Cli

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से हर महीने कितनी कमाई करते थे कुश शाह? अब क्यों बने यूट्यूबर?

Uncategorized

तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में गोली का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर कुश शाह अब यूट्यूब पर आ चुके हैं. क्या आप जानते हैं कि गोली के रोल के लिए वो कितनी फीस लेते थे.तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टीवी की दुनिया का सबसे पॉपुलर और लंबे समय तक चलने वाला शो है. साल 2008 में ये शो शुरू हुआ था और अब तक इसका सफर जारी है. कई ऐसे कलाकार हैं, जो शुरुआत से अब तक इस शो का हिस्सा हैं तो वहीं कुछ कलाकारों ने बीच में इस शो का छोड़ दिया.

शो छोड़ने वाले स्टार्स में एक नाम एक्टर कुश शाह का भी है. वो इस शो में गोली का किरदार निभाते थे. 2008 से ही वो इसका हिस्सा थे. लोग उन्हें इस कैरेक्टर में काफी पसंद करते थे. लेकिन 2024 में वो शो से अलग हो गए. उनके बाद गोली का रोल एक्टर धर्मित तूरखिया निभाते हैं

शो छोड़ने वाले स्टार्स में एक नाम एक्टर कुश शाह का भी है. वो इस शो में गोली का किरदार निभाते थे. 2008 से ही वो इसका हिस्सा थे. लोग उन्हें इस कैरेक्टर में काफी पसंद करते थे. लेकिन 2024 में वो शो से अलग हो गए. उनके बाद गोली का रोल एक्टर धर्मित तूरखिया निभाते हैंकुश शाह एक बार फिर से चर्चा में हैं. दरअसल, TMKOC से अलग होने के लगभग 2 के साल के बाद अब वो यूट्यूबर बन चुके हैं. उन्होंने अपने नाम से ही ब्लॉगिंग और कुकिंग चैनल शुरू किया है. उनका पहला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और वो सुर्खियों में आ गए हैं.

TMKOC के जरिए कुश शाह ने खूब लोकप्रियता कमाई. यही वजह है कि वो तुरंत ही यूट्यूब पर छा गए. शो से पॉपुलैरिटी के साथ-साथ वो हर महीने लाखों रुपये की कमाई भी करते थे. रिपोर्ट की मानें तो उन्हें एक एपिसोड के लिए लगभग 20 हजार रुपये की फीस मिलती थी.उनका किरदार परमानेंट था. ऐसे में हर महीने टेलीकास्ट हुए 26 एपिसोड के हिसाब से जोड़ें, तो वो एक महीने में इस शो से 5.20 लाख रुपये की कमाई करते थे. बहरहाल, लोगों ने जितना प्यार उन्हें TMKOC में दिया था, उतना ही उन्हें यूट्यूब पर भी पसंद किया जा रहा है.

चैनल शुरू करने के 4 दिनों के भीतर ही कुश शाह के यूट्यूब पर 40 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हो गए हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने जो पहला वीडियो अपलोड किया है, उसे भी 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. कुश शाह ने बताया कि वो पांच सालों से चैनल शुरू करने के बारे में सोच रहे थे. अब आखिरकार उन्होंने अपना पहला वीडियो अपलोड कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *