Cli

‘3 इडियट्स के वक्त नहीं थी पहचान’ वाले आमिर के दावे की सोनम वांगचुक ने खोली पोल

Uncategorized

कॉकरोच जनता पार्टी के जंतरमंतर प्रोटेस्ट के दौरान आमिर खान ने सोनम वांगचुक को लेकर एक बात कही थी। उन्होंने कहा था कि 3 इडियट के वक्त वह सोनम वांगचुक को जानते तक नहीं थे। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा था कि 3 इडियट का उनका किरदार सोनम वांगचुक से प्रेरित नहीं है। आमिर खान के इन्हीं दावों पर अब सोनम वांगचुक ने तंज कसा है। प्रखर गुप्ता से खास बातचीत में सोनम वांगचुक से आमिर खान के बारे में सवाल हुआ। इस बातचीत के दौरान उन्होंने आमिर खान पर तंज कसते हुए आमिर खान संग अपनी मुलाकात याद की। उन्होंने बताया कि वह आमिर खान से विस्तार से मिल चुके हैं।

उन्होंने आमिर खान को गजनी फिल्म का किरदार भी बताया। सोनम वांगचुक ने कहा कि आमिर अपनी फिल्म गजनी के उस किरदार की तरह बर्ताव कर रहे हैं जिसे शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस था। उन्होंने कहा सुना है कि आमिर अपने रोल में गहराई तक उतर जाते हैं। शायद वह गजनी के किरदार में इतने डूब गए थे कि जिस अवार्ड फंक्शन में खुद मौजूद थे और वहां मुझे अवार्ड मिल रहा था उसे भी भूल गए होंगे। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सोनम वांचुक ने कहा

कि वह यह तो दावा नहीं करते कि फिल्म 3 इडियट उनकी सीधी बायोग्राफी है लेकिन इसे ही इन्फ्लुएंस या प्रभाव कहते हैं। सोनम ने कहा कि आमिर ने उनसे मुलाकात के वक्त कई आईडिया होंगे और बाद में अपने ग्रुप में बताते वक्त वह शायद यह बताना भूल गए होंगे कि वह आईडिया कहां से लाए हैं।

इस वजह से थ्री इडियट के डायरेक्टर या कोराइटर को यह नहीं पता चल सका कि आमिर ने जो सुझाव दिए थे वो उनके साथ हुई बातचीत से आए थे। बता दें कि जिस वक्त सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर थे, उस दौरान एक इवेंट में आमिर खान से सोनम वांगचुक और थ्री इडियट को लेकर एक सवाल हुआ था। सवाल का जवाब देते हुए आमिर खान ने कहा था कि लोगों को यह गलतफहमी है कि थ्री इडियट सोनम वांगचु की लाइफ पर बनी है। इतना ही नहीं आमिर खान ने यह भी कहा था कि 3 इडियट बनाने के वक्त सोनम वांगचु को जानते तक नहीं थे।

नो दैट्स नॉट ट्रू एक्चुअली। नो नो दैट इज अ मिसकंसेप्शन। ओके। आई डिड नो अबाउट मिस्टर सोनम एट दैट टाइम। व्हेन वी वर डूइंग दिस फिल्म थ्री इयर्स। हालांकि आमिर खान के इस दावे को उस वक्त ही सोशल मीडिया यूज़र्स ने झूठा साबित कर दिया था। सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सोनम वांगचुक को अवार्ड मिल रहा था और आमिर खान तालियां बजा रहे थे। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया की तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए, एबीवी एंटरटेनमेंट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *