Cli

सलमान खान के सोशल मीडिया पेज को लेकर किसने सुनाई खरी-खोटी?

Uncategorized

सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी पर भड़के म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक और गुस्सा भी ऐसा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर खुलेआम सलमान खान फिल्म्स को खरी-खोटी सुना दी। आखिर ऐसा क्या हुआ कि अमाल ने यहां तक कह दिया कि बेशक चीजें सीखो या फिर यह पेज ही डिलीट कर दो। चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला। दरअसल हाल ही में सलमान खान फिल्म्स के सोशल मीडिया पेज से फिल्म हीरो के 11 साल पूरे होने पर एक पोस्ट शेयर किया गया। इस फिल्म में सूरज पंचोली और आध्या शेट्टी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पोस्ट के जरिए फिल्म की यादें और गाने शेयर किए गए। लेकिन इसी पोस्ट में फिल्म के म्यूजिक कंपोजर और लिरिसिस्ट का नाम मेंशन ही नहीं किया गया।

यही बात कमाल मलिक को बिल्कुल पसंद नहीं आई। उन्होंने पोस्ट में कमेंट करते हुए एसकेएफ के सोशल मीडिया पेज की जमकर फटकार लगा दी। अमाल ने कहा कि जिस गाने को बनाने में म्यूजिक कंपोजर और लिरिसिस्ट ने अपना खून पसीना एक कर दिया और आंसू लगाए। उन्हें सेलिब्रेशन में शामिल किए बिना या उनका नाम लिए बिना इसे सेलिब्रेट करना ठीक नहीं है। लेकिन अमाल यहीं नहीं रुके। उन्होंने सोशल मीडिया पे संभालने वालों को बेशक चीजें सिखाने की नसीहत दी।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनका कमेंट डिलीट ना किया जाए बल्कि सलमान खान भी इसे देखें और उन्हें पता चले कि आखिर क्या गलती हुई है। अब यह मामला इसलिए भी खास है क्योंकि अमाल मलिक के करियर में सलमान खान का बड़ा रोल है। अमाल ने सलमान खान की फिल्म जय हो से बतौर म्यूजिक कंपोजर अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद हीरो के अलावा उन्होंने एयरलिफ्ट, सनम रे, एमएस धोनी, अनटोल्ड स्टोरी, बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसी फिल्मों के लिए भी म्यूजिक दिया है। वहीं अगर बात करें फिल्म की तो इस फिल्म में साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को सलमान खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस के तले प्रोड्यूस किया था। फिल्म में सूरज पंचोली और आिया शेट्टी नजर आए थे।

हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कमाल नहीं कर पाई थी। बावजूद इसके अब फिल्म के 11 साल पूरे होने पर सलमान खान की तरफ से या यूं कहें सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस की तरफ से इसका सेलिब्रेशन किया गया। लेकिन इसी पोस्ट में अमाल मलिक का नाम मिस होनी पूरी कंट्रोवर्सी को और बड़ा कर रहा है।

बता दें कि सलमान खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस के जरिए कई नए चेहरों और अपने करीबियों के बच्चों को भी फिल्मों में लॉन्च किया है। अब बात करें अगर सलमान खान के वर्क फ्रंट की तो एक्टर इन दिनों बिग बॉस 20 को होस्ट कर रहे हैं। इसके साथ ही अपनी नई फिल्म की तैयारी में जुटे हुए हैं जो कि जल्द ही रिलीज होगी और वहीं अब इस कंट्रोवर्सी ने एक नया मोड़ ले लिया है। सो व्हाट्स योर टेक ऑन दिस? प्लीज डू कमेंट और ऐसे एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए देखते रहिए फिल्मी बीट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *