शोबिस छोर मशहूर एक्टर ने चुनी गुमनामी। करियर के पीक पर इंडस्ट्री को कहा अलविदा। विदेश में पहचान छिपाकर बसाई नई दुनिया। एक्टिंग से दूर अब यह काम कर कर रहा गुजारा। जहां करियर के पीक पर शोबिस की दुनिया को टाटा बाय-ब कहने वाला यह एक्टर कोई और नहीं बल्कि महाभारत के अभिमन्यु हैं। बी आर चोपड़ा के आइकॉनिक सीरियल महाभारत ने कई किरदारों और लोगों को रातोंरात स्टार बनाया था।
और उन्हीं में से एक हैं महाभारत के अभिमन्यु यानी कि एक्टर मयूर वर्मा। अभिमन्यु का दमदार किरदार निभाकर ना सिर्फ एक्टर ने खूब सक्सेस हासिल की बल्कि लाखों लोगों के दिलों में खास जगह भी बनाई। लेकिन क्या आप जानते हैं कि महाभारत में अभिमन्यु का किरदार निभाने वाले एक्टर मयूर राज वर्मा ने करीब दो दशक पहले एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया था।
और आज मयूर वर्मा माया नगरी मुंबई के साथ-साथ इंडिया से मिलो दूर विदेश में रहते हैं। सालों पहले क्यों अपनी पहचान छिपाकर एक्टर ने लिया था इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला? क्यों करियर के पीक पर महाभारत के अभिमन्यु ने छोड़ी थी शोबीस की दुनिया? तो अब क्या काम कर एक्टर कर रहे अपना गुजारा? आइए आपको बताते हैं। वेल, सबसे पहले तो आपको बता दें कि मयूर वर्मा अब यूके के वेल्स में रहते हैं। गौर करने वाली बात है कि महाभारत में अभिमन्यु का रोल निभाने के साथ-साथ एक्टर ने खूब सक्सेस हासिल की और उसके बाद शोबीस की दुनिया को छोड़ने का फैसला अपने बच्चों की वजह से लिया था। साथ ही बहुत कम लोग जानते होंगे लेकिन मयूर वर्मा से पहले अभिमन्यु का किरदार गोविंदा और चंकी पांडे को ऑफर किया गया था। यहां फिर भी अपने करियर के पीक पर मयूर वर्मा ने लाइमलाइट से दूर रहने और वेल्स जाने का फैसला किया था ताकि वह अपने बच्चों को एक शान और आम जिंदगी दे सके। साथ ही बता दें कि विदेश में शिफ्ट हुए एक्टर सालों से अपनी पत्नी के साथ मिलकर रेस्टोरेंट का बिजनेस चला रहे हैं और एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन के तौर पर यूके में खूब नाम और पैसा भी कमा रहे हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि यह रेस्टोरेंट अब दो दशकों से ज्यादा वक्त से चल रहा है और दोनों पति-पत्नी मिलकर पूरी मेहनत और शिद्दत से अपना काम भी करते हैं। वेल बता दें कि मयूर वर्मा एक नहीं बल्कि दो-दो रेस्टोरेंट्स के मालिक हैं। पहले रेस्टोरेंट का नाम इंडियन क्वज़न है तो वहीं दूसरे का नाम चसका बताया जाता है। बता दें कि मयूर नूरी और उनके दो बच्चे वेल्स में ही रहते हैं।
मयूर कई बार अपने थ्रोबैक इंटरव्यूज में यह बता चुके हैं कि उन्हें ग्लैमर से दूर यह जिंदगी ज्यादा पीसफुल लगती है। साथ ही मयूर वर्मा अपने दोनों रेस्टोरेंट से सालाना करोड़ों की कमाई भी करते हैं और अपने परिवार के साथ बेस्ट और हैप्पी लाइफ जी रहे हैं। बहरहाल अब सालों बाद एक्टर की कहानी एक बार फिर से वायरल होने के साथ-साथ लोगों का ध्यान खींच रही है। साथ ही एक्टर के इस फैसले पर चाहने वाले खूब प्यार भी लुटा रहे हैं।