सोशल मीडिया पर एक छोटी सी गलती कभी-कभी इतना बड़ा हड़कंप मचा देती है। इसका ताजा एग्जांपल मराठी एक्टर विकास से जुड़ा हुआ है। दरअसल Facebook पोस्ट सामने आते ही ऐसा लगा कि मामला काफी ज्यादा गंभीर है। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि मुंबई पुलिस की साइबर टीम तुरंत ही एक्टिव हो गई और एक्टर को ट्रेस करने का काम स्टार्ट हो गया। अच्छी बात यह रही कि कुछ ही देर में
विकास सुरक्षित मिले और अब इस पूरे मामले में एक बड़ा सवाल यही खड़ा होता है कि आखिरकार उनकी पोस्ट में ऐसा क्या था जिसने पुलिस को रातोंरात एक्शन लेने पर मजबूर कर दिया। दरअसल 56 साल के मराठी एक्टर विकास की बात करें तो फ्राइडे नाइट और Facebook पर उन्होंने एक ऐसी पोस्ट शेयर की जिसे पढ़कर लोगों को उनकी सेफ्टी की चिंता होने लगी। पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गई और मामला सीधे मुंबई पुलिस तक पहुंच गया।
सीनियर पुलिस ऑफिसर ने इसे गंभीरता से लिया और तुरंत ही जांच के आदेश दे दिए। इसके बाद साइबर लैब, साइबर पुलिस और इसके साथ ही कंट्रोल रूम की टीमें मिलकर विकास की लोकेशन को ट्रेस करने की कोशिश शुरू करती हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो करीब 11:03 पर पुलिस उन्हें ट्रेस करना शुरू करती है और करीब 1 घंटे की कोशिश के बाद सवा5 तक उनका पता चल जाता है। पुलिस ने कंफर्म किया कि एक्टर सुरक्षित है। लेकिन कहानी में इसके बाद एक बड़ा ट्विस्ट आया। दरअसल विकास ने खुद सामने आकर अपनी Facebook पोस्ट को लेकर अपनी सफाई दी। उन्होंने बताया कि पोस्ट का मतलब वैसा नहीं था जैसा लोगों ने समझ लिया। उनके मुताबिक यह एक थिएटर प्लेस से जुड़ा प्रोजेक्ट के सिलसिले में पोस्ट था
और टाइपिंग एरर की वजह से पोस्ट का मीनिंग कुछ और निकल गया। यानी एक छोटी सी गलती ने देखते ही देखते पूरे माहौल को काफी ज्यादा सीरियस बना दिया। अब इस पूरे इंसिडेंस में मुंबई पुलिस के रिस्पांस पर खूब बातें हो रही हैं। सोशल मीडिया पर सामने आई जानकारी को इग्नोर करने की बजाय पुलिस ने तुरंत ही वेरिफिकेशन किया और एक्टर की सेफ्टी कंफर्म की। इसी वजह से कुछ ही घंटों में पूरा मामला क्लियर हो गया। विकास मराठी सिनेमा और थिएटर से लंबे वक्त से जुड़े हुए हैं। उन्हें खासतौर पर उनकी कॉमेडी फिल्म में देखा जाता है।
इन सबके बीच उन्होंने हेल्थ इशू की वजह से एक्टिंग से ब्रेक लिया था। लेकिन अब वह दोबारा से थिएटर में काम कर रहे हैं और अब इस पूरी कहानी का सबसे बड़ा लेसन यही है कि सोशल मीडिया पर कभी कोई बात पोस्ट करने से पहले अपने शब्दों के मीनिंग को अच्छी तरह से चेक करना जरूरी है। विकास का मामला आखिरकार सेफ रहा। लेकिन इस एक पोस्ट ने रातोंरात मुंबई पुलिस को लेकर जो सोशल मीडिया पर बातें होती हैं उन पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं और इसके साथ ही पुलिस ने जो एक पॉजिटिव कदम उठाया और इतनी जल्दी से इस पूरे मामले को सॉल्व किया उसको लेकर लोग पुलिस की तारीफ कर रहे है।