Cli

28 सालो से इस बड़े अफसोस में जी रही है करीना कपूर, जानकर दंग रह जाएंगे।

Uncategorized

अफसोस में जी रही करीना कपूर। तैमूर जे पर बना रही दबाव। 17 साल में लिया था बड़ा फैसला। आज भी मलाल लिए घूम रही एक्ट्रेस। बहन के नक्शे कदम पर चल पछताई बेबो।

बच्चों को दी बड़ी हिदायत। एक्ट्रेस का बयान जबरदस्त वायरल। बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान ने करियर में वो मुकाम हासिल किया है जिसका सपना लाखों लोग देखते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद उन्होंने एक के बाद एक शानदार फिल्में दी और अपनी अलग पहचान बनाई। लेकिन आज जब करीना पीछे मुड़कर अपनी जिंदगी को देखती हैं तो एक फैसला ऐसा है जिसका उन्हें अब भी अफसोस होता है।

जी हां, मैं अपनी फेवरेट हूं कहने वाली करीना अफसोस में जी रही हैं। मलाल में जी रही हैं और इसका असर उनके बच्चों तैमूर और जे पर भी पड़ रहा है। आखिर चल क्या रहा है? पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं।

दरअसल करीना कपूर ने हाल ही में अपनी जिंदगी और करियर को लेकर खुलकर बातचीत की। इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने 11वीं क्लास में पढ़ाई छोड़ दी थी। उस वक्त उन्हें फिल्मों के ऑफर्स मिलने लगे थे और एक्टिंग करियर को लेकर उनका जुनून इतना ज्यादा था कि उन्होंने पढ़ाई से ज्यादा अपने सपने को चुना। इसके बाद उनका फिल्मी करियर ऐसा चला कि उन्हें दोबारा पढ़ाई पूरी करने का मौका ही नहीं मिला।

बेबो ने माना कि वह फैसला उस वक्त उन्हें सही लग रहा था। लेकिन आज भी कहीं ना कहीं उनके मन में इसका मलाल है। अफसोस है। करीना ने कहा कि उन्होंने कभी अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की और यह बात उन्हें हमेशा हलती है। हालांकि करीना इस बात से इंकार नहीं करती कि उन्होंने अपने सपने के लिए बहुत मेहनत की। उनका कहना है कि उन्हें एक्टर बनना था और वह इसी चीज को लेकर बहुत ज्यादा पैशनेट थी। लोगों ने क्या कहा?

किसने मजाक उड़ाया? किसने उन्हें जज किया? उन्होंने इसकी ज्यादा परवाह नहीं की। करीना ने अपने दिल की बात सुनी और उसी रास्ते पर आगे बढ़ती चली गई। और शायद यही वजह है कि अब करीना अपने बच्चों के लिए वो गलती दोहराना नहीं चाहती। तैमूर जे को लेकर उनकी सोच बिल्कुल साफ है। करीना चाहती हैं कि दोनों बच्चे अपनी पढ़ाई पूरी करें और उसके बाद ही अपने दिल की सुने। यानी कि बच्चों को मां की तरफ से साफ हिदायत दे दी गई है कि पहले पढ़ाई खत्म करो फिर अपने सपनों के पीछे भागो। वैसे करीना कपूर का पढ़ाई छोड़कर कम उम्र में एक्टिंग की दुनिया में आना कोई नई बात नहीं है। उनकी बड़ी बहन करिश्मा कपूर ने भी बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की थी।

करिश्मा ने महज 17 साल की उम्र में फिल्मों में कदम रखा था और देखते ही देखते इंडस्ट्री की बड़ी एक्ट्रेसेस में शामिल हो गई। वहीं करीना ने 19 साल की उम्र में जेपी दत्ता की फिल्म रिफ्यूजी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ अभिषेक बच्चन नजर आए थे और यह दोनों की ही डेब्यू फिल्म थी। आज करीना अपने करियर में काफी आगे निकल चुकी हैं। लेकिन पढ़ाई अधूरी छोड़ने का वो मलाल अब भी उनके मन में कहीं ना कहीं मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *