[संगीत] मैं पठान हूं। गोली मारनी है तो मार दो। यह शब्द आज फिर चर्चा में है। क्योंकि इनका जिक्र उस दौर की एक ऐसी कहानी में हुआ है जब मुंबई में अंडरवर का खौफ था और बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे तक को धमकियां मिलती थी। लेकिन उस वक्त इंडस्ट्री में शाहरुख खान जैसा एक्टर भी था। जिसने धमकी के आगे झुकने के बजाय सामने से जवाब दिया था। गोली मारनी है तो मार दो और आज सालों बाद शाहरुख खान एक बार फिर से सुर्खियों में है। लेकिन इस बार वजह अंडरवर नहीं है बल्कि पान मसाला ऐड का विवाद है। महाराष्ट्र एफडीए ने शाहरुख खान को विमल इलायची के ऐड को लेकर नोटिस भेजा है। इसी मामले में एक्टर अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ का नाम भी सामने आया है।
तो आखिर उस समय अंडरवर की धमकियों के सामने शाहरुख ने क्या किया था? क्या सच में उन्होंने कहा था मैं पठान हूं गोली मार दो और आज जिस पान मसाला ऐड को लेकर शाहरुख सवालों में है उसका पूरा मामला क्या है आज के इस रिपोर्ट में आपको बताएंगे शाहरुख खान से जुड़ी इस पूरी कहानी को दरअसल एक वक्त था जब मुंबई का अंडरवर्ड सिर्फ अपराध की दुनिया तक सीमित नहीं था बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं था फिल्मों में पैसा लगाने प्रोड्यूसर्स को धमकाने और सितारों से जबरन अपनी बातें मनवाने की कोशिशों की खबरें उस दौर में अक्सर सामने आया करती थी। इसी दौर में शाहरुख खान भी अंडरवर की धमकियों के निशाने पर आए।
हाल ही में फिल्म मेकर संजय गुप्ता ने एक्टर से जुड़ा एक पुराना किस्सा शेयर किया। उनके मुताबिक जब शाहरुख को धमकियां दी गई तो उन्होंने डरने या फिर पीछे हटने के बजाय बेहद बेखौफ अंदाज में जवाब दिया। कहा गया कि शाहरुख ने सामने वाले से कहा था मैं पठान हूं। गोली मारनी है तो मार दो। यानी शाहरुख का मैसेज साफ था। धमकी देकर उन्हें रास्ते से हटाया नहीं जा सकता है। यही वो दौर था जब शाहरुख का यह बेखौफ अंदाज लोगों के बीच खूब चर्चा में आया। व आज शाहरुख का नाम बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स में लिया जाता है। लेकिन जितना बड़ा स्टारडम उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी भी है। और अब यही जिम्मेदारी एक बार फिर से सवालों के घेरे में है। तो शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ विमल इलायची के ऐड में नजर आए हैं।
ऐड को इलायची या फिर माउथ फ्रेशनर के तौर पर पेश किया जाता है। लेकिन विवाद की वजह यह है कि इसी ब्रांड का संबंध पान मसाला प्रोडक्ट से भी है। महाराष्ट्र एफडीए ने अब इसी मामले को लेकर सवाल उठाए हैं। एफडीए का कहना है कि इस तरह का ऐड सरोगेट एडवरटाइजिंग यानी कि अप्रत्यक्ष विज्ञापन के तौर पर देखा जा सकता है। यानी किसी ऐसे प्रोडक्ट या ब्रांड को दूसरे प्रोडक्ट के नाम से प्रमोट करना जिसका सीधा विज्ञापन नियमों या कारण मुश्किल हो। इसी मामले में शाहरुख खान समेत अजय देवगन और टाइगर श्रोख को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया। हालांकि पूरे मामले में जवाब और आगे की कारवाई का इंतजार है। लेकिन इस विवाद ने एक बड़ा सवाल जरूर खड़ा कर दिया है। क्योंकि शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार के फैन फॉलोइंग करोड़ों में है। जब कोई बड़ा स्टार किसी प्रोडक्ट को प्रमोट करता है तो उसके चेहरे और उस ब्रांड के बीच लोगों का भरोसा जुड़ जाता है।
यही वजह है कि सेलिब्रिटी एंडोर्समेंट्स को लेकर हमेशा से बहस होती रही है। एक तरफ सेलिब्रिटीज का तर्क होता है कि विज्ञापन उनका प्रोफेशन है और वह कंपनियों के साथ कॉन्ट्रैक्ट के तहत काम करते हैं। लेकिन दूसरी तरफ सवाल यह है कि क्या करोड़ों लोगों तक पहुंच रखने वाले सितारों को किसी ब्रांड से जुड़ने से पहले उसके संभावित असर के बारे में भी सोचना चाहिए। और शाहरुख के मामले में यह सवाल इसलिए दिलचस्प हो जाता है क्योंकि एक तरफ उनकी वो पुरानी कहानी है जहां उन्होंने अंडरवर की धमकियों के सामने झुकने से इंकार कर दिया था और दूसरी तरफ आज वो एक ऐसे ऐड को लेकर सवालों में है जिसे सरकारी एजेंसी ने जांच के दायरे में लिया है। शाहरुख खान की कहानी में शायद सबसे दिलचस्प बात यही है कि वक्त बदलता है और उसके साथ चुनौतियां भी। कभी चुनौती अंडरवर की धमकी थी और आज चुनौती एक विज्ञापन और उससे जुड़ा विवाद है। तब सवाल था क्या शाहरुख डर कर पीछे हटेंगे? आज सवाल है क्या शाहरुख इस विवाद पर जवाब देंगे? और यही वजह है कि अब हर किसी की नजर शाहरुख के अगले कदम पर है। क्योंकि शाहरुख सिर्फ एक एक्टर नहीं है। वह ऐसा नाम है जिस पर करोड़ों लोगों की नजर रहती है। आपको क्या लगता है? क्या बड़े सितारों को पान मसाला या उससे जुड़े ऐड से दूर रहना चाहिए? अपनी राय हमें कमेंट में जरूर बताइएगा।