Cli

कैटरीना को लेकर ये क्या बोल गया पाकिस्तानी शख्स? शुरू हो गई ट्रॉलिंग, मचा बवाल!

Uncategorized

एक बार फिर ट्रोल हुई कैटरीना। सरहद पार से आई एक्ट्रेस के लिए नफरत। इंटरनेशनल मुद्दा बना न्यू मॉमी का बढ़ा हुआ वजन। कैट के वेट पर पाकिस्तानी आरजे ने किए भद्दे कमेंट्स। तो मिसेज कौशल के फैंस का गुस्सा गई पाकिस्तानी शख्स की हरकत। जी हां, एक बार फिर कैटरीना कैफ को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ रहा है। लगभग 10 महीने पहले मां बनी कैटरीना के बढ़े हुए वजन को लेकर सोशल मीडिया पर लंबे वक्त से बहस छिड़ी हुई है।

लेकिन इस बार हैरानी की बात यह है कि कैटरीना का वजन सिर्फ भारत नहीं बल्कि सरहद पार पाकिस्तान में भी बहस का मुद्दा बन गया है। जी हां, शॉकिंग है लेकिन सच है। एक पाकिस्तानी आरजे ने कैटरीना कैफ की बदली फिजिकल अपीयरेंस को लेकर शब्दों की मर्यादा कुछ ऐसे लांघी है कि अब शख्स को कैट के फैंस की नफरत का शिकार होना पड़ रहा है।

कुछ महीनों पहले मां बनी एक्ट्रेस को किए जाने पर फैंस उस पाकिस्तानी आरजे की जमकर क्लास लगा रहे हैं और तो और हद में रहने की नसीहत भी दे रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।

दरअसल हाल ही में कैटरीना कैफ पति विक्की कौशल के साथ मुकेश और नीता अंबानी के गणपति उत्सव में पहुंची थी। ग्रीन कलर के अनारकली सूट, लंबे खुले स्ट्रेट बाल और हल्के मेकअप में कैटरीना बेहद खूबसूरत दिखी। मां बनने के बाद कैटरीना के बदले लुक को काफी प्रज़ भी किया गया। हालांकि अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।

पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट कमेंटेटर डॉक्टर एजाज वारिस कैटरीना को उनके बढ़े हुए वजन के लिए कर रहे हैं। दरअसल यह शख्स अंबानी के जलसा में शामिल बॉलीवुड के पांच खूबसूरत पावर कपल के बारे में बात कर रहे हैं। लेकिन हैरानी तो तब हुई जब इस पाकिस्तानी आरजे ने कैटरीना के बदले हुए लुक के बारे में बात करते हुए उन्हें आंटी जी और विक्की की अम्मा जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। बस फिर क्या था? कैटरीना के फैंस का पारा हाई हो गया। सोशल मीडिया यूज़र्स ने कमेंटेटर के इस अंदाज को बॉडी शेमिंग और एक्ट्रेस की उम्र को लेकर किया गया भद्दामजाक बताया।

फैंस का कहना है कि किसी महिला के शरीर या उम्र को इस तरह निशाना बनाना ठीक नहीं है। कैटरीना के एक फैन ने कमेंट किया है कि आखिर आपको दिक्कत क्या है? वह बेहद खूबसूरत और ग्रेसफुल लग रही हैं। एक और फैन ने कैट के सपोर्ट में लिखा, कैटरीना बहुत प्यारी लग रही हैं। मां बनने के बाद उनका यह लुक बेहद खूबसूरत है। एक ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, कैटरीना हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्हें अपनी बॉडी को लेकर किसी के अप्रूवल की जरूरत नहीं है।

किसी पर कमेंट करने से पहले आपको थोड़ी साइंस समझनी चाहिए। एक और ने कैट की बॉडी शेमिंग पर ऐतराज जताते हुए लिखा कि इस तरह किसी महिला को शर्मिंदा करना बिल्कुल गलत है। कैटरीना खूबसूरत हैं और हमेशा खूबसूरत रहेंगी।

फिर चाहे उनका वजन या साइज कुछ भी हो। बता दें यह पहली बार नहीं है जब मां बनने के बाद कैटरीना को उनके बदले हुए लुक और बढ़े हुए वजन को लेकर ताने सुनने पड़े हैं।

इससे पहले अगस्त में जब कैटरीना फिल्म मेकर कुकू कोहली के अंतिम संस्कार में पहुंची थी। तब भी सोशल मीडिया पर उनके लुक को लेकर कई तरह के कमेंट्स किए गए थे। तब भी कैटरीना के फैंस उनके सपोर्ट में उतर आए थे और लोगों को एक्ट्रेस के लुक और बॉडी पर कमेंट करने से बचने की नसीहत दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *