शर्मिला टैगोर वैसे ही अपने बेबाक अंदाज और खुले बयान की वजह से चर्चा में रहती आई है वैसी ही चर्चा तब हुई थी जब उन्होंने बेटी और बहु वाले सवाल पर अपनी राय रखी थी। बता दे ये सवाल उन्हे करीना कपूर ने ही पूछा था।
अपनी बहू रानी एक्ट्रेस करीना कपूर खान के रेडियो टॉक शो ‘वॉट वुमेन वॉन्ट’ में पहुंचीं. जहां उन्होंने दिल खोल कर अपनी बहू- बेटे सहित अपने पूरे परिवार के बारे में बातें की. शो के दौरान जब करीना ने अपनी सास शर्मिला से ‘बेटी और बहू के बीच का फर्क होता है’ से संबंधित सवाल पूछा तो दिग्गज एक्ट्रेस ने इसका बहुत ही शानदार जवाब दिया.
शर्मिला ने इस सवाल का बड़े ही अलग अंदाज में जवाब देते हुए कहा, ‘बेटियां वह होती हैं, जिनके साथ आप बड़े होते हो, ऐसे में आप उसके टेम्परामेंट को अच्छे समझते हैं. जैसे आप ये बखूबी जानते हैं कि क्या बातें उसे गुस्सा दिलाती हैं. आपको यह भी पता रहता है उन चीजों से कैसे डील करना होता है और जिसे आप बेहतरीन तरीके से डील भी करते हैं, लेकिन बहू से आप उस वक्त मिलते हैं, जब वह पूरी तरह से एडल्ट यानी परिपक्क हो चुकी होती है.
शर्मिला ने आगे कहती हैं, ‘बहू एडल्ट हो चुकी होती है, इसलिए आप उसके टेम्परामेंट को नहीं जानते हैं. ऐसे में उसे जानने में थोड़ा वक्त तो लगेगा ही. जब एक नई लड़की आपके घर आपकी बहू बनकर आती है, तो आपका फर्ज बनता है कि आप उसका अच्छे से स्वागत करें. उसे काफी कंफर्टेबल फील कराएं. उसका पूरी तरह से ध्यान रखें.’ शर्मिला ने यह भी कहा कि बेटे और बहू के रिश्ते तो कभी भी टेकओवर करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए उन्हें पूरा स्पेस देना चाहिए.