी गर्माहट नहीं है?
आपको बता दें कि गोविंदा और सुनीता की शादी साल 1987 में हुई थी। दोनों ने दशकों तक जिंदगी साथ बिताई है और उनके दो बच्चे हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से इस रिश्ते को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। इस कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट तो तब आया जब गोविंदा का नाम नई एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जुड़ने लगा। अगस्त के महीने में गोविंदा और कोमल को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ देखा गया था। तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए तो दोनों की नजदीकियों को लेकर डेटिंग की अटकलें भी शुरू हो गई थी। इसके बाद सुनीता हुजा ने भी पब्लिकली गोविंदा और कोमल को लेकर नाराजगी जताई थी और गंभीर आरोप भी लगाए थे। सुनीता की बातों ने इस मामले को और ज्यादा सुर्खियों में ला दिया था। हालांकि गोविंदा और कोमल ने अपने रिश्ते को रिलेशनशिप का नाम नहीं दिया है।
कोमल गोविंदा के साथ फिल्म रूपा में नजर आएंगी इसलिए दोनों का साथ दिखना फिल्मी प्रोजेक्ट से जुड़ा भी माना जा रहा है। वहीं कहानी सिर्फ इनके रमर्ड अफेयर्ड तक नहीं रुकी है। गोविंदा और सुनीता के बीच तलाक की खबरों ने भी खूब जोर पकड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनीता ने तलाक की अर्जी को दाखिल किया था। लेकिन अगस्त के महीने में उनके मैनेजर शशि सिन्हा ने पुष्टि की कि सुनीता ने वो अर्जी वापस ले ली है। यानी कानूनी तौर पर रिश्ता खत्म होने की कंफर्मेशन नहीं हुई है। लेकिन तस्वीरें और पब्लिक अपीयरेंस में साथ नजर ना आना यह जरूर दिखा रहा है कि दोनों के बीच दूरियों की चर्चा अब पहले से ज्यादा हो गई है।
एक तरफ सुनीता अकेले बप्पा के दर्शन करती दिखाई दी और अब दूसरी तरफ कुछ ही घंटों बाद गोविंदा कोमल रानी के साथ उसी दरबार में नजर आए। इसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। किसी ने सुनीता के साथ सिंपैथी जताई है तो किसी ने गोविंदा से सवाल पूछा है कि गणपति दर्शन के लिए इस बार पत्नी उनके साथ क्यों नहीं थी? और शायद यही वजह है कि एक धार्मिक मौके की यह तस्वीर बॉलीवुड की सबसे चर्चित निजी कहानियों में बदल गई है। गोविंदा की तरफ से भी इस पूरे विवाद में एक अहम बात सामने आई है। अगस्त में उन्होंने अपने और परिवार को लेकर फैलाई जा रही झूठी और अपमानजनक खबरों, डीप फेक और भ्रामक कंटेंट के खिलाफ कानूनी चेतावनी जारी की थी। यानी अभिनेता ने साफ संकेत दिया था कि उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर चल रही हर बात को सच नहीं माना जाना चाहिए। अब सवाल यही है कि क्या गोविंदा और सुनीता के बीच सिर्फ कानूनी विवाद खत्म हुआ है या फिर रिश्ते की पुरानी गर्माहट भी लौट आई है? क्योंकि तलाक की अर्जी वापस लेना एक बात है और पतिप का पहले की तरह साथ नजर आना दूसरी बात।
फिलहाल तस्वीरें यही कह रही हैं कि दोनों की राहें पब्लिकली अलग-अलग दिखाई दे रही हैं। सुनीता अकेले बप्पा के दरबार में पहुंची और फिर गोविंदा कोमल रानी के साथ उसी जगह नजर आए। लेकिन इस कहानी का सच क्या है? यह सिर्फ गोविंदा, सुनीता और कोमल ही जानते हैं।
हां, लेकिन बॉलीवुड की यह कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। बल्कि शायद अभी सवाल शुरू हुआ है कि क्या यह सिर्फ अफवाहों का दौर है? रिश्ते में आई दूरी है या फिर गोविंदा की जिंदगी में किसी नई कहानी ने दस्तक दे दी है।