Cli

शाहरुख के घर क्यों नहीं आए बप्पा? गौरी की ‘मन्नत’ रह गई अधूरी!

Uncategorized

[संगीत] दोस्तों गणपति बप्पा का नाम आते ही बॉलीवुड के सितारों के घर होने वाली पूजा और शानदार सेलिब्रेशन की तस्वीरें सामने आने लगती है। और गणपति उत्सव के रंग में बड़े-बड़े स्टार्स के घरों की रौनक भी देखने लायक होती है। और गणपति एक ऐसा उत्सव है जहां पे मजहब की दीवारें भी छोटी पड़ जाती हैं। फिर शाहरुख खान हो, सलमान खान हो, सैफ अली खान हो, हिना खान हो या सारा अली खान सब मिलकर गणपति उत्सव मनाते जरूर दिखते हैं।

लेकिन इस बार बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के फैंस शायद मन्नत से बप्पा की तस्वीरें मिस करेंगे। क्योंकि मन्नत में इस साल गणपति बप्पा की पूजा नहीं होगी। और इसकी वजह भी आपको बताएंगे कि माजरा क्या है? क्या विवाद है और क्यों मन्नत में इस बार पूजा नहीं होगी और गौरी और अब्राहम की इच्छा अधूरी रह जाएगी। क्या है यह पूरा माजरा? शाहरुख खान पिछले कई सालों से गणपति उत्सव को लेकर अपने परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करते रहे। 2022 और 2023 में भी मन्नत में गणपति बप्पा का स्वागत किया गया।

उसकी तस्वीरें भी शाहरुख खान ने पोस्ट की। एक मौके पर शाहरुख के बेटे अब्राहम भी गणपति की पूजा करते नजर आए। लेकिन अब जरा उस पुराने मामले पर आइए जिसने सोशल मीडिया पे खूब बवाल मचाया था। किसी ने लिखा दिस इज डिसबिलीफ इटसेल्फ। हाउ कैन यू से दैट यू आर मुस्लिम? तो किसी ने कहा नाम खान मुस्लिम है। एक यूजर ने तो सीधे लिखा अल्लाह से डरो एसआरके। तो कुछ लोगों ने कमेंट किया अस्तकफरुल्लाह। एक ने तो यह कमेंट कर डाला कि यू आर मुस्लिम ओनली इफ यू बिलीव अल्लाह ओनली वन। अदरवाइज यू आर नो मोर मुस्लिम। यानी गणपति पूजा की एक तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पे धर्म और आस्था की बहस छुड़ गई।

हालांकि शाहरुख खान लंबे समय से अलग-अलग धर्मों और त्योहारों का सम्मान [संगीत] करते नजर आते हैं। गणपति उत्सव के दौरान भी वह कई बार बप्पा का आशीर्वाद लेते और परिवार के साथ इस त्यौहार को मनाते दिखते हैं। 2017 में भी उनके परिवार के साथ गणपति विसर्जन की तस्वीरें सामने आई थी। लेकिन अब सवाल यह है कि जब शाहरुख हर साल बप्पा का स्वागत करते हैं तो साल 2026 में मन्नत में बप्पा की पूजा क्यों नहीं होंगी? क्या वजह यह सारे कमेंट हैं? क्या यह विवाद हैं? जो यह सवाल उठ रहे हैं या फिर कोई और वजह है? दरअसल यहां पर वजह मन्नत से जुड़ी हुई है। क्योंकि इस समय मन्नत का रनोवेशन चल रहा है। शाहरुख खान और उनका परिवार 2025 में रनोवेशन शुरू होने के बाद अस्थाई तौर पर पाली हिल के पूजा कासा स्थित अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गए थे। मन्नत में रनोवेशन के साथ दो अतिरिक्त रेजिडेंशियल फ्लोर भी जोड़ने की योजना बनाई जा रही है। हालिया रिपोर्ट के मुताबिक काम दिसंबर 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। यही वजह है कि इस साल मन्नत में हर साल की तरह गणपति जी की पूजा नहीं की जाएगी। हालांकि इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि शाहरुख गणपति बप्पा का आशीर्वाद नहीं लेंगे।

2025 में भी मन्नत पर पूजा नहीं हो सकी थी। लेकिन शाहरुख ने अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के घर हुई गणपति पूजा में हिस्सा लिया और आरती भी की थी और इस साल यानी 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी के मौके पर भी अब तक शाहरुख की तरफ से मन्नत में गणपति स्थापना को लेकर के कोई भी जानकारी सामने नहीं आई। तो इस बार मन्नत में बप्पा की स्थापना भले ही रनोवेशन की वजह से ना हो लेकिन शाहरुख का गणपति के प्रति सम्मान और आस्था किसी एक घर की चार दीवारी तक सीमित नहीं है और शायद यही वजह है कि सालों पुरानी वो तस्वीरें और उन पर आए अल्लाह से डरो शाहरुख जैसे कमेंट आज फिर चर्चा में है। आप बताइए क्या किसी के दूसरे धर्म के त्यौहार मनाने पर उसकी धार्मिक पहचान पर सवाल उठना सही है? जिस तरीके से शाहरुख पर उठाया गया आप उस पर क्या कहना चाहोगे? आपकी क्या राय है? अपनी राय जरूर दीजिएगा और ऐसे ही बॉलीवुड अपडेट और किस्से कहानी के लिए बने रहिए सिंह राठौर के साथ और जाते-जाते 4 पीm बॉलीवुड को सब्सक्राइब करना मत भूलिएगा। आपका धन्यवाद। मैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *