अमरीश पुरी और गोविंदा से जुड़ी एक बॉलीवुड कहानी फिर से सुर्खियों में है, जब अमरीश के बेटे राजीव पुरी ने इस मामले में अपना पक्ष रखा। सालों से यह दावा किया जाता रहा है कि फिल्म ‘ दो कैदी’ की शूटिंग के लिए गोविंदा के करीब नौ घंटे देरी से पहुंचने पर अमरीश ने उन्हें थप्पड़ मारा था ।राजीव का कहना है कि उन्हें विश्वास नहीं होता कि उनके पिता ने ऐसा व्यवहार किया होगा। उन्होंने दावा किया कि यह कहानी उनके जाने-पहचाने पिता से मेल नहीं खाती और स्पष्ट किया कि उन्हें इस घटना पर यकीन नहीं है।
राजीव पुरी ने बताया, “मुझे नहीं लगता कि यह सच है। मुझे नहीं लगता कि वह इस तरह अपना आपा खोने वाले व्यक्ति थे। वह तभी अपनी आवाज उठाते थे जब कोई उन्हें दो-तीन बार परेशान करता था। लेकिन इसके अलावा, मुझे नहीं लगता कि उन्होंने कभी किसी को थप्पड़ मारा होगा। यह सच नहीं है। मैंने भी इसके बारे में सुना है, पढ़ा है, लेकिन यह इतना महत्वपूर्ण नहीं है कि मैं इसके बारे में सोचूं। क्योंकि मैं जानता हूं कि पापा कभी ऐसा कुछ नहीं करते।”
इसी वजह से गोविंदा ने शायद आगे चलकर पापा के साथ काम नहीं किया होगा। उन्हें समझ आ गया होगा कि उन्हें देर हो सकती है और देर से आना उनके लिए ठीक नहीं होगा। इसलिए शायद उन्होंने काम नहीं किया। मुझे नहीं लगता कि उन्हें इस तरह की किसी बात पर कोई आपत्ति थी।”
अमरीश पुरी और गोविंदा ने 1989 में आई फिल्म ‘ दो कैदी’ में साथ काम किया था , जो उनकी आखिरी फिल्म भी थी। अजय कश्यप द्वारा निर्देशित इस फिल्म में इन दोनों सितारों के अलावा संजय दत्त, फराह, नीलम कोठारी, गुलशन ग्रोवर और सुरेश ओबेरॉय भी थे।