Cli

देवानंद और जीनत अमान की लव स्टोरी में राज कपूर की हो गई एंट्री, फिर जो हुआ…

Uncategorized

71 साल की जिनत अमान ने सालों बाद राज कपूर के साथ अपने अफेयर पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने साफ-साफ कह दिया कि राज कपूर के साथ उनका कोई रिश्ता नहीं था। दोस्तों आप सुन रहे हैं क्रेजी रेट्रो बॉलीवुड। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सेलेब्स के बीच अफेयर के चर्चे खूब होते हैं। फैंस भी यह जानने के लिए बेकरार रहते हैं। कुछ खुल्लम खुल्ला प्यार करते हैं तो इसे कुछ दुनिया के नजरों से बचाना चाहते हैं। अपने जमाने में अपनी अदाकारी से लाखों दिलों पर राज करने वाली दिग्गज अदाकारा जीनत अमान और राज कपूर के प्यार के किस्सों के बारे में लोगों को तब पता चला जब देवानंद की बायोग्राफी रोमांसिंग विद लाइफ लोगों ने पढ़ी।

जीनत अमान ने अब सालों बाद अपने और राज कपूर के अफेयर पर चुप्पी तोड़ी है। दोस्तों वीडियो में आगे बढ़ने से पहले प्लीज मेरे चैनल को सब्सक्राइब करके बेल आइकन को जरूर प्रेस कर दीजिएगा। तो चलिए दोस्तों वीडियो को शुरू करते हैं। जीना अमान ने साफ-साफ कहा कि राज कपूर के साथ उनका कोई रिश्ता नहीं था और साथ ही उन्होंने दावा किया कि देवानंद ने अपनी किताब रोमांसिंग विद लाइफ में उनके और राज कपूर के रिश्ते के बारे में जो कुछ भी लिखा है, वह सरासर गलत है। हाल ही में एक इवेंट के दौरान जब राज कपूर और उनके रिश्ते को लेकर सवाल किया गया, तब उन्होंने जवाब दिया, और कहा, कि राज कपूर ने मुझे सत्यम शिवम सुंदरम के लिए साइन किया था।

और मैं वहां उनकी हीरोइन के रूप में गई थी। उनके साथ मेरा कभी भी कोई रिश्ता नहीं रहा। ना ही इससे पहले और ना ही बाद में। हमारे बीच हमेशा एक डायरेक्टर और एक एक्ट्रेस का रिश्ता रहा। जिसको गलत समझा गया। देवानंद के बारे में बात करते हुए जीनत ने कहा कि मुझे देवानंद साहब के नजरिए के बारे में नहीं पता है। लेकिन मैं हक से कहती हूं कि वह बिल्कुल गलत थे। मैं अब अपनी किताब में जरूर लिखूंगी। मैं देव साहब का सम्मान करती हूं। लेकिन यह सही नहीं था। आपको बता दें कि साल 2007 में देवानंद ने अपनी ऑटोबायोग्राफी रोमांसिंग विद लाइफ में इस बात का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है कि उन्हें 1971 की फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा के दौरान जीनत अमान से प्यार हो गया था।

लेकिन फिर राज कपूर ने उन्हें सत्यम शिवम सुंदरम ऑफर कर दी और वह उनके करीब आ गए। देवानंद ने अपनी किताब में लिखा था कि वह जीनत को प्रपोज करने वाले थे। लेकिन जब वह वहां पर पहुंचे तो राज कपूर उनके साथ थे। इसीलिए उन्होंने जीनत को फिर प्रपोज नहीं किया और वहां से चले गए। देवानंद ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में लिखा था कि अचानक एक दिन मुझे लगा कि मैं जीनत से बेहद प्यार करता हूं और मैं उससे ऐसा कहना चाहता था। रोमांस के लिए बनाई गई एक बहुत ही खास स्पेशल जगह पर एक ईमानदार कनंफेशन करने के लिए। मैंने शहर के टॉप होटल ताज को चुना जहां हमने पहले एक बार एक साथ डिनर किया था।

उस दिन देवानंद जीनत अमान से अपने प्यार का इजहार करने ही वाले थे कि तभी देवानंद की लव स्टोरी में राज कपूर की एंट्री हो गई। अपनी किताब में देवानंद ने लिखा है कि उस दिन पहले एक पार्टी थी। इसके बाद मैंने जीनत के साथ यह मीटिंग फिक्स की थी। पर पार्टी में मैंने क्या देखा? राज कपूर शराब पिए हुए थे और वह जीनत से मिले। जीनत से उनका मिलना मुझे थोड़ा अजीब लगा। उन्होंने जीनत को अपनी बाहों में लिया। मुझे यह थोड़ा ज्यादा लगा। जीनत को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने इस पर रिएक्ट किया था। साल 2018 में एक इंटरव्यू में जीनत अमान ने बताया था कि मैं देव साहब की बहुत रिस्पेक्ट करती हूं। उनकी वजह से मैं फिल्मों में आई। लेकिन मैं यहां कहना चाहूंगी कि यह उनका पर्सपेक्टिव था जो उस शाम को हुआ। उन्होंने अंदाजा लगाया, लेकिन वह मेरी तरफ से बिल्कुल अलग था। जीनत ने आगे कहा कि मैंने देवानंद के साथ बहुत सारी फिल्मों में काम किया। मैंने राज जी के साथ भी काम किया। उस दिन दोनों एक ही जगह पर एक ही समय में थे। तब मैं राज जी के पास गई और मैंने उन्हें ग्रीट किया। क्यों ना करूं? वह मेरे को स्टार थे। हम साथ में काम कर रहे थे। मुझे नहीं पता उस दिन ऐसा क्या हुआ जो कि देव साहब फिर दूर चले गए। वह बात मेरे लिए भी बड़ी अजीब थी। मुझे एहसास हुआ था। मुझे इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि वह उस शाम मुझे शादी के लिए प्रपोज करने वाले थे। तो दोस्तों, आज का यह वीडियो मैं यहीं समाप्त करता हूं। मिलते हैं नेक्स्ट वीडियो में। तब तक के लिए आप सभी को टाटा बाय-ब टेक केयर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *