Cli

रायबरेली एयरपोर्ट पर राहुल गांधी के विमान के साथ अचानक हुई ये दुर्घटना,मचा हा!हा!का!र।

Uncategorized

लोकसभा में नेता विपक्ष और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उनके इस दौरे का मकसद स्थानीय जनता से संवाद करना, विकास कार्यों की समीक्षा करना और बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेना है। इससे पहले लखनऊ एयरपोर्ट पर जब राहुल गांधी पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत हुआ। लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचने से पहले एक चौंकाने वाली खबर भी सामने आई।

लखनऊ एयरपोर्ट पर सूत्रों के मुताबिक दिल्ली से लखनऊ आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट जिसमें राहुल गांधी भी सवार थे। एक बार में एयरपोर्ट पर लैंडिंग नहीं कर पाई। विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले तेज हवा के दबाव की वजह से गो अराउंड करना पड़ा।

फ्लाइट ने दोपहर 3:45 पर गो अराउंड किया। पायलट ने स्थिति का आकलन करने के बाद दूसरे कोशिश में 3:55 पर सुरक्षित लैंडिंग कराई। फ्लाइट के सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी यात्री सामान्य रूप से विमान से उतर गए। फिलहाल उपलब्ध जानकारी के मुताबिक यह घटना पायलट की ओर से अपनाई गई सुरक्षा प्रक्रिया से जुड़ी हुई थी। अनस्टेबल अप्रोच की स्थिति में गो अराउंड करना विमान के सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करने के लिए उठाए जाने वाला सामान्य कदम होता है।

दरअसल गो अराउंड विमानन क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाले सामान्य सुरक्षा प्रक्रिया है। जब पायलट को लगता है कि मौजूदा अप्रोच में सुरक्षित लैंडिंग संभव नहीं है तो विमान को दोबारा ऊंचाई पर ले जाकर एक नए अप्रोच के लिए तैयार किया जाता है।

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जब लखनऊ के एयरपोर्ट पर पहुंचे तो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत दूसरे पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद राहुल गांधी का काफिला रायबरेली के लिए रवाना हो गया। रायबरेली के रास्ते में भी कांग्रेसियों ने राहुल गांधी का जगह-जगह पर स्वागत किया। राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे हैं।

राहुल गांधी रायबरेली में दिशा की बैठक में शामिल होंगे। रायबरेली पहुंचने पर भी राहुल गांधी का जोरदार स्वागत हुआ और यहां कांग्रेस नेताओं ने एक तरफ जहां राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए तो दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमारा कैसा हो राहुल गांधी जैसा हो के नारे लगाए। उनके सरकार नहीं चलेगी नहीं चलेगी विरोधी ये सरकार नहीं चलेगी नहीं चलेगी देश का कैसा है राहुल गांधी जैसा है देश का कैसा है राहुल गांधी जैसा हो देश का

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *