बेरोजगार हो गई स्मृति ईरानी। टीवी पर वापसी को लेकर किया बड़ा खुलासा। आसान नहीं था कमबैक। डायरेक्टर्स, प्रोड्यूसर्स को किए खूब फोन। काम करने की इच्छा पर बोली 50 की एक्ट्रेस। बयान हो रहा हर जगह वायरल।
मशहूर टीवी एक्ट्रेस बीजेपी नेता स्मृति ईरानी अपने एक बयान को लेकर लगातार सुर्खियों मेंहैं। स्मृति ईरानी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। एक वक्त ऐसा था जब टीवी पर उनका नाम ही शो की पहचान बन गया था। क्योंकि सास भी कभी बहू थी कि तुलसी वीरानी बनकर उन्होंने घर-घर में अपनी जगह बना ली थी। लेकिन फिर उनकी जिंदगी ने ऐसा मोड़ लिया कि एक्टिंग पीछे ही छूट कर रह गई। देखते ही देखते स्मृति का राजनीतिक सफर इतना आगे बढ़ गया कि वह केंद्र सरकार में मंत्री तक बन गई। लंबे वक्त तक उन्होंने टीवी कैमरों की जगह राजनीतिक मंच संभाला।
लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से हार के बाद उनकी जिंदगी में एक नया मोड़ आया। राजनीति में बिजी रहने के बाद स्मृति ने एक बार फिर कैमरे के सामने लौटने का फैसला किया और इस बार उन्होंने किसी ऑफर का इंतजार नहीं किया बल्कि खुद काम मांगने के लिए फोन उठा लिया। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम के लिए कई लोगों से बात की। स्मृति ने उस बातचीत को याद करते हुए बताया कि उन्होंने सीधे फोन किया और कहा कि वह बेरोजगार हैं और क्या उन्हें कोई काम मिल सकता है?
इतना ही नहीं कई लोगों ने उन्हें यह भी समझाया कि टीवी पर वापसी सिर्फ कैमरे के सामने खड़े होने का नाम नहीं है। यहां लंबे शूटिंग शेड्यूल होते हैं। घंटों सेट पर रहना पड़ता है और एक कलाकार को बाकी टीम की तरह ही काम करना पड़ता है। स्मृति ने बताया कि उनसे पूछा गया कि क्या वो एक कर्मचारी की तरह सेट पर जाकर काम करने के लिए तैयार हैं? और उनका जवाब था इसमें कोई बुराई नहीं है। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि जब वह कई साल बाद सेट पर पहुंची तो वहां मौजूद लोग भी उन्हें देखकर हैरान रह गए थे। लोगों के मन में सवाल था जो महिला कभी केंद्रीय मंत्री रह चुकी हैं वो अब रोजाना की शूटिंग और लंबे काम के घंटों के बीच कैसे काम करेंगी? लेकिन स्मृति ने किसी सवाल की परवाह नहीं की। उन्होंने बस काम पर फोकस किया। और फिर सालों बाद वह वापस उसी दुनिया में पहुंची जहां से उन्होंने अपना करियर शुरू किया था। क्योंकि सास भी कभी बहू थी टू में स्मृति एक बार फिर तुलसी वीरानी बनकर छोटे पर्दे पर लौटी।
29 जुलाई 2025 को शुरू हुए इस शो ने उनके पुराने किरदार और नए सफर को एक साथ जोड़ दिया। जिस तुलसी ने कभी उन्हें घर-घर की पहचान दी थी, उसी किरदार ने सालों बाद उन्हें दोबारा टीवी की दुनिया में खड़ा कर दिया। स्मृति ईरानी की कहानी सिर्फ कमबैक की कहानी नहीं बल्कि यह उस जज्बे की कहानी भी है जहां इंसान अपने पुराने मुकाम को छोड़कर फिर से शुरुआत करने से नहीं डरता। कभी मंत्री की कुर्सी, कभी टीवी का सेट और कभी खुद फोन करके काम मांगना। स्मृति ने साबित कर दिया कि काम छोटा या बड़ा नहीं होता है।