स्मृति ईरानी आज टीवी का जानामाना चहेरा है, इतना ही नहीं भले ही उन्होंने बॉलीवुड में काम ना किया हो लेकिन उनके पति के जरिए वो सलमान, शाहरुख से भी काफी खास रिश्ता रखती है।उन्होंने शाहरुख को लेकर एक बार बहुत बड़ा खुलासा किया था।
एक इंटरव्यू में स्मृति ईरानी ने खुलासा किया कि वह शाहरुख खान से पहली बार अपने पति के जरिए मिली. शाहरुख ने पहली मुलाकात में सलाह दी थी कि उन्हें शादी नहीं करनी चाहिए.
शाहरुख ने कहा था, “शादी मत करना. “स्मृति ईरानी ने कहा, “मैंने शाहरुख से अपने पति जरिए मुलाकात की
. वह उन्हें जानते थे, इसलिए मैं कई बार उनसे शाहरुख से इंटरव्यू के लिए कहने की जिद करती थी. जब मैं उनसे मिली, तो उन्होंने सबसे पहले कहा, ‘सुनो, शादी मत करना. मैं बता रहा हूं तुझे, मत करना शादी.’ मैंने उनसे कहा, ‘भाई, बहुत देर हो चुकी है!”