Cli

पत्नी से हुई अनबन और पड़ गया दिल का दौरा? सालों तक एक्टर को जिंदा समझते रहे लोग!

Uncategorized

हथेली पर तुम्हारा नाम लिखते हैं मिटाते हैं य ऐसे कैसे 500 की बोली हमारे साथ की थी 50 हां 65 दे गया चौधरी दोस्तों आज इस वीडियो में हम बात करने वाले हैं बॉलीवुड की एक ऐसी पर्सनालिटी के बारे में जिनको आपने शायद कई फिल्मों में देखा तो जरूर होगा लेकिन शायद आप में से कई लोग ऐसे भी होंगे जो इनका नाम तक नहीं जानते होंगे और कई लोग केवल इनको साल 1993 में आई फिल्म बाजीगर के गाने छुपाना भी नहीं आता बताना भी नहीं आता गाने से याद रखते होंगे इनका नाम है सिद्धार्थ रे जिनके बारे में आज हम आपको इस वीडियो में काफी डिटेल से बताने वाले हैं इनका फिल्मी करियर मात्र 12 साल लंबा रहा और मात्र 40 साल की उम्र में ही यह दुनिया छोड़कर चले गए थे छुपाना भी नहीं आता गाने में जितनी देर के लिए भी सिद्धार्थ रे नजर आए उनकी स्क्रीन प्रेजेंस काफी दमदार थी जब इस गाने के एक फ्लैशबैक सीन में वह काजोल को चोरी छुपे देख रहे होते हैं और उन्होंने अपनी हथेली पर प्रिया नाम लिखा होता है जिसको देखकर वह मन ही मन में खुश हो रहे होते हैं हालांकि ऐसा नहीं है कि उनकी केवल बाजीगर फिल्म ही पॉपुलर रही थी इसके पहले साल 1992 में सिद्धार्थ रे की फिल्म वं से हिट रही थी जिसके गाने भी लोगों ने काफी पसंद किए थे और सिद्धार्थ रे का काम भी इसमें लोगों को काफी पसंद आया था आखें तेरी बाहों में और आगे चल कर वो युद्ध पथ पहचान परवाने और बिच्छू जैसी कई फिल्मों में नजर आए हैं लेकिन फिल्मों में लीड एक्टर के तौर पर वह कभी सफल नहीं हो पाए और फिल्मों में ज्यादातर उन्होंने सपोर्टिंग रोल ही निभाए हैं

आगे चलकर साल 2002 में आई मल्टीस्टारर फिल्म जानी दुश्मन में भी आपने उन्हें देखा होगा और इसके बाद साल 2004 में वह आखिरी बार फिल्म चरस अ जॉइंट ऑपरेशन में नजर आए थे सिद्धार्थ रे के फैमिली बैकग्राउंड के बारे में अगर आपको बताएं तो वी शांताराम जी इनके नाना हैं वी शांताराम जी बॉलीवुड के एक जान मने डायरेक्टर प्रोड्यूसर और स्क्रीन राइटर रह चुके हैं जो लगभग छह दशकों से भी ज्यादा फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव रहे और एक से बढ़कर एक उन्होंने फिल्में बनाई हैं जिनमें झनक झनक पायल बाजे दो आंखें 12 हाथ नवरंग और दुनिया ना माने जैसी कई फिल्में शामिल हैं और उनके दादाजी व शांताराम जी को आज भी बॉलीवुड का लीजेंड माना जाता है और उनके दादाजी व शांताराम की गिनती आज भी बॉलीवुड के लीजेंड्स में होती है उनके पिता डॉक्टर सुब्रतो रे एक बंगाली इकोनॉमिस्ट थे और इंडियन एटिकल इंस्टिट ट कोलकाता से उन्होंने उस समय पीएचडी की थी और उस समय पीएचडी करना बहुत बड़ी बात थी जो गिने-चुने लोग ही करते थे उनके पिता बंगाली कल्चर से बिलोंग करते थे और उनकी मां मराठी कल्चर से बिलोंग करती थी और सिद्धार्थ रे का जन्म 19 जुलाई 1963 में बम्बे में हुआ था और वह शुरुआत से ही मराठी और बंगाली इन दोनों ही कल्चर में पले बड़े हैं हालांकि बचपन में उनके माता-पिता ने उनका नाम सुशांत रे रखा था लेकिन फिल्मों में आने के बाद में उन्होंने अपना नाम सुशांत से बदलकर सिद्धार्थ रे कर लिया था और इसी नाम से उन्हें लोग फिल्मों में जानते हैं खैर सिद्धार्थ रे बचपन से ही अपने नाना को फिल्मों में काम करते हुए देखते थे और कई लीजेंडरी फिल्में उन्होंने देखी थी खैर सिद्धार्थ रे ने बचपन से ही अपने नाना को फिल्मों में काम करते हुए देखा और उनकी भी बचपन से यही इच्छा थी कि बड़े होकर वह भी फिल्मों में काम करेंगे और बचपन से ही उन्होंने यह डिसाइड कर लिया था

कि वह बड़े होकर एक एक्टर ही बनेंगे और व सांता राम ने भी उनके एक्टर बनने की इच्छा को पूरा किया और बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उन्हें कई फिल्मों में साइन किया और वो हमें साल 1971 में आई फिल्म जल बिन मछली नृत्य बिन बिजली में जैत रे जैत और चानी जैसी फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नजर आए आगे चलकर उन्होंने कुछ मराठी फिल्मों में भी काम किया और 1980 में आई फिल्म थोड़ी सी बेवफाई से उन्होंने अपना डेब्यू किया जिसमें वैसे तो राजेश खन्ना और समाना आजमी नजर आ रहे थे लेकिन इसमें सिद्धार्थ रे भी नजर आए थे और इसमें उन्हें पद्मिनी कोल्हापुरी के अपोजिट साइन किया गया था हालांकि उस समय सिद्धार्थ रे को कुछ खास नोटिस नहीं किया गया और पूरे 80 के दशक में व हमें ऐसी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल्स में नजर आते रहे लेकिन आगे चलकर साल 1992 में आई फिल्में वंश में उनकी परफॉर्मेंस को लोगों ने काफी पसंद किया और यह फिल्म भी चली थी उस समय फिल्म वंश के गाने भी पॉपुलर हुए थे और यह गाने लोग आज भी सुनते हैं और जिस समय सिद्धार्थ रे बॉलीवुड फिल्मों में धीरे-धीरे अपने कदम जमाने की कोशिश कर रहे थे उसी समय बॉलीवुड में एक नई एक्ट्रेस की एंट्री हुई इनका नाम है शांति प्रिया जो इसके पहले वैसे तो कई तमिल और तेलुगु फिल्मों में नजर आ चुकी थी और साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस भानुप्रिया की यह छोटी बहन हैं उस समय शांति प्रिया ने अपने करियर की पहली हिंदी फिल्म सौगंध में अक्षय कुमार के अपोजिट काम किया था और इसके अगले ही साल वो हमें मिथुन द और जूही चावला के साथ में मेरे सजना साथ निभाना में नजर आई थी तो उस समय बॉलीवुड में सिद्धार्थ रे और शांतिप्रिया यह दोनों ही बिल्कुल न्यू कमर थे और उस समय 1992 में होने वाले फिल्म फेयर अवार्ड में बॉलीवुड में काम करने वाले बहुत सारे न्यू कमर्स को डांस करने के लिए बुलाया गया था तो उसी शो के दौरान शांतिप्रिया और सिद्ध थरे इन दोनों को भी एक गाना परफॉर्म करने के लिए दिया गया था यह गाना था 1991 में आई सुपरहिट फिल्म हम का कागज कलम दबात ला और इस गाने के लिए यह दोनों कई बार प्रैक्टिस करने के लिए साथ में मिलते रहते थे दोनों के बीच में थोड़ी-थोड़ी दोस्ती हुई

और आगे चलकर इन दोनों को एक फिल्म में साइन किया गया द्वारपाल के नाम से जिसमें इन दोनों के साथ में अश्विनी भावे और अक्षय कुमार भी नजर आने वाले थे फिल्में बड़े जोरशोर से अनाउंस हुई इसकी महूरत पार्टी हुई और फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली थी और इसी बीच शांतिप्रिया और सिद्धार्थ रे को एक और फिल्म में साइन किया गया अंधा इंतकाम के नाम से जिन दोनों ही फिल्मों की शूटिंग कुछ दिनों चली लेकिन आगे चलकर यह दोनों ही फिल्में कंप्लीट नहीं हो पाई खैर यह दोनों ही फिल्में भले ही बनकर कंप्लीट नहीं हो पाई थी लेकिन यहां से इन दोनों की लव स्टोरी शुरू हो गई थी इन दोनों ही फिल्मों में काम करते टाइम पर इन दोनों को एक दूसरे से इतना प्यार हो गया था कि यह बस एक दूसरे से शादी करना चाहते थे हालांकि उस समय शांतिप्रिया की उम्र काफी कम थी वो लगभग 2122 साल की ही थी और जब शांतिप्रिया ने अपने घर पर इस शादी के बारे में बताया तो इनके पेरेंट्स इसके लिए तैयार नहीं थे उन्होंने कहा कि उनका करियर हिंदी में जस्ट अभी शुरू हुआ है और उन्हें दो-चार साल और इंतजार करना चाहिए अभी अपने करियर के ऊपर ध्यान देना चाहिए लेकिन इधर सिद्धार्थ रे और शांति प्रिया दोनों एक दूसरे से शादी करने के लिए बिल्कुल तैयार थे और बाद में इन दोनों ने घर से भागकर ही एक दूसरे के साथ में शादी कर ली थी हालांकि इन दोनों की शादी के टाइम पर इनके नाना जी भी शांताराम इनके साथ में थे और शादी के बाद लगभग 1993 और 94 के बाद से ही शांति प्रिया ने बॉलीवुड से दूरी बना ली और फिल्मों में काम नहीं किया हालांकि उनके पति सिद्धार्थ रे फिल्मों में लगातार ट्राई करते रहे लेकिन उन्हें वैसी फिल्में नहीं मिल पा रही थी और उनके ऊपर बॉलीवुड के एक सपोर्टिंग एक्टर का ही टैग लग गया और उन्हें वैसे ही रोल हमेशा ऑफर होने लगे आगे चलकर सिद्धार्थ रे और शांति प्रिया के दो बेटे हुए और इन दोनों का परिवार हंसी खुशी से रह रहा था हालांकि 90 के दशक में सिद्धार्थ रे के साथ में और भी कई बड़ी फिल्में अनाउंस हुई लेकिन किस्मत इतनी खराब कि यह फिल्में दो-चार दिन शूटिंग के बाद में ही बंद हो गई और कभी बनकर कंप्लीट नहीं हो पाई इस वजह से सिद्धार्थ रे अंदर से भी काफी टूट गए थे कि काफी स्ट्रगल करने के बाद में भी वह अपना मुकाम नहीं बना पा रहे हैं खैर इन दोनों का फैमिली बैकग्राउंड तो काफी अच्छा पहले से ही था इस वजह से पैसों की वैसी कोई तंगी नहीं थी खैर देखते ही देखते 2004 का साल आ गया और सिद्धार्थ रे काम से लौटकर अपने घर आए ही हुए थे कि उन्होंने देखा कि उनकी वाइफ शांतिप्रिया एक तरफ मुंह फला के बैठी हुई हैं और उस समय सिद्धार्थ रे ने उनसे बात करने की काफी कोशिश की लेकिन उन्हें पता ही नहीं चल पा रहा था कि आखिर बात क्या है हालांकि उस समय इन दोनों के बीच में होने वाली यह कोई बहुत बड़ी लड़ाई नहीं थी यह बस हस्बैंड और वाइफ के बीच में होने वाली हल्की फुलकी नौक झोक ही थी तो इसके बाद में सिद्धार्थ रे अपने बेटे से ही बात करते रहे और उन्हें बहुत सारी चीजें समझाते रहे लेकिन शांतिप्रिया से उनकी बात नहीं हो पाई और वह जाकर अपने कमरे में सोने के लिए चले गए हालांकि उस समय शं प्रिया के दिमाग में यह था कि चलो अभी वह उनसे नाराज हैं

लेकिन सुबह उठकर वह उनसे बात जरूर कर लेंगी लेकिन वक्त का बिल्कुल भी भरोसा नहीं है कि कब किसके साथ में क्या हो जाए उसी समय सिद्धार्थ रे को हार्ट अटैक आया और उनकी मृत्यु हो गई और इस बात का शांतिप्रिया को भी अंदाजा नहीं था कि ऐसा कुछ हो जाएगा नहीं तो वह अपने हस्बैंड से नाराज नहीं होती उनसे बहुत अच्छे से बात करती लेकिन जो किस्मत में लिखा होता है वही होता है और गौर करने वाली बात यह है कि उस समय उनके बच्चे भी छोटे थे और जब उनके पिता की मृत्यु हुई तो उनकी मृत्यु के लगभग 4 दिन बाद ही उनके बेटे का जन्मदिन था जिस बारे में शांतिप्रिया ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके बच्चे इतने छोटे थे कि वह उन्हें समझा नहीं सकती थी कि आखिर क्या हुआ है तो उन्होंने अपने बच्चों को पैसे दिए और कहा कि वह बाहर जाकर केक काटें और अपना जन्मदिन मना लें और उस समय इस तरह से अचानक से सिद्धार्थ रे के यह दुनिया छोड़कर चले जाने के बाद में शांति प्रिया बहुत ज्यादा दुखी थी और सबसे बड़ा अफसोस तो उन्हें इसी बात का था कि वह आखिरी समय में भी उनसे नाराज थी उनसे बात नहीं कर रही थी खैर फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी वैसे तो यह बहुत ही शॉकिंग न्यूज़ थी कि इतनी कम उम्र में किसी एक्टर की हार्ट अटैक की वजह से मृत्यु हो गई है लेकिन यह भी सच्चाई है कि सिद्धार्थ रे कोई इतने बड़े एक्टर नहीं थे कि मीडिया वाले उनकी मृत्यु को कवर करते मीडिया वाले तो केवल टीआरपी के पीछे भागते हैं और ऐसी न्यूज़ को कवर करते हैं जो ज्यादा से ज्यादा लोग देखते हैं और उस समय मीडिया वालों को भी यह पता था कि सिद्धार्थ रे की मृत्यु की खबर को ज्यादा वो टीवी पर अगर चलाएंगे तो उन्हें टीआरपी मिलेगी ही नहीं इस वजह से उस समय सिद्धार्थ रे की मृत्यु की खबर को न्यूज़पेपर के किसी कोने में या न्यूज़ चैनल के नीचे चलने वाली छोटी सी लाइन में बताकर खत्म कर दिया गया था जिस बारे में शायद ज्यादातर लोगों को यह पता भी नहीं था कि सिद्धार्थ रे अब यह दुनिया छोड़कर चले गए हैं और कई सालों तक तो लोगों को यह लगता रहा कि इन्होंने फिल्मों में काम करना छोड़ दिया है

और यह कुछ और करने लगे होंगे लेकिन बाद में जब सोशल मीडिया आया और लोग अवेयर हुए तब उन्हें पता चला कि सिद्धार्थ रे तो काफी पहले ही यह दुनिया छोड़कर चले गए हैं शांतिप्रिया आज अपने बेटों के साथ में रह रही हैं और उनके दोनों बेटे भी अब बड़े हो गए हैं और शांतिप्रिया ने कई सालों बाद साल 2025 में तमिल फिल्म बैड गर्ल से अपनी वापसी करने की भी कोशिश की लेकिन उन्हें लोगों ने कुछ खास नोटिस नहीं किया और यह फिल्म कब आई और चली गई लोगों को पता ही नहीं चला खैर शांतिप्रिया अब चाहती हैं कि उन्हें हिंदी में भी काम मिले और अगर उन्हें अच्छा काम मिलेगा तो वह उसमें जरूर काम करेंगी शांति प्रिया को आप जरूर जानते होंगे जिन्होंने मिथुंदा के साथ में फूल और अंगार और मेहरबान जैसी ब बेहतरीन फिल्मों में काम किया है यहां तक कि फूल और अंगार में उनके और मिथुंदा के ऊपर फिल्माया गया गाना चोरी चोरी दिल तेरा चुराएंगे तो आज भी बहुत पॉपुलर है जहां ऊटी की हंसीन वादियों में शांति प्रिया और मिथुंदा इस गाने के ऊपर डांस करते हुए नजर आते हैं तो दोस्तों यह तो बात हुई सिद्धार्थ रे के साथ में हुई इस ट्रेजेडी के बारे में क्या आपको सिद्धार्थ रे के बारे में पता था या आपने उन्हें कौन सी फिल्म में नोटिस किया था हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताना और अगर यह वीडियो आपको पसंद आया हो मेरी मेहनत आपको पसंद आई तो उसको प्लीज लाइक करके मुझे इस बात का जवाब जरूर दीजिए तो मिलते हैं किसी नए वीडियो में कुछ और ऐसी ही इंटरेस्टिंग और रोचक बातों के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *