[संगीत] सैफ अली खान केस में अब ऐसा मोड़ सामने आया जिसने सबको हैरान करके रख दिया। जिस आरोपी पर सैफ पर हमला करने का आरोप लगा है, उसने अब खुद कोर्ट में एप्लीकेशन देकर अपने ऊपर लगे आरोपों को मानने की इच्छा जताई है। आखिर उसने ऐसा क्यों किया? चलिए आपको पूरी खबर बताते हैं। जनवरी 2025 में सैफ अली खान के बांद्रा वाले घर में एक आदमी ने उन पर चाकू से हमला किया।
इस हमले में सैफ को काफी चोटें आई और उन्हें तुरंत लीलावती हॉस्पिटल ले जाया गया। हॉस्पिटल में उनकी सर्जरी हुई और तकरीबन 5 दिन के बाद उन्हें घर पर भेज दिया गया। अब इस मामले में आरोपी मोहम्मद शरीफ उल इस्लाम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया। रिपोर्ट्स की मानें तो आरोपी ने कोर्ट में एप्लीकेशन दी है। उसने अपने ऊपर लगे आरोपों को एक्सेप्ट करने की इच्छा जताई है। इतना ही नहीं उसने कोर्ट में अपने साथ नरमी बरतने की अपील भी की है। आरोपी के वकील ने इस एप्लीकेशन को कंफर्म किया है।
अब कोर्ट ने प्रोसीक्यूशन केस पर जवाब मांगा है और मामले की अगली सुनवाई 11 सितंबर को होगी। इस केस में आरोपी घर में जबरदस्ती घुसने, घातक हथियार का इस्तेमाल करने और लूटपाट से जुड़े गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसके अलावा फॉरेनर्स एक्ट एंड पासपोर्ट रूल्स के तहत भी आरोप है। आपको बता दें यह इंसिडेंट है 16 जनवरी 2025 की रात का। सैफ अली खान अपने घर पर थे तभी एक आदमी उनके घर पर पहुंचा और चाकू से कई बार हमला किया। बाद में सैफ ने खुद उस रात के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि एक टाइम उन्हें ऐसा लगा कि शायद वह बच नहीं पाएंगे। उस वक्त उनके बेटे तैमूर भी उनके साथ थे। सैफ अली खान ने बताया था कि वह तैमूर को अपने साथ हॉस्पिटल ले जाना चाहते थे लेकिन दोनों साथ हॉस्पिटल गए। लेकिन सैफ की एक और बात ने लोगों का ध्यान खींचा।
उन्होंने कहा कि वो उस आदमी को माफ करना चाहते थे क्योंकि उन्हें लगा कि शायद वो लड़ाई करने के इरादे से नहीं आया। लेकिन जिस तरह से उन पर हमला हुआ वो उसे बोलना बिल्कुल भी नहीं चाहते हैं। अब आरोपी की तरफ से कोर्ट में आरोप स्वीकार करने की इच्छा जताए जाने के बाद यह केस फिर सबकी जुबान पर है।
अब देखना होगा 11 सितंबर को सैफ अली खान के इस मामले में क्या बड़ा अपडेट सामने आता है। अगर आपने फिल्मी बीट को अभी तक सब्सक्राइब नहीं किया तो कर लीजिए। आप हमारा यह वीडियो Facebook पेज पर देख रहे हैं तो उसे भी लाइक कीजिए। बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी तमाम खबरों के लिए आप देखते रहिए फिल्मी बीट। [संगीत] सब्सक्राइब टू वन इंडिया एंड नेवर मिस एन अपडेट। डाउनलोड द वन इंडिया एप्प नाउ। [संगीत]