Cli

प्रीति जिंटा से अचानक नाराज़ क्यों हुए अमिताभ, सरेआम लगाई डांट, वजह चौंका देंगी।

Uncategorized

इंडस्ट्री में शायद ही कोई होगा जो प्रीति जिंटा से नफरत करता हो या नापसंद करता हो, उन्होंने फिल्मे भले ही कम की हो लेकिन नाम और प्यार बहुत कमाया है।

हालांकि एक एक्टर है जो एक छोटी सी गलती को लेकर प्रीति जिंटा से काफी नाराज़ है।हम बात कर रहे 84 साल के जानेमाने एक्टर अमिताभ बच्चन की । जी हा अमिताभ प्रीति जिंटा से नाराज है और ये बात उन्होंने सरेआम केबीसी के मंच से एक्ट्रेस को कही है।

दरअसल ये बात किसी बर्थ डे विश को लेकर है जिसका जवाब प्रीति ने नही दिया था।सोनी टीवी ने केबीसी 18 का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है इसमें अमिताभ बच्चन एक्ट्रेस प्रीति जिंटा से एक शिकायत करते हुए नजर आ रहे हैं. बिग बी ने वीडियो में कहा, ‘हमें बहुत बड़ी एक शिकायत है आपके साथ. शिकायत ये है कि 31 जनवरी को हम आपके जन्मदिन पर आपको को बधाई देते हैं और एक बार भी जवाब नहीं आया आपका.’

बिग बी की बात सुनकर प्रीति कहती हैं, ‘अमित जी मैं हमेशा आपको जवाब देती हूं पर एक हफ्ते बाद.’ इसके बाद अमिताभ बच्चन ने स्क्रीन पर साल 2012 का अपना एक ट्वीट दिखाया जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस को बर्थडे विश करते हुए लिखा था, ‘प्रीति जिंटा आप जहां कहीं भी हैं, चूंकि आपने मेरे मैसेज का जवाब नहीं देने की सोच ली है…हा हा… जन्मदिन की बधाई…प्यार और खुशियां.’ इसके आगे अमिताभ बच्चन ने कहा, कोई बात नहीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *