बहुत बढ़िया, बहुत बढ़िया जेठालाल। वंस मोर, वंस मोर। तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के फैंस की फेहरिस्त [संगीत] में आपने भी जरूर अपना नाम शुमार कराया होगा। इस शो का हर किरदार अपने आप में इतना यूनिक है कि किसी भी किरदार को देखकर बोरियत नहीं होती है। हमारे देश में कई लोग ऐसे हैं जो इन किरदारों को अपनी जिंदगी का हिस्सा बना चुके हैं। पत्रकार पोपट लाल का किरदार भी ऐसा ही एक किरदार है जिसे शादी के लिए परेशान देखकर हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। तो चलिए साथियों आज आपको पत्रकार पोपट लाल का किरदार निभाने वाले श्याम पाठक की जिंदगी की कहानी बताते हैं। श्याम पाठक कैसे एक्टिंग में आए और तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अलावा इन्होंने और किन टीवी शोज़ व फिल्मों में काम किया है। यह सब आपको इस वीडियो में पता चल जाएगा। श्याम पाठक मूल रूप से गुजरात के रहने वाले हैं।
6 जून 1976 को इनका जन्म गुजरात में ही हुआ था। मध्यमवर्गीय परिवार में पैदा हुए श्याम [संगीत] के पिता का निधन इनके बचपन में ही हो गया था। इनकी माता ने काफी चुनौतियों का सामना करते हुए इनका और इनकी बहन का पालन पोषण किया। श्याम ने बीए की पढ़ाई की और फिर अपनी मां के कहने पर इन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट का कोर्स भी किया। चार्टर्ड अकाउंटेंट [संगीत] की पढ़ाई पूरी करने के बाद श्याम मुंबई आ गए और एक कंपनी में नौकरी करने लगे। लेकिन इसी दौरान श्याम को एक्टिंग में भी दिलचस्पी होने लगी और उन्होंने रुख किया नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा दिल्ली का। यहां श्याम ने एक्टिंग में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। एनएचडी [संगीत] से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद श्याम पाठक थिएटर से जुड़ गए और इन्होंने नाटकों में काम करना शुरू कर दिया। एनएसडी श्याम पाठक की जिंदगी में बड़ा ही अहम रहा है क्योंकि यही वह जगह है जहां इनकी मुलाकात अपनी जिंदगी के प्यार से हुई। जी हां,
श्याम पाठक ने एनएचडी में अपनी सहपाठी रही रेशमी से शादी की है। केरला की रहने वाली रेशमी और गुजरात के रहने वाले श्याम पाठक की शादी दो आत्माओं का ही नहीं बल्कि [संगीत] दो संस्कृतियों का भी मिलन है। जहां श्याम पाठक एक्टिंग सीख रहे थे। तो वहीं रेशमी एनएचडी से फिल्म डायरेक्शन और प्रोडक्शन सीख रही थी। एनएचडी में दोनों के बीच प्यार का अंकुर फूटा और दोनों ने जन्म जन्मांतर एक दूजे के साथ रहने का फैसला [संगीत] कर लिया। लेकिन रेशमी का परिवार इस शादी से कतई खुश नहीं था। रेशमी के परिवार के मिजाज को भांपते [संगीत] हुए श्याम ने एनएसडी में अपने आखिरी दिन से ठीक 1 दिन पहले दिल्ली में मौजूद एक आर्य समाज मंदिर में रेशमी से शादी कर ली। इस शादी में इन दोनों के परिवार से कोई शामिल नहीं हुआ था। केवल [संगीत] एनएचडी के इनके साथी और फैकल्टीज ही इस शादी के गवाह बने थे। इस शादी की सबसे अनोखी बात तो यह है कि इन दोनों का रिसेप्शन एनएसडी कैंपस में हुआ था।
जबकि इससे पहले कभी भी एनएसडी कैंपस में ऐसा आयोजन [संगीत] नहीं किया गया था। आज रेशमी और श्याम मुंबई में सुखी जीवन गुजार रहे हैं और दोनों एक बेटी और दो बेटों के माता-पिता भी बन चुके हैं। [संगीत] श्याम के एक्टिंग करियर की बात करें तो इन्होंने कुछ विज्ञापन और कुछ टीवी शोज़ में काम किया है। सालों पहले [संगीत] टीवी पर दिखाई देने वाला हॉल्स का इनका ऐड काफी पॉपुलर हुआ था और [संगीत] आपने भी यकीनन वो ऐड टीवी पर जरूर देखा होगा। वहीं श्याम पाठक का पहला टीवी सीरियल था जसुबेन जयंतीलाल जोशी की जॉइंट फैमिली। [संगीत] एनडीt इमेजिन नाम के टीवी चैनल पर आने वाले शो में इन्होंने बड़ा ही छोटा सा किरदार निभाया था। हालांकि इस बात से काफी कम लोग वाकिफ हैं कि किसी भी टीवी शो में काम करने से पहले श्याम पाठक 1997 में रिलीज हुई फिल्म घूंघट में भी एक छोटे से रोल में दिखे थे।
फिर श्याम दिखे साल 2007 में रिलीज़ हुई चाइनीज़ फिल्म लस्ट क्वेशन में [संगीत] जिसमें यह हांगकांग स्थित एक भारतीय ज्वेलरी शॉप के कर्मचारी के किरदार में दिखे। इनके करियर [संगीत] का दूसरा टीवी शो था। Sony TV पर 2009 में एयर हुआ सुख बाय चांस। हालांकि यह शो केवल 1 साल ही चल पाया। उसके बाद 2009 में ही इन्हें मिला इनकी जिंदगी का सबसे अहम किरदार यानी तारक मेहता का उल्टा चश्मा में तूफान एक्सप्रेस के दुनिया हिला देने वाले क्राइम पत्रकार पोपट लाल का किरदार जो अपनी बढ़ती उम्र और अपनी शादी की टेंशन में हमेशा परेशान रहता है। इस किरदार ने इन्हें केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोकप्रिय कर दिया है। आज आलम [संगीत] यह है कि श्याम पाठक जहां भी जाते हैं। लोग इन्हें इनके असली नाम से नहीं बल्कि पत्रकार पोपट लाल के नाम से ही पुकारते हैं। [संगीत] तो साथियों पत्रकार पोपट लाल की जिंदगी पर बेस्ड हमारा यह वीडियो आपको कैसा लगा? आप कमेंट करके हमें जरूर बताइएगा। और इस तरह के फिल्मी किस्से भूले-बिसरे कलाकारों की कहानी व बॉलीवुड से जुड़ी दूसरी रोचक बातों को जानने के लिए किस्सा टीवी को अभी सब्सक्राइब कर लीजिए। फिर होगी आपसे मुलाकात। नमस्कार। हम्म