बॉलीवुड में कई ऐसी जोड़ियां रही हैं जिनकी दोस्ती से ज्यादा उनकी दुश्मनी के किस्से हमेशा हेडलाइन में रही हैं। लेकिन क्या हो जब एक सुपरस्टार और एक बड़े फिल्म मेकर के बीच बात इतनी बढ़ जाए कि मामला हाथापाई तक पहुंच जाए। जी हां, हम बात कर रहे हैं सलमान खान और फेमस फिल्म मेकर सुभाष घई की। कभी दोनों के बीच पार्टी में जमकर कंट्रोवर्सी हुई।
सलमान पर सुभाष के साथ बदसलूकी करने के एलगेशन लगे और फिर इस मामले में खुद सलमान खान के पिता सलीम खान को दखल देना पड़ा। लेकिन कहानी का सबसे इंटरेस्टिंग हिस्सा यह है कि जिस कंट्रोवर्सी के बाद दोनों के रिश्ते में दरार आई थी उसी के कुछ साल बाद दोनों ने साथ में फिल्म युवराज भी की। तो आखिर उस रात पार्टी में ऐसा क्या हुआ था? सलमान ने सुभाष से क्या कह दिया था? और क्यों सलीम खान ने अपने बेटे को फिल्म मेकर से माफी मांगने के लिए भेज दिया था। आइए जानते हैं पूरी कहानी। साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म युवराज में सलमान खान और सुभाष घ गई ने साथ काम किया था। लेकिन इस फिल्म के बनने से पहले दोनों के बीच रिश्ते बिल्कुल अच्छे नहीं थे। सुभाष घई ने हाल ही में एक इंटरव्यू में उस पुरानी कंट्रोवर्सी को याद किया और बताया कि एक पार्टी में सलमान खान के साथ उनकी बहस हो गई थी।
घई के मुताबिक उस वक्त सलमान नशे में थे और कुछ ऐसी बातें कह रहे थे जो उन्हें पसंद नहीं आई। सुभाष ने उन्हें ऐसा करने से मना किया लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई। सलमान ने सुभाष से कुछ सवाल किए और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते-देखते बहस इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसके बाद मामला सलमान खान के पिता और फेमस स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान तक पहुंचा। सुभाष घई ने बताया कि अगले दिन सलीम खान ने उन्हें फोन किया और कहा कि उन्होंने सलमान को इस हरकत के लिए डांटा है। इतना ही नहीं उन्होंने सलमान को सुभाष के
घर जाकर उनसे माफी मांगने के लिए भी कहा। सुभाष घई के मुताबिक सलमान उनके घर आए और बेहद तमीज से उनसे माफी मांगी। घई ने कहा कि उन्हें सलमान खान की यह बात बहुत पसंद आई कि वह अपने पिता की बात का सम्मान करते हैं। इसके बाद सुभाष ने उस कंट्रोवर्सी को वहीं खत्म कर दिया और दोनों के बीच रिश्ते धीरे-धीरे बेहतर होने लगे। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तो इसके बाद आया। कुछ टाइम बाद सलमान खान के भाई सुभाष घई के पास पहुंचे और उनसे सलमान के साथ फिल्म बनाने के लिए कहा। घई ने पूछा कि क्या सलमान इस फिल्म के लिए तैयार हैं?
जवाब मिला हां। इसके बाद सुभाष ने सलमान के लिए युवराज की कहानी लिखी। रई का कहना था कि बतौर डायरेक्टर उनकी कोशिश हमेशा रहती है कि वह किसी एक्टर को ऐसे किरदार दें जो उसने पहले कभी नहीं निभाया हो। हालांकि फिल्म रिलीज़ होने के बाद युवराज बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कमाल नहीं कर पाई। सुभाष कई ने माना कि शायद सलमान की सुपरस्टार वाली इमेज उनके किरदार पर भारी पड़ गई। यानी जिस रिश्ते की शुरुआत एक पार्टी में कंट्रोवर्सी और हाथापाई से हुई व रिश्ता बाद में माफी, सम्मान और प्रोफेशनल बॉन्डिंग के जरिए फिल्म युवराज तक पहुंच गया। सो व्हाट्स योर टेक ऑन दिस? प्लीज डू कमेंट और ऐसी एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए देखते रहिए फिल्म।