Cli

बॉलीवुड सिंगर ने 52 की उम्र में गंवाई अपनी जा!न, विदेश में समंदर में डूबा!

Uncategorized

कुछ खबरें ऐसी होती हैं जिन्हें सुनते ही इंसान कुछ पल के लिए बिल्कुल खामोश हो जाता है। फोन की स्क्रीन पर एक खबर आती है और अचानक हजारों लाखों लोगों की आंखें नम हो जाती है। कोई यकीन ही नहीं कर पाता। कोई बार-बार वही खबर पढ़ता है और कोई बस यही सोचता रह जाता है कि ऐसा कैसे हो सकता है और ऐसा ही हुआ बॉलीवुड के एक मशहूर सिंगर की मौत की खबर आने के बाद क्योंकि जिस शख्स की मौजूदगी से महफिलें सजती थी जिसकी एक झलक पाने के लिए लोग घंटों इंतजार करते थे आज वही शख्स सिर्फ तस्वीरों में नजर आ रहा है। आखिर क्यों एक हंसता मुस्कुराता चेहरा अचानक लाखों लोगों की आंखों में आंसू छोड़ गया। आज की यह कहानी है सिंगर जुबीन गर्ग की। एक ऐसे शख्स की जिसकी पहचान सिर्फ स्टेज और म्यूजिक तक सीमित नहीं थी। असम के लिए वो एक भावना थे, एक आवाज थे और लाखों लोगों की जिंदगी की अनगिनत यादों का हिस्सा थे। लेकिन 19 सितंबर को सिंगापुर से आई एक खबर ने इस पूरी कहानी को हमेशा के लिए बदल दिया था।

2025 में जुबिन गर्ग की सिंगापुर में एक यॉर्क ट्रिप के दौरान पानी में डूबने से मौत हो गई थी। अगले दिन उन्हें नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में परफॉर्मेंस देना था। लेकिन वो मंच उनका इंतजार ही करता रह गया और जुबीन कभी वहां पहुंच ही नहीं सके। सिंगापुर पुलिस के मुताबिक 19 सितंबर को जुबेन एक और ट्रिप पर गए थे। लेज़रस आइलैंड के पास समुद्र में तैरते समय उन्होंने पहले लाइफ जैकेट पहन रखी थी। लेकिन बाद में उसे उतार दिया। दूसरी बार जब वह पानी में गए तब उन्होंने लाइफ जैकेट को नहीं कैरी किया था। पुलिस के मुताबिक उन्हें लाइफ जैकेट पहनने के लिए कहा भी गया था। इसके बाद जब वह वापस यट की तरफ तैर रहे थे तो वह पानी में बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत बाहर निकाला गया। सीपीआर भी दिया गया। पुलिस और मेडिकल टीम ने भी मदद की। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं सके और फिर एक ऐसी आवाज हमेशा के लिए खामोश हो गए जिसे असम अपनी आवाज मानता था।

लेकिन असली कहानी इसके बाद शुरू हुई। जुबीन के निधन की खबर जैसे ही असम पहुंची तो लोग सड़कों पर निकल आए। उनके अंतिम दर्शन के लिए ऐसी भीड़ उमड़ी कि कई जगह रास्ते ब्लॉक हो गए। जब उनके पार्थिव शरीर को गुवाहाटी लाया गया तो एयरपोर्ट से लेकर उनके घर तक लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। एक रिपोर्ट के मुताबिक आमतौर पर जिस रास्ते को तय करने में करीब 40 मिनट लगते हैं, वहां उनके पार्थिव शरीर को लेकर चल रही एंबुलेंस को भारी भीड़ की वजह से करीब 7 घंटे लगे। सोचिए एक कलाकार के लिए लोग घंटों सड़कों पर खड़े थे। कोई उन्हें आखिरी बार देखना चाहता था। कोई हाथ जोड़कर खड़ा था। कोई रो रहा था और कोई बस दूर खड़े होकर उस भीड़ का हिस्सा बना हुआ था। क्योंकि जुबीन उनके लिए सिर्फ एक सिंगर नहीं थे। वो उनकी यादों का हिस्सा थे। उनकी भाषा का हिस्सा थे और उनकी पहचान का हिस्सा थे। आपको बता दें कि जुबीन गर्ल का म्यूजिक सिर्फ गाने तक सीमित नहीं था।

उन्होंने असमिया संगीत को एक अलग पहचान देने में बड़ी भूमिका निभाई थी। उनकी आवाज में एक अलग तरह की मिट्टी थी। एक अपनापन था और एक दर्द भी था और शायद यही वजह थी कि उनके गाने सुनने वाला व्यक्ति खुद को उनसे जुड़ा हुआ महसूस करता था। उनकी पॉपुलैरिटी सिर्फ असम तक सीमित नहीं रही। उन्होंने हिंदी, असमिया और दूसरी भाषाओं में भी गाने गाए। बॉलीवुड में भी उनकी आवाज लोगों तक पहुंची लेकिन अपने राज्य में उनका रिश्ता कुछ और ही था। वहां लोग उन्हें सिर्फ स्टार नहीं कहते थे। उन्हें अपना मानते थे और शायद इसी वजह से उनकी मौत ने इतना बड़ा खालीपन पैदा किया। लेकिन जुबेन की मौत के बाद एक और सवाल ने लोगों को परेशान किया। आखिर उस दिन क्या हुआ था? क्या यह सिर्फ एक हादसा था या इसके पीछे कुछ और साजिश थी? सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे सामने आए और परिवार और उनके चाहने वालों की तरफ से भी सवाल उठे। भारत में भी मामले की जांच को लेकर कार्यवाही हुई और असम में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम और सीआईडी स्तर पर भी जांच आगे बढ़ी। इसी दौरान सिंगापुर पुलिस ने अक्टूबर 2025 में कहा कि उनकी शुरुआती जांच में फॉल प्ले का संदेह नहीं था लेकिन जांच जारी थी यानी उस वक्त तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं थी और इसी वजह से जुबेन की मौत को लेकर सवाल और भावनाएं दोनों बढ़ती चली गई। फिर आया जनवरी 2026 सिंगापुर में कॉलोनर से इंक्वायरी शुरू हुई। इस सुनवाई में यट पर मौजूद लोगों, कैप्टन, पुलिस अधिकारियों और मेडिकल टीम समेत कई गवाहों के बयान लिए गए।

कोर्ट में उस दिन के घटनाक्रम को विस्तार से देखा गया और फिर 25 मार्च 2026 को सिंगापुर स्टेट कोरोनर ने अपना निष्कर्ष सुनाया। कोरोन ने जुबिन गर्ग की मौत को एक्सीडेंटल ड्रोनिंग यानी कि हादसे में डूबने से हुई मौत माना। साथ ही कहा गया कि किसी ने भी उन्हें पानी में धक्का नहीं दिया ना ही मजबूर किया और फॉल प्ले का भी कोई सबूत नहीं मिला। यानी जिस सवाल ने महीनों तक लोगों को परेशान किया उस पर सिंगापुर की आधिकारिक जांच ने अपना निष्कर्ष दे दिया था। लेकिन हर सवाल का कानूनी जवाब मिलने के बाद भी एक सवाल ऐसा है जिसका जवाब शायद कभी नहीं मिलेगा। वो सवाल है कि इतनी जल्दी 52 साल की जुबीन को क्यों जाना पड़ा? 19 सितंबर 2025 को एक खबर ने लोगों से उनका पसंदीदा कलाकार छीन लिया। लेकिन उसी दिन एक ऐसी दूसरी चीज हुई, एक ऐसी याद जिसे कोई खत्म नहीं कर सकता। उनके गाने आज भी बजते हैं। उनकी आवाज आज भी सुनाई देती है। उनकी तस्वीर देखकर आज भी फैंस की आंखें नम हो जाती हैं। और उनकी कहानी आज भी यह बताती है कि एक कलाकार की असली जिंदगी उसकी सांसों तक सीमित नहीं होती। शायद यही वजह है कि जुबीन गर्ग के जाने के बाद भी असम उन्हें भूल नहीं पाया।

उनकी अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़ सिर्फ एक कलाकार को विदाई देने के लिए नहीं आई थी। वो उस इंसान को विदा करने आई थी जिसने उनकी जिंदगी के किसी ना किसी हिस्से को अपनी आवाज दी थी। आज जब सितंबर की तारीखें फिर से लौटी हैं तो शायद सबसे ज्यादा याद वही ये रात आती है। वो खबर, वो सदमा, वो भीड़ और वो आंसू और वो सवाल जिसने लाखों लोगों को अंदर तक हिला दिया था। लेकिन अब जांच का निष्कर्ष सामने है। जुबिनगर गर्ग की मौत को सिंगापुर स्टेट कॉरन ने एक दुखद हादसा माना। फिर भी फैंस का दर्द है जो कम नहीं हुआ। क्योंकि कुछ लोगों की कमी समय के साथ नहीं भर सकती। और जुबीन गर्ग भी शायद एक ऐसा ही नाम है। एक कलाकार जिसकी जिंदगी खत्म हो गई लेकिन उसकी आवाज नहीं। जाते-जाते आपसे यही कहेंगे कि अगर आपको ऐसी ही सच्ची इमोशनल कहानियां पसंद है तो हमारे 4 पी.m. बॉलीवुड चैनल को सब्सक्राइब जरूर कीजिएगा क्योंकि यहां हम सिर्फ खबर नहीं बताते हैं। खबर के पीछे छिपी इंसानी कहानी भी आपके लिए लेकर आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *