Cli

ये हा!द!सा न होता तो शेरा कभी सलमान के साथ काम नहीं कर पाते, जानकर कलेजा कांप उठेगा।

Uncategorized

बॉलीवुड में अगर किसी बॉडीगार्ड की सबसे ज्यादा चर्चा होती है तो वो है शेरा।शेरा का नाम सलमान के साथ एक बॉडीगार्ड से ज्यादा भाई और दोस्त की तरह जुड़ा हुआ है।

लेकिन ये बहुत कम लोग जानते हैं कि शेरा और सलमान का ये रिश्ता कैसे बना?कैसे शेरा सलमान का बॉडीगार्ड बना।इंटरव्यू के दौरान शेरा ने खुद इस बात का खुलासा किया था। शेरा ने बताया की सोहेल खान ने उन्हें सलमान खान के लिए काम पर रखा था।

पहली बार मैं उनसे एक शो में मिला था और सोहेल भाई ने मुझे बुलाया था. सुरक्षा चाहिए थी भाई के लिए, स्टेज शो पर तभी कुछ मुद्दा हुआ. जब सोहेल भाई ने मुझे देखा कि तू क्यों नहीं करता है. सोहेल ने पूछा, ‘तुम सलमान भाई के साथ क्यों नहीं जाते?’ मैंने हां कहा. फिर मैंने शो पर जाना शुरू किया भाई के साथ और धीरे-धीरे हमारा उनके साथ एक रिश्ता बन गया.

उन्होंने आगे कहा मै एक सरदार हूं, वो पठान, तो बोलते हैं ना जोड़ी जमती है. तो मैंने भाई को बोला था, जब तक मैं हूं, मैं आपके साथ ही रहूंगा और आपकी सेवा करूंगा. इंटरव्यू के दौरान, शेरा ने यह भी कहा कि हालांकि बॉडीगार्ड अक्सर बदले जाते हैं, लेकिन उन्हें विश्वास है कि कोई भी सलमान खान को उनके जैसे मैनेज नहीं कर सकता है.

शेरा के लिए सलमान किसी भगवान से कम नहीं हैं. शेरा का असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है, साल 1995 में एक पार्टी के दौरान शेरा की मुलाकात सलमान खान से हुई थी. इसके बाद एक बार सलमान खान चंडीगढ़ गए जहां भीड़ में वो बुरी तरह फंस गए. तब सोहेल ने सोचा कि सलमान भाई को किसी अच्छे बॉडीगार्ड की जरूरत है. तब उनके दिमाग में शेरा आए. इस ऑफर को शेरा ने बिना सोचे ‘हां’ कह दिया. तब से आज तक शेरा सलमान खान के साथ हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *