Cli

आधी रात को क्यों चीखते थे ‘काका’? मौत से पहले सुनाई देती थीं अजीब आवाजें!

Uncategorized

बॉलीवुड का वो सुपरस्टार जिसे उसकी ही गर्लफ्रेंड की बद्दुआ ने मार डाला। बॉलीवुड का वो सुपरस्टार जिसे मौत से कुछ घंटे पहले सुनाई देती थी अजीबोगरीब आवाजें। बॉलीवुड का वो सुपरस्टार जिससे जबरदस्ती उसकी वसीयत पर कराया गया परिवार वालों ने साइन। हेलो दोस्तों, मैं हूं पूनम अधिकारी। अक्सर मैं आपको बॉलीवुड से जुड़ी कई सारी खबरें बताती रहती हूं। स्टार्स की जिंदगी में क्या चल रहा है? स्टार्स का किससे कब और क्यों झगड़ा हुआ? लेकिन आज मैं आपको बॉलीवुड के उस सुपरस्टार की कहानी बताने वाली हूं जिसे आपने बहुत ज्यादा प्यार दिया होगा। जिसकी किस्से कहानियां भी आपने बहुत बार सुनी होगी। लेकिन आज मैं आपको इस सुपरस्टार के बारे में कुछ ऐसा बताने वाली हूं जो बातें सिर्फ और सिर्फ उनका परिवार जानता था। जी हां, मैं बात कर रही हूं बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की। राजेश खन्ना की दुनिया दीवानी थी। राजेश खन्ना की मौत कैसे हुई यह सब भी हमने देखा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मौत से बस कुछ महीने पहले लगभग दो-ती महीने पहले राजेश खन्ना के साथ रात में 12:00 बजे कुछ ऐसा होता था जो उनके परिवार वालों को भी समझ में नहीं आता था कि ये राजेश खन्ना के साथ हो क्या रहा है। कहा जाता है कि राजेश खन्ना को उनकी गर्लफ्रेंड की बद्दुआ ने ही मार डाला। किस्सा मैं आपको सुनाऊंगी। बताने से पहले वीडियो को शेयर करें। चैनल को फॉलो करना मत भूलिएगा। राजेश खन्ना बॉलीवुड के वो सुपरस्टार थे जिन पर लड़कियां मरती थी। वह सुपरस्टार थे जिन्होंने बॉलीवुड को एक अलग ही आयाम दिया था।

लेकिन आप जानते हैं जब सितारा बहुत रोशनी के साथ चमकता है ना वो सितारा अचानक से गायब भी हो जाता है और उस सितारे के गायब होने के पीछे की कहानी बहुत ही कम लोग जानते हैं। राजेश खन्ना के पास पैसों की कोई कमी नहीं थी। शोहरत की कोई कमी नहीं थी। लड़कियों की कोई कमी नहीं थी। लेकिन इसके बावजूद भी सोचिए राजेश खन्ना को कभी भी उनका प्यार सच्चा प्यार नहीं मिला। राजेश खन्ना को उनकी मौत से पहले तक भी परिवार का साथ नहीं मिला। आलम यह हो गया कि राजेश खन्ना को रात को 12:00 बजे उनका हालत ही कुछ और हो जाती थी। वो चिल्लाने लग जाते थे जोर-जोर। उन्हें कुछ दिखाई देने लग जाता था। उनको आवाजें सुनाई देने लग जाती थी और उनकी ये हालत देखकर लोग डर जाते थे कि राजेश खन्ना के साथ यह हो क्या रहा है। दरअसल राजेश खन्ना का जो पहला प्यार थी वो थी अंजू महंद्रा। यह बात तो सब हर कोई जानता है कि 7 आठ साल तक लगभग रिलेशनशिप चला राजेश खन्ना और अंजू महंद्रा का। अंजू महंद्रा एक बॉलीवुड एक्ट्रेस थी, मॉडल्स थी और इंटीरियर डेकोरेटर भी थी। काफी लंबे टाइम तक इनका अफेयर रहा। काफी इन्होंने फिल्में भी साथ में की। लेकिन दुख की बात यह है कि अंजू महंद्रा कभी भी इतनी बड़ी स्टार नहीं बन पाई जितने राजेश खन्ना थे। राजेश खन्ना जैसे-जैसे सुपरस्टार बनते गए वैसे-वैसे अंजू महंद्रा और राजेश खन्ना के बीच में दूरियां और झगड़े बढ़ते गए। आलम यह आया कि 8 साल बाद अंजू महंद्रा और राजेश खन्ना का ब्रेकअप हो गया। दरअसल राजेश खन्ना हमेशा से चाहते थे कि उनकी जो पत्नी बने वो एक हाउसवाइफ हो। वो वर्किंग ना हो और फिल्मों में तो बिल्कुल भी काम ना करती हो। लेकिन अंजू महंद्रा का बहुत क्लियर था। वो राजेश खन्ना के प्यार की खातिर अपना करियर नहीं छोड़ना चाहती थी। राजेश खन्ना से भी जब एक इंटरव्यू में पूछा गया कि अंजू महंद्रा अगर अपना करियर कुर्बान करती है तो क्या यह आपको अच्छा लगेगा? तो उस पर राजेश खन्ना ने बड़े ही घमंड के साथ बोला था कि वो कुछ ही फिल्मों में तो काम करती है। वो भी साइड का रोल। अगर वह अपना करियर छोड़ भी देगी तो कौन ही उसको पूछता है। यह बात अंजू महिंद्रा को बहुत चुभ गई थी और अंजू महिंद्रा ने तब फैसला कर लिया था कि वह राजेश खन्ना को छोड़ देगी। 1973 में राजेश खन्ना ने डिंपल कपाडिया से शादी की। आप जानते हैं राजेश खन्ना ने भले ही शादी भी डिंपल कपाडिया

से कर ली हो लेकिन उनके मन में अभी भी वो जलन थी। वो वो वो वो गुस्सा था कि उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड अंजू महिंद्रा को नीचा दिखाना है। तो जानबूझकर राजेश खन्ना ने अपने जो बारात थी वो अंजू महिंद्रा के घर के नीचे से निकाली और कई घंटों तक उनकी बारात अंजू महिंद्रा के घर के सामने नाच करती रही। को लगा कि अंजू महंद्रा को यह एहसास होना चाहिए कि उसने क्या खो दिया और कहा जाता है कि राजेश खन्ना को ऐसे शादी करता हुआ देख के अंजू महिंद्रा का दिल टूट गया था। राजेश खन्ना की बारात को देखकर जो लोग कहते हैं कि अंजू महंद्रा ने बद्दुआ दी थी कि यह इंसान किसी से भी शादी कर ले लेकिन यह जिंदगी में कभी खुश नहीं रहेगा और यह बात सच भी हुई। डिंपल कबाड़िया जो कि राजेश खन्ना से लगभग 15 साल छोटी थी और डिंपल कबाड़िया राजेश खन्ना की बहुत बड़ी फैन भी थी। उनसे प्यार भी करती थी। लेकिन इसके बावजूद भी कभी भी डिंपल कबाड़िया और राजेश खन्ना का रिश्ता अच्छा नहीं चला बल्कि कुछ सालों बाद ही

बच्चे होने के दो बेटियां होने के बाद ही कुछ सालों बाद ही राजेश खन्ना और डिंपल कबाड़िया के बीच में झगड़े शुरू हो गए। जिसके बाद यह दोनों अलग-अलग रहने लगे। हालांकि तलाक कभी नहीं हुआ था राजेश खन्ना और डिंपल कबाड़िया का। इसके बाद राजेश खन्ना की जिंदगी में तीसरी महिला आई वो थी अनीता आडवाणी। अनीता आडवाणी की मुलाकात राजेश खन्ना की डिंपल कबाड़िया से शादी से पहले भी हुई थी। लेकिन कुछ टाइम ये लोग अफेयर था इनका। फिर इनका ब्रेकअप हो गया। लेकिन फिर जब अनीता आडवाणी को पता चला कि डिंपल कबाड़िया अब राजेश खन्ना के साथ नहीं रहती तो अनीता आडवाणी और राजेश खन्ना का अफेयर शुरू हुआ। आप जानते हैं अनीता आडवाणी ने कई इंटरव्यूज में यह दावा भी किया है कि मैं बुरे वक्त में जब बहुत ज्यादा दर्द में राजेश खन्ना बहुत ज्यादा बीमार हुआ करते थे। उनका बुढ़ापे का वक्त था तो मैंने उनके साथ एक पत्नी की तरह रिश्ता निभाया। उनकी देखभाल की। लेकिन ऐन वक्त पे जैसे ही राजेश खन्ना बीमारी की वजह से अपने होश वगैरह खोने लगे तो उनके परिवार ने चाहे फिर उनकी पत्नी हो डिंपल कबाड़िया उनके दोनों बच्चे हो या फिर दामाद हो अक्षय कुमार उन्होंने मुझे घर से निकाल दिया।

दरअसल अनीता आडवाणी ने एक इंटरव्यू में कहा है कि मौत से कुछ महीने पहले ही राजेश खन्ना की हालत बहुत ज्यादा बदल गई थी। राजेश खन्ना को रात में 12:00 बजे वो उठ जाते थे। उनको अजीब अजीब आवाजें सुनाई देती थी। उनको अजीब अजीब लोग सुनाई देते थे। वो कहते कि देख कि देखो अनीता वो आ रही है वो मेरे पास आ रही है उसे मेरे पास मत आने देना तो अजीब सा कुछ ना कुछ राजेश खन्ना बड़बड़ाते रहते थे साथ ही इसके अलावा जो अनीता आडवाणी है उनका यह भी कहना है कि मौत से कई महीनों पहले तक जो उनका परिवार था डिंपल कपाड़िया हो चाहे बेटियां हो कोई भी उनसे मिलने नहीं आता था क्योंकि राजेश खन्ना थोड़े घमंडी टाइप के थे लेकिन जैसे ही राजेश खन्ना का अंतिम वक्त आया तो वसीयत की खातिर अनीता का कहना है कि पूरा परिवार उनके पास आ गया अनीता ने यह भी कहा कि उनके परिवार ने जबरदस्ती राजेश खन्ना की वसीयत पर साइन करवाएं ताकि उनकी सारी वसीयत जो राजेश खन्ना की है वो

उनके परिवार की हो जाए। जब अनीता से यह पूछा गया कि एक पतिप के तौर पे रहते थे तो डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना ने तलाक क्यों नहीं लिया? तो इस पर आडवाणी ने कहा था अनीता आडवाणी ने कि डिंपल कपाड़िया ने एक शर्त रख दी थी कि राजेश खन्ना को वो तभी तलाह देंगी जब राजेश खन्ना अपनी सारी वसीहत डिंपल कपाड़िया के नाम या फिर उनके बच्चों के नाम यानी ट्विंकल और जो उनकी दूसरी बेटी है उनके नाम कर देंगे। लेकिन राजेश खन्ना इसके लिए तैयार नहीं थे। तो इसीलिए डिंपल कपाड़े और राजेश खन्ना का कभी तलाक नहीं हुआ। लेकिन अनीता आडवाणी का कहना है फिर भी मैंने एक अच्छी पत्नी की तरह उनकी सेवा की। लेकिन दुख की बात यह है कि जब साल 2012 में राजेश खन्ना की मौत हुई तो जब अंतिम यात्रा जो निकलती है राजेश खन्ना की उस वक्त उनके परिवार ने मुझे उनके घर नहीं आने दिया राजेश खन्ना के। राजेश खन्ना को जिस ट्रक में उनका जो शव रखा हुआ था उस ट्रक को जब ले जाया जा रहा था तब भी मुझे किसी ने भी उस ट्रक में भी चढ़ने नहीं दिया। अनीता का कहना है कि बहुत बुरा सुलूक मेरे साथ हुआ। तो मुझे लगा आज क्यों ना यह किस्सा मैं आपके साथ शेयर करूं। आपको यह किस्सा कैसा लगा मुझे बताइएगा जरूर। इस वीडियो को शेयर कीजिएगा। चैनल को फॉलो करना मत भूलिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *