जब भी अच्छे काम की, मदद करने की बात आती है तो बॉलीवुड में एक ही नाम याद आता है सोनू सूद।लेकिन क्या आपको पता है इसी इंडस्ट्री में एक और एक्टर भी है जो देश के भविष्य को बेहतर बनाने में चुपचाप योगदान दे रहा है।।
हम बात कर रहे है साउथ एक्टर सूर्या। हालही में एक्टर आर माधवन ने सूर्या की एक खास पहल के बारे में बताया जिसमे वो कमजोर छात्रों की शिक्षा में मदद करते है।अगरम फाउंडेशन’ ने एक और उपलब्धि हासिल की है. माधवन ने पोस्ट में बताया कि यह संगठन आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों का समर्थन करता है.
अगरम फाउंडेशन’ से लाभ पाने वाले कई छात्र ऐसे हैं, जो अपने परिवार में शिक्षा प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति हैं. इस पोस्ट में दावा किया गया कि इस फाउंडेशन से लाभ पाने वाले छात्रों में से 51 डॉक्टर और 1,800 इंजीनियर बन चुके हैं. माधवन ने इस काम के लिए सूर्या को सलाम किया है.
हाल ही में सूर्या ने चेन्नई में एक कार्यक्रम में बताया था कि पिछले 20 सालों में अगरम फाउंडेशन से 6,000 से अधिक छात्रों को लाभ मिला है. इनमें से अधिकतर ऐसे छात्र हैं, जो अपने परिवार में 12वीं कक्षा के बाद पढ़ाई करने वाले पहले सदस्य हैं.