दोस्तों क्या आपको साल 2005 का वो दौर याद है जब टीवी पर एक लंबे बालों वाला लड़का आता था और पूरा देश उसके स्टाइल का दीवाना हो जाता था। जी हां हम बात कर रहे हैं कश्मीर के रॉकस्टार काजी तौकीर। वो काजी जिन्होंने देश के सबसे बड़े सिंगिंग रियलिटी शो फेम गुरुकुल में अरिजीत सिंह तक को हरा दिया था। अब पूरे 21 साल बाद काजी तौकीर ने सलमान खान की शो बिग बॉस 20 में एंट्री मारकर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
लेकिन आखिर इतने सालों तक काजी कहां गायब थे? अरिजीत सिंह कहां से कहां पहुंच गए और काजी को बॉलीवुड में काम क्यों नहीं मिला? आज की इस वीडियो में हम काजी की जिंदगी के सारे गहरे राज खोलने वाले हैं। साल 2005 में Sony टीवी पर एक शो शुरू हुआ था फेम गुरुकुल। इस शो में श्रीनगर से आए 20 साल के काजी तौकीर ने कदम रखा। काजी के पास संगीत की कोई फॉर्मल ट्रेनिंग नहीं वह सुरों में कभी-कभी कच्चे भी पड़ जाते थे। जिसके लिए जज जावेद अख्तर उन्हें टोकते भी थे। लेकिन काजी के पास था एक कमाल का एटीट्यूड। किलर लुक्स और गजब की परफॉर्मेंस। जनता उनसे इस कदर प्यार करती थी कि वह जब भी डेंजर ज़ोन में आते लोग करोड़ों वोट देकर उन्हें बचा लेते। नतीजा यह हुआ कि काजी ने वो शो जीत लिया और देश के तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने उन्हें हीरो ऑफ कश्मीर का खिताब दिया। दिलचस्प बात यह है कि इसी शो में आज के सुपरस्टार अरिजीत सिंह भी एक कंटेस्टेंट थे। अरिजीत उस वक्त छठे नंबर पर बाहर हो गए थे और काजी विनर बने थे।
लोगों को लगता है कि दोनों के बीच कोई बड़ी दुश्मनी या कंट्रोवर्सी थी। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। काजी और अरिजीत आज भी बहुत अच्छे दोस्त हैं। काजी ने खुद अपने इंटरव्यू में कहा था कि अरिजीत हमेशा से प्लेबैक सिंगर बनना चाहते थे और उन्हें अरिजीत की कामयाबी पर गर्व है। वहीं काजी का सपना सिंगर बनने से ज्यादा एक स्क्रीन परफॉर्मर और एक्टर बनने का था। शो जीतने के बाद काजी और रूपरेखा का एक एल्बम आया यह पल जो काफी हिट हुआ। इसके बाद काजी ने बॉलीवुड एक्टर बनने की तैयारी शुरू की। साल 2008 में उन्हें टेक ऑफ नाम की एक फिल्म भी मिल गई थी।
लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। गणेश आचार्य के स्टूडियो में डांस रिहर्सल के दौरान काजी को गर्दन में एक बेहद गंभीर चोट लगी। इस एक्सीडेंट ने उन्हें बैड रेस्ट पर ला दिया और उनका करियर पूरी तरह रुक गया। उनकी वह फिल्म भी कभी रिलीज नहीं हो सकी। इसके अलावा काजी काम को लेकर बहुत ज्यादा चूजी थे। वह हर छोटा-मोटा काम नहीं करना चाहते थे। सालों बाद 2015 में काजी ने एक बार फिर वापसी की। कबीर खान की फिल्म फैंटम के सुपरहिट गाने अफगान जलेबी में काजी तौकीर को कैटरीना कैफ [संगीत] के साथ स्क्रीन शेयर करते देखा गया।
हालांकि यह गाना उन्होंने गाया नहीं था लेकिन उनके लुक और डांस ने खूब सुर्खियां बटोरी। अगर बात करें कि काजी आजकल क्या करते हैं तो वह मुंबई में रहकर देश विदेश में लाइव शोज़ करते हैं और एक बड़े प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ करीब 5 से 6 करोड़ है। उन्होंने कुछ वक्त पहले शादी भी कर ली है और अब साल 2026 में काजी बिग बॉस के घर में आ चुके हैं। आते ही उनके और एक्ट्रेस कनिका मान के बीच अनबन भी शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर पुराने फैंस जहां काजी को देखकर बेहद इमोशनल और एक्साइटेड हैं। वहीं कुछ लोग उनके बात करने के स्टाइल को ट्रोल भी कर रहे हैं। पर जो भी हो काजी को एक बार फिर नेशनल टीवी पर देखना किसी सरप्राइज़ से कम नहीं है। आपको क्या लगता है? क्या काजी तौकीर बिग बॉस 20 की ट्रॉफी जीत पाएंगे? कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं और ऐसी ही वीडियोस के लिए चैनल को सब्सक्राइब करना बिल्कुल ना भूलें।