Cli

सलमान को लेकर ये क्या बोल गए अमाल मलिक? मचा बवाल!

Uncategorized

सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस पर बुरा गए हैं। उन्होंने मैं हूं तेरा गाने के सेलिब्रेशन पोस्ट में उन्हें क्रेडिट ना दिए जाने पर सवाल उठाया है। उन्होंने सलमान खान फिल्म्स की सोशल मीडिया टीम से यह भी कहा कि वो उनका कमेंट डिलीट ना करें ऐसा इसलिए ताकि सलमान खुद भी देख सकें कि उनकी टीम ने कितनी बड़ी गड़बड़ी कर दी है।

मैं हूं तेरा 2015 में रिलीज हुई हीरो फिल्म का गाना है। इसमें सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी ने लीड रोल प्ले किया था। सलमान खान ने इसे प्रोड्यूस किया था। गाना भी उनकी आवाज में है जिसकी लिरिक्स कुमार ने लिखे थे। वहीं अमाल मलिक इसके म्यूजिक कंपोजर हैं। पिछले दिनों इस फिल्म ने 11 साल पूरे किए।

इस मौके पर एसकेएफ ने सोशल मीडिया पर यह गाना शेयर किया। कैप्शन में उन्होंने सलमान, अथिया, सूरज और निखिल आडवाणी को टैग किया था। अब मसला यह हुआ कि यहां उन्होंने अमाल को मेंशन नहीं किया। इस बात पर वो नाराज हो गए हैं। पोस्ट के नीचे कमेंट करते हुए अमाल लिखते हैं जो भी सलमान खान फिल्म्स का सोशल मीडिया या फिर यह पेज संभाल रहा है उसकी हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी कि उसके उसने गाने के कंपोजर और लिरिसिस्ट का जिक्र तक नहीं किया। अच्छा नहीं लगता जब किसी गाने को जिसे एक म्यूजिक कंपोजर और लिरिक्स राइटर ने अपने दर्द, , पसीने और आंसुओं से बनाया हो, उन्हें सम्मान दिए बिना प्रमोट किया जाए।

कम से कम बेसिक्स तो सीखो वरना यह पेज ही डिलीट कर दो। मेरा कमेंट डिलीट मत करना। सलमान सर को भी यह देखने दो ताकि उन्हें भी पता चले कि आप लोगों ने क्या खेल किया है। इस कमेंट के बाद उन्होंने Instagram पर सिलसिलेवार ढंग से कुछ स्टोरी शेयर की। वहां उन्होंने लिखा क्रेडिट मांगकर नहीं छीन कर लेना होगा मगर कब तक? जब तक यह इंडस्ट्री नहीं जाती। नहीं जाती।

रोज-रोज़ ये ड्रामा और कंट्रोवर्सी भला कोई क्यों ही करना चाहेगा।” एक अन्य स्टोरी में अमाल ने स्पष्ट किया कि उनका कमेंट सलमान खान को लेकर नहीं था। बल्कि वह तो उनकी प्रोडक्शन कंपनी पीआर और डिजिटल टीम से सवाल कर रहे हैं। उन्होंने एसकेएफ को साउथ की फिल्म इंडस्ट्री से सबक लेने की नसीहत दी।

साथ ही यह भी कहा कि यह केवल शुरुआत है। अगली पीढ़ी अपने हक के लिए और भी ज्यादा होगी। अमाल ने कहा कि उन्हें और उनके भाई अरमान मलिक को सलमान की वजह से इंडस्ट्री में ब्रेक मिला था मगर इंटरनेट पर उनके और उनके परिवार के खिलाफ हद से ज्यादा नफरत फैलाई जा रही है। लोगों का यह कहना है कि उन्हें रोटी और कपड़ा सलमान की वजह से मिला। मगर वो इस बात पर एहसान नहीं मानते।

अमाल ने इस बात को बेतुका बताते हुए कहा कि वो बेवजह बगावत करने वालों में से नहीं है। वैसे उनके इस पोस्ट का असर देखने को मिला है क्योंकि इसके बाद सलमान खान फिल्म्स ने मैं हूं तेरा के गाने वाला जो Instagram पोस्ट था उसको एडिट किया और अमाल और कुमार को फाइनली क्रेडिट दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *