ऋतिक रोशन के बेटे का हुआ जबरदस्त डेब्यू। म्यूजिक की दुनिया में रखा कदम। पहले ही गाने से छाए रिहान रोशन। रोशन फैमिली ने बढ़ाया हौसला। मां सुजैन को बेटे पर बहुत गर्व। रोशन परिवार में जश्न का माहौल है। ऋतिक रोशन के बड़े बेटे रिहान रोशन ने म्यूजिक की दुनिया में अपना पहला कदम रख लिया है।
रिहान ने बतौर इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट अपने पहले सिंगल के साथ डेब्यू किया है। गाना रिलीज होते ही रिहान के लिए सोशल मीडिया पर परिवार और फैंस का प्यार देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि इस गाने में रिहान ने सिर्फ अपनी आवाज ही नहीं दी है बल्कि सॉन्ग राइटर और गिटारिस्ट की जिम्मेदारी भी खुद संभाली है। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। रिहान का डेब्यू काफी सिंपल और सटल अंदाज में किया गया है।
उनके म्यूजिक वीडियो में किसी तरह का तामझाम देखने को नहीं मिलता। ब्लैक एंड वाइट वीडियो में रिहान गिटार हाथ में लिए अंग्रेजी में गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। पूरा फोकस उनकी आवाज गिटार और म्यूजिक पर रखा गया है। यही सादगी इस वीडियो को खास बना रही है और रिहान को अपने अंदाज में खुद को एक्सप्लोर करने का मौका भी देती है। रिहान के इस खास दिन को उनके पापा ऋतिक रोशन ने भी बेहद खास बना दिया। ऋतिक ने बेटे के डेब्यू सॉन्ग का वीडियो शेयर करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने रिहान पर भरोसा जताते हुए कहा कि उसके अंदर जन्म से ही एक खास समझ है
और उन्हें उस पर बहुत विश्वास है। रिहान की मां सुजैन खान भी बेटे की सक्सेस पर इमोशनल हो गई। उन्होंने सोशल मीडिया पर रिहान के लिए अपना प्यार जाहिर किया और बताया कि वह इस पल को लेकर बेहद इमोशनल हैं। एक मां के लिए बेटे को अपने पैशन की तरफ पहला कदम बढ़ाते हुए देखना कितना खास होगा यह सुजैन के पोस्ट से साफ दिखाई दे रहा है। वहीं रितिक की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस सिंगर सबा आजाद ने भी रिहान के डेब्यू पर जमकर प्यार लुटाया है। सभा ने गाने की तारीफ करते हुए रिहान को बधाई दी और कहा कि उन्हें उस पर बहुत गर्व है।
यानी कि रिहान को सिर्फ पेरेंट्स ही नहीं बल्कि पूरा परिवार लगातार मोटिवेट कर रहा है। दादा राकेश रोशन भी पोते के डेब्यू से काफी खुश हैं। उन्होंने कमेंट के जरिए रिहान का हौसला बढ़ाया और उसे आगे बढ़ते रहने के लिए कहा। वैसे देखा जाए तो रिहान के लिए म्यूजिक कोई बिल्कुल नई दुनिया नहीं है। उनके परिवार का संगीत से बेहद पुराना और मजबूत रिश्ता रहा है। रिहान के परदादा भी हिंदी सिनेमा के मशहूर म्यूजिक कंपोजर थे। वहीं उनके दादा के भाई राजेश रोशन भी इंडस्ट्री के जानेमाने संगीतकार हैं। राजेश रोशन ने कई फिल्मों में यादगार गाने दिए हैं। हालांकि रिहान की राह सिर्फ परिवार के नाम के सहारे नहीं है। उन्होंने अपने पहले ही प्रोजेक्ट में सिंगर, सॉन्ग, राइटर और गिटारिस्ट की जिम्मेदारी संभाल कर दिखाया है कि वह म्यूजिक को लेकर खुद की पहचान बनाना चाहते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि म्यूजिक की इस दुनिया में वो अपने लिए कितनी अलग जगह बना पाते हैं। ब्यूरो रिपोर्ट E2